पृथ्वी दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध - पृथ्वी दिवस 2021 पर निबंध - पृथ्वी दिवस 2021 की थीम - पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता - पृथ्वी दिवस क्या है - पृथ्वी दिवस का इतिहास - पृथ्वी दिवस का उद्देश्य - पृथ्वी दिवस का महत्व - अर्थ डे पर निबंध - Earth Day Essay in Hindi - Earth Day India in Hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - पृथ्वी दिवस कब है - पृथ्वी दिवस क्या है - पृथ्वी दिवस का इतिहास - पृथ्वी दिवस नेटवर्क - पृथ्वी सप्ताह - पृथ्वी दिवस क्यों मनाते है - पृथ्वी दिवस कैसे मनाते है - पृथ्वी दिवस का उद्देश्य - पृथ्वी दिवस का महत्व - पृथ्वी दिवस की थीम - उपसंहार।

प्रस्तावना / पृथ्वी दिवस / विश्व पृथ्वी दिवस -

विश्व पृथ्वी दिवस को अंग्रेजी में "World Earth Day" कहते है। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व पृथ्वी दिवस अथवा वर्ल्ड अर्थ डे को मनाने के पीछे का कारण सन 1969 में लोगों की बड़ी संख्या ने यह सुझाव दिया था हमें पृथ्वी का जन्मदिवस के रूप में पृथ्वी दिवस मनाना चाहिए। तत्पश्चात वर्ष 1970 में 'विश्व पृथ्वी दिवस' मनाया गया। विश्व पृथ्वी दिवस’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है और इसी थीम को आधार बनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।


पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है / वर्ल्ड पृथ्वी डे कब मनाया जाता / अर्थ डे कब मनाया जाता है -

हर साल संपूर्ण विश्व में 22 अप्रैल को 'विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस 2021 पूरे विश्व के लोगों द्वारा 22 अप्रैल, गुरुवार के दिन मनाया गया है। कोरोना महामारी के चलते सभी लोग अपने घरों में पृथ्वी दिवस मनाये। पृथ्वी दिवस को मनाने के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है और इसी थीम को आधार बनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस 2021 की थीम 'पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना' है।


पृथ्वी दिवस क्या है / अर्थ डे क्या होता है -

अमेरिका के लोगों ने पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए आंदोलन किया था। जिसके बाद लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साल 1970 से 22 अप्रैल को हर साल Earth Day यानी पृथ्वी दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई। पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के प्रसार के लिए की थी। 'पृथ्वी दिवस' या 'अर्थ डे' शब्द को लोगों के बीच सबसे पहले लाने वाले जुलियन कोनिंग थे। साल 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को अवगत करवाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आंदोलन को मनाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तारीख 22 अप्रैल को चुना और तब से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


पृथ्वी दिवस का इतिहास / वर्ल्ड अर्थ डे की शुरुवात -

साल 1969 में जॉन मेक कोनेला ने पृथ्वी को नमन करने के लिए 21 मार्च को यूनेस्को की बैठक में पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद पहली बार साल 1970 को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया था। पृथ्वी दिवस की तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत ऋतु और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद ऋतु का मौसम है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है। वर्तमान समय में हमारी पृथ्वी कार्बन उत्सर्जन, तेज़ी से पिघलते ग्लेशियर, मौसम तथा जलवायु परिवर्तन से जूझ रही है जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में ग्लोबल वार्मिंग बोलते है। 'पृथ्वी दिवस' या 'अर्थ डे' शब्द को लोगों के बीच सबसे पहले लाने वाले जुलियन कोनिंग थे। साल 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को अवगत करवाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आंदोलन को मनाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तारीख 22 अप्रैल को चुना और तब से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


पृथ्वी दिवस नेटवर्क -

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण नागरिकता और साल भर उन्नति को बढ़ावा देने के लिए साल 1970 में पृथ्वी दिवस नेटवर्क की स्थापना पहले पृथ्वी दिवस के आयोजकों के द्वारा की गयी। पृथ्वी दिवस के नेटवर्क के माध्यम से, कार्यकर्ता, राष्ट्रीय, स्थानीय और वैश्विक नीतियों में परिवर्तनों को आपस में जोड़ सकते हैं। पृथ्वी दिवस नेटवर्क साल भर कई मिलियन समुदायों के विकास और पर्यावरण सुरक्षा कार्यकर्ताओं की मदद करते हैं।


पृथ्वी सप्ताह / अर्थ डे वीक -

कई शहर पृथ्वी दिवस को पृथ्वी सप्ताह के रूप में पूरे सप्ताह के लिए मनाते हैं, आमतौर पर 16 अप्रैल से शुरू कर के, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के दिन इसे समाप्त किया जाता है। इन घटनाओं को पर्यावरण से सम्बंधित जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया जाता है। इन घटनाओं में शामिल पुनः चक्रीकरण को बढ़ावा देना, ऊर्जा की प्रभाविता में सुधार करना और डिज्पोजेबल वस्तुओं में कमी लाना हैं।


पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है / पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है / वर्ल्ड अर्थ डे क्यों मनाया जाता है -

हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। धरती पर जीवन को बचाये रखने के लिये पृथ्वी की प्राकृतिक संपत्ति को बनाये रखना बहुत जरुरी है। अपने ग्रह के महत्व के बारे में मानव जाति को जागरुक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। धरती पर लोगों के रहन-सहन के लापरवाह नजरिये के साथ ही औद्योगिकीकरण की दिनों-दिन बढती दर के बारे में लोगों को जागरुक बनाने के लिये विस्कॉन्सिन से यूएसए सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने इस दिन की नींव रखी। उनके द्वारा यह कदम अपने ग्रह की संपत्ति का सम्मान, प्रोत्साहन करने के साथ ही लोगों के बीच प्राकृतिक संतुलन के विचार को बढ़ाने के लिये विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है / पृथ्वी दिवस कैसे मनाते है / वर्ल्ड अर्थ डे कैसे मनाया जाता है -

अपनी धरती के प्राकृतिक संपत्ति को बचाने के लिये 22 अप्रैल 1970 से हर साल पृथ्वी दिवस को पूरी दुनिया के लोग मनाते हैं। इस दिन पृथ्वी से जुड़े बढ़ते पर्यावरणीय ह्रास के मुद्दों के विरोध में हजारों कॉलेज, विश्वविद्यालयों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थी सक्रियता से भाग लेते हैं जैसे दिनों-दिन पर्यावरणीय ह्रास, वायु और जल प्रदूषण, ओजोन परत में कमी आना, औद्योगिकीकरण, वन-कटाई आदि से तेलों का फैल जाना, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को तैयार करना, पावर प्लॉन्ट, कीटनाशक का उत्पादन और इस्तेमाल आदि से बचाना। पृथ्वी दिवस को मनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम और अभियानों का आयोजन पर्यावरण संबंधी नेताओं का समूह द्वारा किये जाते है। नयी पीड़ियों के स्वागत के लिये एक स्वच्छ और स्वस्थ विश्व बनाने के लिये स्वच्छ पर्यावरण के विषय-वस्तु के प्रदर्शन में लोग भाग लेते हैं। धरती के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये तथा लोगों को प्रेरणा देने के लिये विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का लक्ष्य है। इस दिन लोग धरती की सुरक्षा से संबंधित बाहरी गतिविधियों में शामिल होते हैं जैसे नये पेड़-पौधों को लगाना, पौधा रोपण, सड़क के किनारे का कचरा उठाना, गंदगियों का पुर्नचक्रण करना, ऊर्जा संरक्षण आदि। दिनों-दिन बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और दूसरे पर्यावरणीय तबाही से बचाने के लिये कुछ लोग सरकार से त्वरित कार्यवाही करने के लिये आग्रह करते हैं। लोगों को जागरुक करने के लिये वास्तविक पर्यावरणीय मुद्दों के साथ निपटने के लिये इस दिन सभी टीवी चैनल इससे संबंधित कार्यक्रम दिखाते हैं।


पृथ्वी दिवस का उद्देश्य / वर्ल्ड अर्थ डे का उद्देश्य -

विश्व पृथ्वी दिवस लोगों को पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण तथा उसकी वन सम्पदा के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


पृथ्वी दिवस का महत्व -

युवाओं के बीच पर्यावरणीय सुरक्षा के अभियान का पूरा प्रभाव प्राप्त करने के लिये तथा हर वर्ग और समूह के लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये इस दिन को (22 अप्रैल) गेलार्ड नेल्सन, पृथ्वी दिवस के संस्थापक ने चुना था। इस दिन देश भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जहाँ पर्यावरण संबंधी चर्चा किये जाते है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उद्यान में पौधारोपण करके लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य प्राप्त करते है जो इस दिन का महत्व को दर्शाता है।


पृथ्वी दिवस की थीम / विश्व पृथ्वी दिवस का विषय / पृथ्वी दिवस 2021 की थीम -
  • पृथ्वी दिवस 2015 का विषय (थीम) “जल अद्भुत विश्व” था।
  • पृथ्वी दिवस 2016 का विषय (थीम) “पृथ्वी के लिए वृक्ष” था।
  • पृथ्वी दिवस 2017 का विषय (थीम) “धरती के प्रति दयालू बनें, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने से शुरुआत करें” था।
  • पृथ्वी दिवस 2018 का विषय (थीम) “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” था।
  • पृथ्वी दिवस 2019 का विषय (थीम) “प्रोटेक्ट अवर स्पीसीस” है।
  • पृथ्वी दिवस 2020 की थीम "जलवायु कार्रवाई (क्लाइमेट एक्शन)" है।
  • पृथ्वी दिवस 2021 की थीम 'पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना' है।

उपसंहार -

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जरुरी स्थानों पर नये पौधा-रोपण लगाए जाये। सभी लोगों को अपने परिवार के साथ कुछ बाहरी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए जैसे पेड़ पर पक्षी के लिये घोंसला बनाना और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा करना आदि। भूमि और जल प्रदूषण को टालने के लिये प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। सभी परिवारों को पुराने सामानों का पुनर्चक्रण और दुबारा प्रयोग करने के बारे में अपने बच्चों को सिखाना चाहिए। मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जैसे गीत गायन जो पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित हो और इस उत्सव में शामिल होने के लिये अधिक से अधिक व्यक्तियों को आकर्षित करें। विभिन्न व्यवहारिक संसाधनों के द्वारा ऊर्जा संरक्षण के लिये लोगों को बढ़ावा दें। लोगों को शिक्षा दें कि हर दिन पृथ्वी दिवस है, इसलिये हर दिन उन्हें धरती का ध्यान रखना चाहिये।


ADVERTISEMENT