शब-ए-बारात पर निबंध

ADVERTISEMENT

शब-ए-बारात 2021 पर निबंध - शब-ए-बारात क्यों मनाते है - शब-ए-बारात का मतलब -Shab-E-Barat Essay in Hindi - shab e barat 2021 in hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - शब-ए-बारात २०२१ - शब-ए-बारात का इतिहास - शब-ए-बारात क्यों मनाते है - शब-ए-बारात कैसे मनाते है - शब-ए-बारात का महत्व - उपसंहार।

प्रस्तावना / शब-ए-बारात -

शब-ए-बारात का यह पर्व मुस्लिमों लोगों द्वारा मनाये जाने वाले प्रमुख पर्वों में से एक है। शब-ए-बारात दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। शब और रात, शब का अर्थ होता है रात और बारात का मतलब बरी होना। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह पर्व शाबान महीनें की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरु होती है और शाबान माह के 15वीं तारीख की रात तक मनायी जाती है। इस पर्व की रात को मुसलमानों द्वारा ऐसा माना जाता है कि, इस दिन अल्लाह कई सारे लोगों को नरक से आजाद कर देते है। इस पर्व के इन्हीं महत्वों के कारण शब-ए-बारात के इस पर्व को पूरे विश्व भर के मुस्लिमों लोगों द्वारा मनाया जाता है।


शब-ए-बारात कब है / शब-ए-बारात कब मनाया जाता है / शब-ए-बारात 2021 में कब है -

वर्ष 2021 में शब-ए-बारात का त्योहार 28 मार्च, रविवार से शुरु होकर 29 मार्च, सोमवार तक मनाया गया है।


शब-ए-बारात का इतिहास / शब-ए-बारात की कहानी -

शब-ए-बारात के पर्व को लेकर कई सारी मान्यताएं एवं कथाएं प्रचलित है। इस्लाम में इस पर्व को काफी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, कुरान और हदीस में इस पर्व के महानता का वर्णन किया गया हालांकि शिया और सुन्नी दोनो ही संप्रदाय के लोगों के इस पर्व को मनाये जाने के अलग-अलग मत पेश किया हैं। सुन्नी संप्रदाय के लोगों का मनाना है कि इस दिन अल्लाह लोगों के वर्ष भर के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करता है। वहीं शिया संप्रदाय के लोग इस दिन को शिया संप्रदाय के आखरी इमाम मुहम्मद अल महादी के जन्मदिन के रुप में मनाते है।


सुन्नी संप्रदाय लोगों की शब-ए-बारात से जुड़ी कुछ मान्यता -

इस्लाम धर्म के सुन्नी संप्रदाय द्वारा माना जाता है कि अल्लाह के पैंगबर मुहम्मद साहब का दांत टूट गया था। जिससे उस दिन उन्होंने हलवा खाया था, इसलिए इस दिन हलवा खाने को सुन्नत और काफी मंगलकारी माना जाता है। यहीं कारण है कि लोग इस दिन हलवा खाना बेहद पसंद करते है। ऐसा कहा जाता है इस दिन अल्लाह आने वाले वर्ष की तकदीर लिखता है और पिछले साल के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करता है।


शिया संप्रदाय लोगों की शब-ए-बारात से जुड़ी कुछ मान्यता -

इस्लाम धर्म के शिया संप्रदाय की मान्यताओं के अनुसार इस दिन आखरी शिया इमाम मुहम्मद अल महीदी का जन्म हुआ था। इस दिन को शिया संप्रदाय के लोगों द्वारा जश्न के रुप में मनाया जाता है और घरों को सजाया जाता है मस्जिदों में दीप जलाये जाते है तथा नमाज, रोजा और प्रर्थना जैसी मुस्लिम धार्मिक गतिविधियों का पालन किया जाता है। इस दिन शिया संप्रदाय के आखरी इमाम मोहम्मद अल महीदी का जन्मदिन होने के कारण इसे महत्व देते हुए काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।


शब-ए-बारात क्यों मनाते है -

इस्लाम में शब-ए-बारात के पर्व को काफी महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा इस रात को बहुत ही महिमावान और महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन लोग मस्जिदों के साथ कब्रिस्तानों में भी इबादत के लिये जाते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पिछले साल के किए गये कर्मों का लेखा-जोखा तैयार होने के साथ ही आने वाले साल की तकदीर भी तय होती है। यहीं कारण है कि यह दिन लोग इस पर्व को इतना महत्व देते है।

इस दिन लोग अपना कीमती समय में से कुछ समय निकालकर अल्लाह की प्रर्थना में बिताते है। इसके साथ ही इस दिन देश-विदेशों में स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने वाले लोगों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है। इस्लामिक मान्याताओं के अनुसार शब-ए-बारात का त्योहार इबादत और तिलावत का पर्व है। इस दिन अल्लाह अपने बंदों के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा जोखा करता है और इसके साथ ही कई सारे लोगों का पाप भुलाकर उनको नरक से आजाद कर देता है। यहीं कारण है कि इस दिन को मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा इतना महत्व दिया जाता है और इसे बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।


शब-ए-बारात कैसे मनाते है -

हर पर्व की तरह शब-ए-बारात के पर्व को मनाने का भी अपना एक विशेष तरीका है। इस दिन मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास सजावट की जाती है। इसके साथ ही घरों में भी दिये जलाये जाते है और लोग अपने कार्यो से समय निकाल कर को अल्लाह को दुआ करते हुए बिताते हैं। इस दिन नमाज पढ़ने, इबादत करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रात में खुदा की इबादत करने और अपने गुनाहों की माफी मांगने पर अल्लाह माफ़ी देते है और आने वाले साल के लिए लोग उनसे बरक्कत मांगते है। ऐसा माना जाता है कि बरकत वाली इस विशेष रात में अल्लाह द्वारा सालभर तक होने वाले काम का फैसला लिया जाता है और फरिश्तों को कई सारे काम सौपे जाते है। इसके साथ इस दिन लोगो द्वारा हलवां खाने की भी एक विशेष परंपरा देखने को मिलता है।


शब-ए-बारात का महत्व -

इस्लाम धर्म में शब-ए-बारात के पर्व को काफी महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस त्योहार पर अल्लाह बहुत सारे लोगों को नरक से आजाद कर देता है और उन्हें आने वाले जीवन के लिए बरक्कत देता है। इस रात मुस्लिम धर्म के लोग अपने गुजरे हुए परिजनों के मोक्ष की प्रार्थना के लिए कब्रिस्तान जाते है और उनकी मुक्ति के लिए अल्लाह से फरियाद करते हैं। इसके साथ ही इस दिन लोग अपने अल्लाह से अपने गुनाहों के लिए क्षमा मांगते है और अल्लाह उन्हें क्षमा कर उन्हें अपने गुनाहों का प्रायश्चित करने का एक अवसर देते है। यही कारण है कि इस्लाम धर्म में इस दिन को इतना महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है और शब-ए-बारात पर्व को इतना महत्व देते है।


उपसंहार -

हर वर्ष शब-ए-बारात का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के अवसर पर लोगों द्वारा कई जगह जुलूस निकाला जाता है और कब्रिस्तानों में नमाज पढ़ी जाती है। इसके साथ ही लोगों द्वारा मस्जिदों पर विशेष नमाज अता की जाती है और फतिहा भी पढ़ा जाता है। हर पर्व के तरह आज के समय में शब-ए-बारात के पर्व में भी कई सारे परिवर्तन हुए है। पहले के अपेक्षा में आज के समय में इस पर्व की भव्यता काफी बढ़ गयी है। इस दिन मस्जिदों और कब्रिस्तानों में विशेष साज-सजावट देखने को मिलती है और लोग कब्रिस्तानों में अपने बुजर्गों और परिवारजनों के कब्रों पर जाकर चिराग जलाते है।


ADVERTISEMENT