विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 पर निबंध - वर्ल्ड हेल्थ डे पर निबंध - विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है - विश्व स्वास्थ्य संगठन - विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व - विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम - World health day essay in hindi - Essay on world health day in hindi - World Health Day 2021

रुपरेखा : प्रस्तावना - विश्व स्वास्थ्य दिवस कब है - विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास - विश्व स्वास्थ्य संगठन - विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाते है - विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाते है - विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व - विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम - उपसंहार।

प्रस्तावना -

विश्व स्वास्थ्य दिवस को अंग्रेजी में 'World Health Day' कहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मानाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विश्व में फैले रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने है तथा विश्व में व्याप्त खतरनाक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करना और बीमारियों को हमेशा के लिए समाज से दूर करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य ही धन है, स्वास्थता के महत्व को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) का 7 अप्रैल 1948 में, गठन किया गया। इसके वर्षगांठ के रूप में हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस कब है / विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है / वर्ल्ड हेल्थ डे कब मनाया जाता -

दुनिया भर में प्रत्येक साल 7 अप्रैल को, ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के रूप में मनाया जाता हैं। इसके तहत विश्व भर के लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने का उद्देश्य है। वर्ष 2021 में, 7 अप्रैल बुधवार के दिन 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' अथवा 'वर्ल्ड हेल्थ डे' मनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' (अंग्रेजी में - Building A Fairer, Healthier World) करना है। यह अनेक महत्वपूर्ण दिवसों में से एक दिवस है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास / वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुवात -

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत सन 1950 से हुई। इससे पहले 7 अप्रैल,1948 में डब्ल्यू.एच.ओ.(WHO) की स्थापना हुई थी। डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई, जहाँ हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव रखा और 7 अप्रैल से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का घोषित किया गया था।


विश्व स्वास्थ्य संगठन / विश्व स्वास्थ्य संगठन का इतिहास -

विश्व स्वास्थ्य संगठन को अंग्रेजी में 'World Health Organization' कहते हैं। विश्व के सभी देशों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की यह एक महत्त्वपूर्ण संस्था है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को की गयी थी। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। इनका उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्‍ल्‍यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित है। संगठन का प्रमुख महानिदेशक विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा चुना जाता है। यह 5 साल तक रहता है, और डायरेक्टर्स-जनरल को आम तौर पर मई में नियुक्त किया जाता है, जब विधानसभा मिलती है। वर्तमान महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडहानॉम घेब्रेयस हैं, जिन्हें 1 जून को नियुक्त किया गया था।


विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है -

वर्तमान समय में, बढ़ते आधुनिकरण के साथ बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। तंददुरुस्त रहन-सहन की आदत के प्रोत्साहन और लोगों के जीवन के लिये अच्छे स्वास्थ्य को जोड़ने के द्वारा जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में विश्व स्वास्थ्य दिवस ध्यान केंद्रित करता है इसीलिए यह दिवस मनाया जाता है। एड्स और एचआईवी से मुक्त और स्वस्थ दुनिया बनाने के लिये उन्हें स्वस्थ बनाये और बचाने के लिये इस कार्यक्रम के द्वारा आज के जमाने के युवा को इस दिवस के माध्यम से जागरूक किया जाता है। खून चूसने वाले और रोगाणु के कारण बीमारीयों के व्यापक फैलाव से मुक्त विश्व बनाने के लिये डबल्यूएचओ के द्वारा बीमारी फैलाते वेक्टर जैसे मच्छर जिससे कई बीमारियाँ होती है जैसे मलेरिया, डेंगू बुखार, फाईलेरिया, चिकनगुनिया, पीला बुखार आदि। चिचड़ी, कीट, सैंड फ्लाईस, घोंघा आदि को भी लोगों की नजर में ला रही है। इन सभी बीमारियों के बारे में लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने का कार्य यह दिवस के दिन किया जाता है। इसीलिए दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस अथवा वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया आवश्यक है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है -

विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन लोगों के स्वास्थ्य मुद्दे और जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन के द्वारा कई जगहों पर विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सहित सरकारी, गैर-सरकारी, एनजीओ के द्वारा विश्व स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दिन विश्व के कई देशों में कई प्रकार के स्वास्थ्य गतिविधिया आयोजित किया जाता है। कई अस्पतालों में मरीज़ को जल्दी से ठीक हो जाने का संदेश दिया जाता है तथा स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया जाता है। सरकार द्वारा कई जगह कार्यक्रम भी इस दिन देखने को मिलते है जहाँ लोगों को सेमिनार के जरिये जागरूक फ़ैलाने का कार्य किया जाता है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व / वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व -

पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए है। अभी भी विश्व के ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होता की वह किस बीमारी से जूझ रहें हैं। लोगों को बीमारी का पता होने पर भी वह अपना इलाज़ सही तरह से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर समाज में व्याप्त रोगों से बचाव के उपाय बताए जाते हैं। कैंसर, एड्स, टीवी, पोलियो आदि से पीड़ित मरीज़ों को निःशुल्क सहायता प्रदान किया जाता है। लोगों के बीच कई प्रकार के बीमारियों से कैसे बचे इसे बताने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई कार्यक्रम किये जाते है यही विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का महत्व को दर्शाता है।


विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम / वर्ल्ड हेल्थ डे 2021 थीम / विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय -
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 का थीम 'अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1951 का थीम 'आपके और विश्व के बच्चों के लिये स्वास्थ्य' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1952 का थीम 'स्वस्थ माहौल स्वस्थ लोगों को बनाता है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1953 का थीम 'स्वास्थ्य ही धन है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1954 का थीम 'नर्स: स्वास्थ्य की अगुआ है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1955 का थीम 'स्वच्छ जल मतलब बेहतर स्वास्थ्य' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1956 का थीम 'बीमारी लिये हुए कीट-पतंगों को खत्म करो' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1957 का थीम 'सभी के लिये भोजन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1958 का थीम 'स्वास्थ्य प्रगति के 10 वर्ष' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1959 का थीम 'आज की दुनिया में मानसिक बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1960 का थीम 'मलेरिया उन्मूलन- विश्व के लिये चुनौती' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1961 का थीम 'दुर्घटना और उनका बचाव' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1962 का थीम 'दृष्टी को बचाए रखो- अंधेपन से बचाना' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1963 का थीम 'भूख - लाखों की बीमारी' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1964 का थीम 'टीबी के लिये कोई युद्धविराम नहीं' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1965 का थीम 'बड़ी माता- लगातार चौकन्ना रहें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1966 का थीम 'पुरुष और उसका शहर' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1967 का थीम 'स्वास्थ्य में सहयोगी' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1968 का थीम 'कल की दुनिया में स्वास्थ्य' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1969 का थीम 'स्वास्थ्य, मजदूरी और उत्पादकता' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1970 का थीम 'कैंसर की पूर्व पहचान जीवन को बचाता है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1971 का थीम 'मधुमेह के बावजूद एक पूरा जीवन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1972 का थीम 'आपका दिल आपका स्वास्थ्य है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1973 का थीम 'घर से स्वास्थ्य की शुरुआत होती है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1974 का थीम 'तंददुरुस्त विश्व के लिये बेहतर भोजन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1975 का थीम 'बड़ी माता: दुबारा वापसी गुंजाईश नहीं' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1976 का थीम 'पूर्व ज्ञान अँधेपन से बचाता है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1977 का थीम 'अपने बच्चों का प्रतिरक्षण और बचाव करें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1978 का थीम 'उच्च रक्तचाप से नीचे' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1979 का थीम 'एक स्वस्थ बच्चा: एक सुनिश्चित भविष्य' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1980 का थीम 'धुम्रपान और स्वास्थ्य: चुनाव आपका है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1981 का थीम 'वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1982 का थीम 'वर्षों में जीवन जोड़े' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1983 का थीम 'वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य”: गिनती शुरु हो चुकी है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1984 का थीम 'बच्चों का स्वास्थ्य: कल का धन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1985 का थीम 'स्वस्थ युवा- हमारे बेहतरीन संसाधन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1986 का थीम 'स्वस्थ जीना: हरेक विजेता है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1987 का थीम 'प्रतिरक्षण: हर बच्चे के लिये एक मौका' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1988 का थीम 'सभी के स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिये सभी' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1989 का थीम 'चलिये स्वास्थ्य के बारे में बात करें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1990 का थीम 'हमारा ग्रह हमारी धरती: सोचें वैश्विक, कार्य स्थानीय' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1991 का थीम 'क्या आपदा आक्रमण करेगा, तैयार रहें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1992 का थीम 'दिल की धड़कन: स्वास्थ्य की लय' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1993 का थीम 'ध्यान से जीवन को सँभालें: हिंसा और उपेक्षा से बचाएँ' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1994 का थीम 'एक स्वस्थ जीवन के लिये मौखिक स्वास्थय' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1995 का थीम 'वैश्विक पोलियो उन्मूलन' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1996 का थीम 'बेहतर जीवन के लिये स्वस्थ शहर' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1997 का थीम 'आने वाला संक्रामक रोग' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1998 का थीम 'सुरक्षित मातृत्व' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 1999 का थीम 'सक्रिय बुढ़ापा अंतर पैदा कर सकता है' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2000 का थीम 'सुरक्षित खून की शुरुआत मुझसे हुई' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2001 का थीम 'मानसिक स्वास्थ्य: बहिष्करण रोकें, उपचार की हिम्मत करें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2002 का थीम 'स्वास्थ के लिये चलें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2003 का थीम 'जीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिये स्वस्थ पर्यावरण' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2004 का थीम 'सड़क सुरक्षा' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2005 का थीम 'हरेक माँ और बच्चों की गिनती' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2006 का थीम 'स्वास्थ्य के लिये एक साथ काम करें' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2007 का थीम 'अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2008 का थीम 'जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य को बचाना' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2009 का थीम 'जीवन बचाएँ, आपात स्थिति में सुरक्षित अस्पताल बनाएँ' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2010 का थीम 'शहरीकरण और स्वास्थ्य: शहर को सेहतमंद बनाएँ' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2011 का थीम 'सूक्ष्मजीवों विरोधी रोक: आज कोई क्रिया नहीं, कल कोई उपचार नहीं' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2012 का थीम 'अच्छा स्वास्थ्य जीवन में और समय जोड़ देते हैं' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2013 का थीम 'स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2014 का थीम 'वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारी' था।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2015 का थीम 'खाद्य सुरक्षा” (5 समाधानों के साथ; समाधान 1: हमेशा सफाई रखें, समाधान 2: पके और कच्चे खाने को अलग रखें, समाधान 3: खाने को अच्छे से पकायें, समाधान 4: खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें, समाधान 5: सुरक्षित पानी और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करें) हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2016 का थीम 'मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना' हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 का थीम 'अवसाद (डिप्रेशन): चलो बातें करते हैं' हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 का थीम 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज' हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019 का थीम 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज' हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 का थीम 'सपोर्ट नर्सेस एवं मिडवाइव्स' हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का थीम 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' हैं।

उपसंहार -

विश्व स्वास्थ्य दिवस एक बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से विश्व को अनेक जानलेवा बीमारियों से बचाया गया है । इसके बाद भी आज विभिन्न खतरनाक बीमारियों के हो जाने की आशंका में हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अवगत करना, समाज को खतरनाक रोगों से मुक्त करना है और कुपोषण को दूर करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विश्व भर में स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता फैलाया जाता है। चयनित थीम के अनुसार पूरे वर्ष विभिन्न शिविर, सेमिनार, स्वास्थ्य गतिविधियां आदि किए जाते हैं। हम सभी को स्वस्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' करना है।


ADVERTISEMENT