विश्व वन्यजीव दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व वन्यजीव दिवस 2021 पर निबंध - World Wildlife Day in Hindi - World Wildlife Day Essay in Hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - विश्व वन्यजीव दिवस 2021 - विश्व वन्यजीव दिवस का इतिहास - विश्व वन्यजीव दिवस क्यों मनाया जाता है - विश्व वन्यजीव दिवस कैसे मनाया जाता है - विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य - उपसंहार।

प्रस्तावना / विश्व वन्यजीव दिवस -

विश्व स्तर पर हर साल पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता को बढ़ावा देने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। हर साल 3 मार्च को पुरे विश्व भर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है जिसे अंग्रेजी में 'World Wildlife Day' कहते हैं | 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूनाइटेड नेशंस) ने अपने 68वीं महासभा में वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति विश्व भर के लोगों को जागरूक करने और वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाने का ऐलान किया था।


विश्व वन्यजीव दिवस कब है / विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है / विश्व वन्यजीव दिवस 2020 की थीम -

हर साल 3 मार्च को पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व वन्यजीव दिवस’के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च, बुधवार के दिन मनाया जायेगा । साल 2020 में विश्व वन्यजीव दिवस का थीम ‘पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना’ (Sustaining all life on Earth) था।


विश्व वन्यजीव दिवस का इतिहास -

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को, अपने 68वें अधिवेशन में वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 3 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए सर्वप्रथम वर्ष 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट पारित हुआ था।


विश्व वन्यजीव दिवस क्यों मनाया जाता है -

वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण से पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता हैं। समस्त विश्व जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों की विभिन्न प्रजातियों से भरा हुआ है तथा सभी प्रजातियों के जीव, जंतु, पेड़, पौधे और पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र के अस्तित्व के लिए अपने-अपने तरीकों से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वन्यजीव मानव अस्तित्व के समय से ही धरती पर उपस्थित हैं, तथा एक-दूसरे के जीवन का अभिन्न अंग भी बन चुके हैं।

वन्यजीवों से हमे भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे कि वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में सहायता करते हैं। ये वर्षा को नियमित रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की पुनःप्राप्ति में सहयोग करते हैं। पर्यावरण में जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों के योगदान को पहचानकर तथा धरती पर जीवन के लिए वन्यजीवों के अस्तित्व का महत्व समझते हुए हर साल विश्व वन्यजीव दिवस अथवा वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया जाता है।


विश्व वन्यजीव दिवस कैसे मनाया जाता है -

विश्व वन्यजीव दिवस के दिन लोगों को अलग-अलग थीम के माध्यम से प्रकृति से विलुप्त हो रहे जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों की विभिन्न प्रजातियों का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके अलावा यह दिन हमें वन्यजीव के खिलाफ होने वाले अपराध और मानव द्वारा उत्पन्न विभिन्न व्यापक आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के कारण प्रजातियों की घटती कमी के खिलाफ क्रिया करने की जरुरत को याद दिलाता है। ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के दिन वन्यजीवों पर संभावित खतरों का विश्लेषण किया जाता है, तथा उनको दूर करने की विधियों तथा प्रक्रियाओं पर विचार किया जाता है। वन्यजीवों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, विश्व वन्यजीव दिवस मनाना एक सार्थक कदम है।


विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य / विश्व वन्यजीव दिवस का महत्व -

विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है। इनके अलावा यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य, दुनिया भर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि हमारी जैव विविधता बनी रहे और पर्यावरण हमेशा संतुलित रहे।


उपसंहार -

वन्यजीव पृथ्वी पर जीवन तथा पारिस्थितिकी तंत्र के अस्तित्व में अहम भूमिका निभाते हैं। आज धरती पर जीव-जंतुओं तथा पौधों की विभिन्न प्रजातियों की संख्या अधिक तेज़ी से घट रही है। पृथ्वी पर वन्यजीव वर्षा को नियमित रखने, ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाये रखने, औषधियां, जड़ी-बूटी, भोजन, मृदा की उर्वरकता बनाये रखने आदि में सहयोग प्रदान करते हैं। धरती पर मानव जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए वन्यजीवों तथा पेड़-पौधों की उपस्थिति अनिवार्य है। वन्यजीवों की रक्षा करके हम स्वयं की सुरक्षा तथा इस ग्रह के लंबे समय तक के अस्तित्व को सुनिश्चित कर सकते हैं। ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के रूप में हमारे समृद्ध वनों तथा जीवों का सम्मान करने के लिए एक अच्छी पहल है।


ADVERTISEMENT