राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर निबंध - भारतीय सिविल (लोक) सेवा दिवस - सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता - राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस का उद्देश्य - प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार से सम्मानित - National Civil Service Day in India - National Civil Service Day in Hindi - Civil Service Day Essay in Hindi

रुपरेखा : प्रस्तावना - राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस कब है - राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है - राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस का उद्देश्य - प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार से सम्मानित - उपसंहार।

प्रस्तावना / सिविल सेवा दिवस / लोक सेवा दिवस -

राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस को अंग्रेजी में 'National Public Service Day' कहते है। हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवकों को सम्मानित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए द्वारा मनाया जाता है। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को लोकसेवा दिवस के रूप में मनाती है। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया।


राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है / सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता -

हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए द्वारा 21 अप्रैल को सिविल सेवकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 21 अप्रैल बुधवार के दिन कोरोना महामारी के चलते ये दिवस शांति पूर्वक मनाया गया है।


राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है / भारतीय सिविल सेवा दिवस क्यों मनाया जाता -

हर साल भारत देश में 21 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा ‘सिविल सेवा दिवस’ अथवा ‘लोक सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए द्वारा मनाया जाता है। वर्ष 1947 में 21 अप्रैल को संसद के गृह सदस्य सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा अखिल भारतीय सेवाओं के उद्घाटन के समय दिल्ली के मेटकाफ हाउस में भाषण के दौरान इसे ‘स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया’ के नाम से संबोधित किया गया था।


राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस कैसे मनाया जाता है / भारतीय सिविल सेवा दिवस कैसे मनाया जाता -

‘सिविल सेवा दिवस’ अथवा ‘लोक सेवा दिवस’ के दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार उन्हें नागरिकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इससे अधिकारियों में बेहतर प्रदर्शन की भावना तो आती ही है साथ ही बदलते समय एवं नई चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें अपनी नीतियों पर मनन करने का अवसर भी मिलता है।


राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस का उद्देश्य / भारतीय सिविल सेवा दिवस का उद्देश्य -

इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिकों के लिए समर्पित कर देना और फिर से वचनबद्ध करना है। यह दिन सिविल सेवकों को बदलते समय के चुनौतियों के साथ भविष्य के बारे में आत्मनिरीक्षण और सोचने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर, केन्द्रीय और राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है।


प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार से सम्मानित -

इस दिन अखिल भारतीय सेवाओं के विभिन्न अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के हेतु पुरस्कृत किया जाता है यह अधिकारियों में बेहतर प्रदर्शन को अपने व्यवहार में लाने के साथ ही आने वाली नई चुनौतियों को निपटने के लिए अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने तथा सुधारने एवं विभिन्न नीतियों पर चर्चा कर मनन करने का अवसर मिलता है। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रस्तुत किया जाता है। सम्मान/पुरस्कारों की इस योजना का गठन 2006 में किया गया, इस योजना के तहत, व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप के रूप में या संगठन के रूप में सभी अधिकारी इसके पात्र हैं। पुरस्कार में एक पदक, स्क्रॉल और एक लाख की नकद राशि भी शामिल है। एक ग्रुप के मामले में कुल पुरस्कार राशि पांच लाख रुपए है, प्रति व्यक्ति अधिकतम एक लाख रूपए का भागीदार होता है। किसी संगठन के लिए नकद राशि पाँच लाख तक सीमित है।


उपसंहार -

हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवकों को सम्मानित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए द्वारा मनाया जाता है। इस दिन अखिल भारतीय सेवाओं के विभिन्न अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के हेतु पुरस्कृत किया जाता है यह अधिकारियों में बेहतर प्रदर्शन को अपने व्यवहार में लाने के साथ ही आने वाली नई चुनौतियों को निपटने के लिए अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने तथा सुधारने एवं विभिन्न नीतियों पर चर्चा कर मनन करने का अवसर मिलता है।


ADVERTISEMENT