अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व बाल दिवस पर निबंध - अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के बारे में जानकारी - अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस कब मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस की शुरुआत - अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य - International Day for Children Essay in Hindi - Nibandh

रूपरेखा : प्रस्तावना - अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 2021 - अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस की शुरुआत - अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस क्यों मनाया जाता है - अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस कैसे मनाया जाता है - अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य - उपसंहार।

प्रस्तावना / अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस / बाल रक्षा दिवस

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस को अंग्रेजी में "International Day for Children" कहते हैं। सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 01 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है। इसकी शुरुआत का निर्णय मॉस्को में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ' की एक विशेष बैठक में किया गया था।


अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस कब मनाया जाता है

हर साल दुनिया भर में 01 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 1 जून मंगलवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जायेगा।


अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस की शुरुआत / अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास ये बताता है कि, रूस में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पहली बार वर्ष 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। 01 जून 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में ‘अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस’ पहली बार मनाया गया था। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है।


अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस क्यों मनाया जाता है / अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस क्यों मनाते है

बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस कैसे मनाया जाता है / अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस क्यों मनाते है
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। रूस में आज के दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है। बच्चों को तोहफ़े दिए जाते हैं और उनके लिए विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है।


उपसंहार

सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 01 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है। इसकी शुरुआत का निर्णय मॉस्को में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ' की एक विशेष बैठक में किया गया था। इस दिन रूस की राजधानी मॉस्को में भांति-भांति की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें बच्चों को पुरस्कार बांटे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। इस दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है।


ADVERTISEMENT