प्रवासी भारतीय दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

प्रवासी भारतीय दिवस - प्रवासी भारतीय दिवस 2022 - NRI Day 2022 - Pravasi Bharatiya Divas 2022 - NRI Day In Hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - प्रवासी भारतीय दिवस 2022 - प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाते है - प्रवासी भारतीय दिवस कैसे मनाते है - प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य - प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि - प्रवासी भारतीय दिवस की थीम - प्रवासी भारतीय दिवस लिस्ट - उपसंहार।

प्रस्तावना -

भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस विदेशी भारतीय समुदाय को समर्पित किया गया दिन है। यह प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय प्रवासियों के द्वारा विदेशों में अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 9 जनवरी का ही वह दिन था जब महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व की बागडोर संभाली थी। यह दिन विदेशी भारतीयों के भारत के विकास में दिये गये योगदान को दर्शाता है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यों द्वारा विदेशों में ना सिर्फ भारत का नाम रोशन किया है बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


प्रवासी भारतीय दिवस कब है / प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है -

प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2022 में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।


प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाते है -

प्रवासी भारतीय दिवस विदेशी भारतीय समुदाय के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने ने अपने लगन और मेहनत से विदेशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया और अपने देश का मान बढ़ाया है। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत सन् 2003 से हुई थी। प्रतिवर्ष 9 जनवरी के दिन मनाने के पीछे एक ऐतिहासिक कारण है क्योंकि यह वह दिन था जब महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। यही कारण है कि प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। सरकार को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का सुझाव सर्वप्रथम स्वर्गीय लक्ष्मी मल द्वारा दिया गया था। उनका मानना था कि भारतीय प्रवासी भारत के तरक्की में भारतीय नागरिकों के तरह ही सहयोगी है और उन्हें उचित सम्मान देकर हम भारत की तरक्की को एक तीव्र गति दे सकते है और विदेशी भारतीय समुदाय का हौसला बढ़ा सके।


प्रवासी भारतीय दिवस कैसे मनाते है -

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का अपना एक विशेष ढंग है। सबसे पहले इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया जाता है। इसके बाद मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री और माननीय व्यक्ति अपने स्थान ग्रहण करते है। इन कार्यों के बाद इस दिन के जश्न में तमाम तरह के भाषण, रंगारंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है और इन सबके अंत में राष्ट्रपति द्वारा भारतीय प्रवासियों को विदेशों में भारत का नाम बढ़ाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस के दिन कई सारे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। सभी कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम प्रमुख होते है। प्रवासी भारतीय दिवस पर होने वाले यह कार्यक्रम इस उत्सव की शोभा को और भी बढ़ा देते है। इस दिन भारत सरकार द्वारा किसी महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी को इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाता है, जिसने की अपने कार्यों द्वारा भारत का नाम रोशन किया हो। इसके बाद भारतीय प्रवासियों के उपलब्धियों पर चर्चा की जाती है तथा इसके साथ देश में बढ़ती परेशानियों और समस्याओं पर भी चिंतन किया जाता है और इन्हें दूर करने का समाधान प्रस्तुत किया जाता है। इस दौरान प्रवासी भारतीयों को भारत में तकनीकी और उद्योग को बढ़ाने के लिए भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भारत में निवेश करने वाले प्रवासियों के लिए भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है, ताकि उन्हें भारत में व्यापार और उद्योग स्थापित कर सके और भारत की अर्थव्यवस्था बनी रहे।


प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य -

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है विदेशों में लोगों को भारतीय संस्कृति के विषय में और भी अच्छे से जानने में सहायता प्रदान करे। इसके अलावा उनके द्वारा भेजे गये धन से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है, आकड़ो के अनुसार प्रवासी भारतीय, जिसमें की विदेशों में काम कर रहे गैर प्रवासी भारतीय और मजदूर भी शामिल है। प्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, भावना की अभिव्यक्ति, देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिये एक मंच उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। विश्व के सभी देशों में प्रवासी भारतीयों समुदाय का रहना और भारत द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करना तथा युवा पीढ़ी को प्रवासियों से जोड़ना इनका उद्देश्य है। विदेशों में रह रहे भारतीय श्रमजीवियों की कठिनाइयाँ जानना तथा उन्हंथ दूर करने की कोशिश करना इस दिवस का लक्ष्य है।


प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि -

वर्ष 2020 में, वाराणसी में आयोजित हुआ पंद्रहवे प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगुनाथ थे। इनके अलावा नार्वे के संसद सदस्य श्री हिमांशु गुलाटी को विशेष अतिथि तथा न्यूजीलैंड के संसद सदस्य कंवलजीत सिंह बख्शी को सम्माननीय अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था।

वर्ष 2021 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में सूरीनाम के राष्ट्रपति महामहिम श्री चन्द्रिका प्रसाद संतोखी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रवासी भारतीय दिवस की थीम -

वर्ष 2020 में, प्रवासी भारतीय दिवस की थीम "नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका" रखी गई थी। हालांकि इस वर्ष 2021 की थीम "आत्मनिर्भर भारत में योगदान" रखी गई थी।


प्रवासी भारतीय दिवस लिस्ट -
  • वर्ष 2003 में, पहला प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2004 में, दूसरा प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2005 में, तीसरा प्रवासी भारतीय दिवस, मुंबई में हुई थी।
  • वर्ष 2006 में, चौथा प्रवासी भारतीय दिवस, हैदराबाद में हुई थी।
  • वर्ष 2007 में, पाँचवां प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2008 में, छठा प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2009 में, सातवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, चेन्नई में हुई थी।
  • वर्ष 2010 में, आठवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2011 में, नौवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2012 में, दसवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, जयपुर में हुई थी।
  • वर्ष 2013 में, ग्यारहवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, कोच्चि (केरल) में हुई थी।
  • वर्ष 2014 में, बारहवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, नई दिल्ली में हुई थी।
  • वर्ष 2015 में, तेरहवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, गांधीनगर (गुजरात) में हुई थी।
  • वर्ष 2016 में, आयोजन नहीं हुआ था।
  • वर्ष 2017 में, चौदहवाँ प्रवासी भारतीय दिवस, बंगलुरु में हुई थी।
  • वर्ष 2018 में, प्रवासी भारतीय दिवस, सिंगापुर में हुई थी।
  • वर्ष 2019 में, पन्द्रहवां प्रवासी भारतीय दिवस, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुई थी।
  • वर्ष 2021 में, सोलहवां प्रवासी भारतीय दिवस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, नई दिल्ली में हुई थी।

उपसंहार -

भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस विदेशी भारतीय समुदाय को समर्पित किया गया दिन है। यह प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सन् 2003 में हुई थी यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी भारतीयों को प्रदान किया जाता है। प्रवासी नागरिकों को यह सम्मान भारतीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम प्रमुख कार्यक्रम शामिल होते है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17वें प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया।


ADVERTISEMENT