विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व मौसम विज्ञान दिवस निबन्ध - World Meteorological Day in Hindi - World Meteorological Day 2021 - World meteorological day essay in hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - विश्व मौसम विज्ञान दिवस २०२१ - विश्व मौसम विज्ञान दिवस इतिहास - विश्व मौसम विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है - विश्व मौसम विज्ञान संगठन - विश्व मौसम विज्ञान दिवस का महत्व - विश्व मौसम विज्ञान दिवस की थीम - उपसंहार।

प्रस्तावना / विश्व मौसम विज्ञान दिवस -

विश्व मौसम विज्ञान दिवस को अंग्रेजी में " World Meteorological Day" कहते है। हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस की स्थापना विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा 23 मार्च, 1950 में की गयी थी। इस दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं जिनमें मौसम वैज्ञानिक आपस में विचार एवं अनुभव एक-दूसरे के संग साझा करते है। इस दिवस का उद्देश्य मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना है।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब है / विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है -

प्रत्येक वर्ष २३ मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 23 मार्च मंगलवार के दिन विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जायेगा।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस इतिहास -

मौसम विज्ञान दिवस संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान दिवस की स्थापना की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य मानव के अंदर मौसम विज्ञान के प्रति परिवर्तन लाना और संपोषणीय विकास को बढावा देना है। बाढ़, सूखा और भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा पर चर्चा करने हेतु इस दिवस पर अभियान चलाया जाता है। इसका उपयोग नाविकों, समुद्री जहाजों और उन लोगों द्वारा भी किया जाता है जो सड़क एवं विमान यातायात का प्रबंधन संभालते हैं। ये सारी बातें मौसम पर्यवेक्षण टावरों, मौसम गुब्बारों, कृत्रिम उपग्रहों, उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरों और भिन्न-भिन्न अंकगणितीय मॉडलों से भी संभव हो पाता हैं।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है -

विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। हर साल मौसम विश्व दिवस के मौके पर एक थीम रखी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (आईएमओ) द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक वैश्विक संगठन है और 191 देश और क्षेत्र इसके सदस्य हैं।


विश्व मौसम विज्ञान संगठन -

विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस पर हर साल एक थीम रखा जाता है। इस दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं जिनमें मौसम वैज्ञानिक आपस में विचार एवं अनुभव शेयर करते है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन सम्मेलन में वर्ष 1950 में संगठन के गठन के उद्देश्य को लागू करने के लिए 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक मौसम विज्ञान संगठन है, जिसे साल 1873 में स्थापित किया गया था उसके बाद 11 अक्टूबर 1947 को हुई समझौते के बाद 23 मार्च 1950 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में स्थित है।

अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन मौसम विज्ञान, परिचालन जल विज्ञान और संबंधित भू-विज्ञान के लिए वर्ष 1951 में संयुक्त राष्ट्र का विशेष एजेंसी बना था। यह संगठन, पृथ्वी के वायुमंडल की परिस्थिति और व्यवहार, महासागरों के साथ इसके संबंध, मौसम और परिणामस्वरूप जल संसाधनों के वितरण के बारे में जानकारी के बारे में, संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक आवाज है। इस संगठन का लक्ष्य बाढ़, सूखा एवं भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा से बचाव तथा अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस का महत्व -

हर साल 23 मार्च को यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य महत्व दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन और पानी के लिए बादलों के परिवर्तन पर ध्यान देना है। इस दिवस पर मौसम विज्ञान शोध के लिए पुरस्कार भी दिए जाते है। पुरस्कारों में कई अवॉर्ड शामिल किए जाते है जैसे डॉ. विल्हो वाईसाईला अवॉर्ड, इंटरनेशनल मेटरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन प्राइज़, द नोर्बर्ट गेरबीयर- मुम्म इंटरनेशनल अवॉर्ड, आदि।


मौसम विज्ञान का उद्श्य -

मौसम विज्ञान से किसानों को भी कई प्रकार से फायदा मिलता है। मौसम विज्ञान के जरिए अब तो घर बैठे-बैठे किसानों को बारिश की मात्रा, हवा का रुख, आर्द्रता और तापमान सहित मौसम के अन्य पहलुओं के पूर्वानुमान मिल जाते हैं अर्थात जानकारी मिल जाती है। इसके आधार पर फसलों की बुवाई, सिंचाई और कटाई सहित अन्य अहम कार्य किसान समय पर कर लेते हैं। जिससे की किसान की फसलें और उपजाऊ अच्छी होती है।


विश्व मौसम विज्ञान दिवस का थीम / विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2021 थीम -

विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2020 की थीम 'जलवायु एवं जल' (Climate and Water) था। हालाकिं वर्ष २०२१ की थीम अभी तक निर्णय नहीं किया गया है।


उपसंहार -

हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा इस दिवस को मनाने का कार्य किया जाता हैं। इस दिवस का उद्देश्य मानव के अंदर मौसम विज्ञान के प्रति परिवर्तन लाना और संपोषणीय विकास को बढावा देना है। इस दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं जिनमें मौसम वैज्ञानिक आपस में विचार एवं अनुभव शेयर करते है। सम विज्ञान के जरिए अब तो घर बैठे-बैठे किसानों को बारिश की मात्रा, हवा का रुख, आर्द्रता और तापमान सहित मौसम के अन्य पहलुओं के पूर्वानुमान मिल जाते हैं अर्थात जानकारी मिल जाती है। इसीलिए हर साल मौसम विज्ञान संगठन द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।


ADVERTISEMENT