विश्व जल दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व जल दिवस 2021 पर निबंध - 22 मार्च जल दिवस पर निबंध - जल दिवस पर निबंध - भारत में विश्व जल दिवस पर निबंध - World Water Day in Hindi - World Water Day Essay for Students

रुपरेखा : प्रस्तावना - विश्व जल दिवस २०२१ - विश्व जल दिवस का इतिहास - विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है - विश्व जल दिवस कैसे मनाया जाता है - विश्व जल दिवस का थीम - विश्व जल दिवस का उद्देश्य - उपसंहार।

प्रस्तावना / विश्व जल दिवस -

विश्व जल दिवस अंग्रेजी में 'World Water Day' कहते है। प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को पुरे विश्व भर में विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्‍व जल दिवस 2020 की थीम ‘जल और जलवायु परिवर्तन’ था। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रुप में मनाने के लिये इस अभियान की शुरुवात की गयी थी।


जल दिवस कब मनाया जाता है / विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है / विश्व पानी दिवस कब मनाते है -

हर साल 22 मार्च को पुरे विश्व में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस 2021 में 22 मार्च, सोमवार के दिन मनाया जायेगा।


विश्व जल दिवस का इतिहास / विश्व जल दिवस की शुरुवात -

वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा 22 मार्च को जल को महत्व देते हुए एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया गया। लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रुप में मनाने के लिये इस अभियान की शुरुवात की गयी थी। इसे पहली बार वर्ष ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से हर वर्ष २२ मार्च को विश्व में सभी लोगों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।


विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है / २२ मार्च को विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है -

यह अभियान यूएन अनुशंसा को लागू करने के साथ ही वैश्विक जल संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देने के लिये राष्ट्र सदस्य सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता हैं। लोगों को जल मुद्दों के बारे में सुनने व समझाने के लिये तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यूएन सदस्य राज्य और एजेंसी सहित, जल के सभी जटिल मुद्दों के पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिये स्वच्छ जल संरक्षण के प्रोत्साहन में विभिन्न एनजीओ और गैर-सरकारी संगठन भी शामिल किये जाते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, जल से संबंधित सभी मुद्दों एवं परेशानी को जनता के सामने उजागर किया जाता है और जनता को पानी को महत्व देने के लिए उदहारण देते हुए समझाया जाता है।


विश्व जल दिवस कैसे मनाया जाता है / वर्ल्ड वाटर डे -

विश्व जल दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों किये जाते है। इस कार्यक्रम के दौरान विश्व जल दिवस पर वैश्विक संदेश फैलाने के लिये थीम अर्थात विषय का चुनाव किए जाते है। पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जल के महत्व की ओर लोगों की जागरुकता बढ़ाने के लिये पूरे विश्व भर में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रखे जाते है और क्रियाकलापों के आयोजनों के द्वारा मनाया जाता है जैसे दृश्य कला, जल के मंचीय और संगीतात्मक उत्सव, स्थानीय तालाब, झील, नदी और जलाशय की सैर, जल प्रबंधन और सुरक्षा के ऊपर स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिचर्चा, टीवी और रेडियो चैनल या इंटरनेट के माध्यम से संदेश फैलाना, स्वच्छ जल और संरक्षण उपाय के महत्व पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम, प्रतियोगिता, आदि गतिविधियाँ यह दिन करते हुए लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व जल दिवस उत्सव का 'नीले रंग की जल की बूँद की आकृति' मुख्य चिन्ह है।


विश्व जल दिवस का थीम / जल दिवस 2021 की थीम / आज विश्व पानी दिवस की थीम / विश्व जल दिवस का विषय -
  • विश्व जल दिवस 1993 का थीम “शहर के लिये जल” था।
  • विश्व जल दिवस 1994 का थीम “हमारे जल संसाधनों का ध्यान रखना हर एक का कार्य है”।
  • विश्व जल दिवस 1995 का थीम “महिला और जल”था।
  • विश्व जल दिवस 1996 का थीम “प्यासे शहर के लिये पानी”था।
  • विश्व जल दिवस 1997 का थीम “विश्व का जल: क्या पर्याप्त है” था।
  • विश्व जल दिवस 1998 का थीम “भूमी जल- अदृश्य संसाधन” था।
  • विश्व जल दिवस 1999 का थीम “हर कोई प्रवाह की ओर जी रहा है” था।
  • विश्व जल दिवस 2000 का थीम “21वीं सदी के लिये पानी” था ।
  • विश्व जल दिवस 2001 का थीम “स्वास्थ के लिये जल” था ।
  • विश्व जल दिवस 2002 का थीम “विकास के लिये जल” था ।
  • विश्व जल दिवस 2003 का थीम “भविष्य के लिये जल” था।
  • विश्व जल दिवस 2004 का थीम “जल और आपदा”था ।
  • विश्व जल दिवस 2005 का थीम “2005-2015 जीवन के लिये पानी” था।
  • विश्व जल दिवस 2006 का थीम “जल और संस्कृति” था।
  • विश्व जल दिवस 2007 का थीम “जल दुर्लभता के साथ मुंडेर” था।
  • विश्व जल दिवस 2008 का थीम “स्वच्छता” था ।
  • विश्व जल दिवस 2009 का थीम“जल के पार” था ।
  • विश्व जल दिवस 2010 का थीम “स्वस्थ विश्व के लिये स्वच्छ जल” था।
  • विश्व जल दिवस 2011 का थीम “शहर के लिये जल: शहरी चुनौती के लिये प्रतिक्रिया” था ।
  • विश्व जल दिवस 2012 का थीम “जल और खाद्य सुरक्षा” था।
  • विश्व जल दिवस 2013 का थीम “जल सहयोग” था ।
  • विश्व जल दिवस 2014 का थीम “जल और ऊर्जा” था ।
  • विश्व जल दिवस 2015 का थीम “जल और दीर्घकालिक विकास” था ।
  • विश्व जल दिवस 2016 का थीम "जल और नौकरियाँ" था।
  • विश्व जल दिवस 2017 का थीम "अपशिष्ट जल" था ।
  • विश्व जल दिवस 2018 का थीम "जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान" था ।
  • विश्व जल दिवस 2019 का थीम "किसी को पीछे नही छोड़ना (लीवींग नो वन बीहांइड)" था।
  • विश्व जल दिवस 2020 का थीम "जल और जलवायु परिवर्तन" था।
  • विश्व जल दिवस 2021 का थीम "पानी को महत्व देना (Valuing Water)" है।

विश्व जल दिवस का उद्देश्य / विश्व जल दिवस का महत्व -

विश्व जल दिवस का उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है और साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। यूएन सदस्य राज्य और एजेंसी सहित, जल के सभी जटिल मुद्दों के पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिये स्वच्छ जल संरक्षण के प्रोत्साहन में विभिन्न एनजीओ और गैर-सरकारी संगठन भी शामिल होते हैं। मानव के जीवन में शुद्ध जल का होना अति आवश्यक है क्योंकि 'जल ही जीवन है'।


उपसंहार -

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को पुरे विश्व भर में विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। र्वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा 22 मार्च को जल को महत्व देते हुए एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया गया। लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये यह दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस का उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है और साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। सभी लोगों को जल का सही तरीके से उपयोग करना होगा तथा लोगों को समझना होगा की 'आज जल है तो कल जीवन है'।


ADVERTISEMENT