अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्व बाल रक्षा दिवस पर निबंध - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के बारे में जानकारी - 1 जून अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य - International Day of Child Protection Essay in Hindi

रूपरेखा : प्रस्तावना - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस 2021 - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की शुरुआत - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य - उपसंहार।

प्रस्तावना / अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस / बाल रक्षा दिवस -

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस को अंग्रेजी में "International Day for Protection of Children" कहते हैं। सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 01 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है। इसकी शुरुआत का निर्णय मॉस्को में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ' की एक विशेष बैठक में किया गया था।


अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कब मनाया जाता है -

हर साल दुनिया भर में 01 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 1 जून मंगलवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जायेगा।


अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की शुरुआत / अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास -

अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास ये बताता है कि, रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार वर्ष 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। 01 जून 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ पहली बार मनाया गया था। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है।


अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है / अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस क्यों मनाते है -

बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है / अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस क्यों मनाते है -

इस दिन रूस की राजधानी मॉस्को में भांति-भांति की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें बच्चों को पुरस्कार बांटे जाते हैं। नृत्य-संगीत कार्यक्रम भी होते हैं और साथ ही विभिन्न प्रदर्शनियां तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। मॉस्को के स्कूल छात्रों के लिए घुड़सवार और पैदल प्रहरियों की ड्यूटी बदलने की समारोही परेड होती है जिसमें राष्ट्रपति रेजिमेंट के सैनिक भाग लेते हैं। रूस में आज के दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है। बच्चों को तोहफ़े दिए जाते हैं और उनके लिए विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है। इस तरह कई गतिविधियां करते हुए यह दिवस हर साल मनाया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य -

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। रूस में आज के दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है। बच्चों को तोहफ़े दिए जाते हैं और उनके लिए विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है।


उपसंहार -

सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 01 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है जो कि साल 1950 से मनाया जाता आ रहा है। इसकी शुरुआत का निर्णय मॉस्को में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ' की एक विशेष बैठक में किया गया था। इस दिन रूस की राजधानी मॉस्को में भांति-भांति की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें बच्चों को पुरस्कार बांटे जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। इस दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है।


ADVERTISEMENT