राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2021 पर निबंध - राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास - भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर निबंध - National Maritime Day India in Hindi - National Maritime Day Essay in Hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - राष्ट्रीय समुद्री दिवस २०२१ - राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास - राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान - राष्ट्रीय समुद्री दिवस क्यों मनाया जाता है - राष्ट्रीय समुद्री दिवस कैसे मनाया जाता है - राष्ट्रीय समुद्री दिवस का विषय - राष्ट्रीय समुद्री दिवस का महत्व - राष्ट्रीय समुद्री दिवस का उद्देश्य - उपसंहार।

प्रस्तावना -

राष्ट्रीय समुद्री दिवस को अंग्रेजी में 'National Maritime Day' कहते है। हर साल 5 अप्रैल को देशभर में ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष (5 अप्रैल 2021 को) राष्ट्रीय समुद्री दिवस का 58वां संस्करण मनाया गया। राष्ट्रीय समुद्री दिवस की शुरुवात साल 1964 से हुई थी। तबसे प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब है / भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है -

प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 5 अप्रैल सोमवार के दिन देशभर में राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास / भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास -

भारत की समुद्री विरासत लगभग पांच हजार साल पुरानी है। देश में सबसे पुराने बंदरगाह के तौर पर लोथल का जिक्र आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 5 अप्रैल, 1919 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. का पहला स्टीमशिप ‘एसएसलॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल में उतारा गया था। इसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी। तबसे प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस क्यों मनाया जाता है / भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस क्यों मनाते है -

प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के स्वामित्व वाले पहले जहाज लॉयल्टी के 1919 में बंबई (मुंबई) से लंदन के लिए रवाना हुआ था। इसी पहली यात्रा के याद में हर साल राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस कैसे मनाया जाता है / भारत का राष्ट्रीय समुद्री दिवस कैसे मनाते है -

हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर कई प्रकार के गतिविधियों का आयोजन होता है। इस दिन कई कार्यक्रम समारोह रखे जाते है। इस दिन केंद्रीय मंत्री समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले समुदाय को बधाई देते है और समुद्री क्षेत्र के प्रति उनकी भूमिका एवं कड़ी मेहनत, उत्साह और साहस को देख उनकी प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाते हैं।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस का विषय / राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम / राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2021 थीम -

हर साल राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मौके पर एक विषय रखा जाता है। इस तरह इस साल भी यह दिवस मनाये जाने के दौरान एक विषय रखा गया है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2021 का विषय ‘कोविड-19 से आगे सतत नौपरिवहन’ था।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस का महत्व / राष्ट्रीय समुद्री का महत्व -

राष्ट्रीय समुद्री दिवस पाँच महासागरों में व्यापार की सुविधा के माध्यम से समुद्री अर्थव्यवस्था का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सहयोग को बढ़ाता है, यही राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र का महत्व है। इस दिवस के दौरान देश के मंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारत देश के सरकार समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई देकर उन्हें सम्मान करते है। इसके अलावा समुद्री क्षेत्र के प्रति उनकी भूमिका एवं कड़ी मेहनत, उत्साह और साहस को देख उनकी प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाते हैं।


राष्ट्रीय समुद्री दिवस का उद्देश्य -

राष्ट्रीय समुद्री दिवस का उद्देश्य अंतर-महाद्वीपीय व्यापार तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। भारत अपनी समृद्ध समुद्री विरासत को पुनर्जीवित करना और इस क्षेत्र में फिर से दुनिया की अगुवाई करवाना इस दिवस का उद्देश्य है।


उपसंहार -

भारतीय मंत्रालय ने पांच अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन तक यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय फ्लैग मर्चेंट पोत (सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी के स्वामित्व वाली) ‘एस. एस. लॉयल्टी’ की पहली यात्रा की याद में 58वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल में शुरू किया गया ‘मेरीटाइम इंडिया विजन- 2030’ देश के समुद्री क्षेत्र के लिये अगले दशक की वृहद दृष्टि के रूप में सामने आ रहा है। इस दिवस के दौरान देश के मंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारत देश के सरकार समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई देकर उन्हें सम्मान करते है। इसके अलावा समुद्री क्षेत्र के प्रति उनकी भूमिका एवं कड़ी मेहनत, उत्साह और साहस को देख उनकी प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाते हैं।


ADVERTISEMENT