विश्व रक्तदान दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विश्‍व रक्‍तदाता दिवस पर निबंध - वर्ल्ड ब्लड डोनर डे एस्से - रक्तदान दिवस पर निबंध - विश्व रक्तदान दिवस 2021 थीम क्या है - विश्व रक्तदान दिवस 2020 थीम - रक्तदान दिवस कब है - विश्व रक्तदाता दिवस थीम - विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है - रक्तदान के फायदे और नुकसान - World Blood Donar Day 2021 Theme Hindi - World Blood Donar Day Essay in Hindi - Essay on World Blood Donar Day 2021 in Hindi - Blood Donar in Hindi

रूपरेखा : प्रस्तावना - विश्व रक्तदान दिवस कब मनाया जाता - रक्तदान दिवस 14 जून को ही क्यों मनाया जाता है - विश्व रक्तदान दिवस का इतिहास - विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता - विश्व रक्तदान दिवस कैसे मनाया जाता - विश्व रक्तदान दिवस का विषय (थीम) - उपसंहार।

परिचय / विश्व रक्तदान दिवस / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2021 / रक्तदान दिवस-

विश्व रक्तदान दिवस को अंग्रेजी में "World Blood Donar Day" कहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' मनाया जाता है। रक्त की ज़रूरत पड़ने पर उसके लिए पैसे देने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए, यही उद्देश्य से हर साल इसे लोगो को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।


विश्व रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे कब है-

प्रत्येक वर्ष 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' अथवा 'विश्व रक्त दाता दिवस' मनाया जाता है। विश्व रक्तदान दिवस 2021 में, 14 जून सोमवार के दिन मनाया गया है। हर साल यह दिवस के दिन एक विषय (थीम) रखी जाती है। विश्व रक्तदान दिवस अथवा विश्व रक्त दाता दिवस 2020 का विषय (थीम) 'सुरक्षि‍त रक्त, बचाए जीवन', सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स (Safe blood saves lives) रखी गई। विश्व रक्तदान दिवस अथवा विश्व रक्त दाता दिवस 2021 का विषय (थीम) 'रक्त दान करके दुनिया को हराते रहो' (Give Blood And Keep The World Beating) रखी गई है।


रक्तदान दिवस 14 जून को ही क्यों मनाया जाता है-

आज के समय में बहुत कम लोग जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 14 जून को ही विश्व रक्तदाता दिवस के तौर पर क्यों चुना ! दरअसल विश्व रक्तदान दिवस, शरीर विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त कर चुके वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन की याद में पूरी विश्व में मनाया जाता है। महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन का जन्‍म 14 जून 1868 को हुआ था। उन्होंने मानव रक्‍त में उपस्थित एग्‍ल्‍युटिनि‍न की मौजूदगी के आधार पर रक्‍तकणों का ए, बी और ओ समूह की पहचान की थी। रक्त के इस वर्गीकरण ने चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी खोज के लिए महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन को साल 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। उनकी इसी खोज से आज करोड़ों से ज्यादा रक्तदान रोजाना होते हैं और इसी के कारन लाखों की जिंदगियां बचाई जाती हैं जिससे रक्त प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक नयी जिंदगी और उनके परिवारों के चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कुराहट देता है।


विश्व रक्तदान दिवस का इतिहास / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे की शुरुआत-

विश्व रक्तदान दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जून को पूरे विश्व के अधिकतर देशों में लोगों के द्वारा मनाया जाता है इसे विश्‍व रक्‍त दाता दिवस भी कहा जाता है। इसे हर वर्ष 14 जून को 1868 में पैदा हुए “एबीओ रक्त समूह” की खोज करने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता, कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर मनाया जाता है। यही वे वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) हैं, जिन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का कार्य किया है। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने वाले कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। कार्ल लैंडस्टीनर के द्वारा ब्लड ग्रुप्स का पता लगाए जाने से पहले तक ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप के जानकारी होता था। इस खोज के लिए ही कार्ल लैंडस्‍टाईन को सन 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे क्यों मनाते है-

विश्व में कई लोग सही वक़्त पर खून न मिलने पर अपनी जान गवा देते है। कई परिवार ऐसे होते है जिनके पास पैसे के कमी होने के कारण अपने परिजनों की जान नहीं बचा पाते है। इन्हीं आपातकालीन परिस्थिति काल में मुफ्त में रक्त देकर दूसरों की जान बचाने के लिए लोगों में जागररकता उत्पन्न करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।


विश्व रक्तदान दिवस कैसे मनाया जाता है / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे कैसे मनाते है-

विश्व रक्तदान दिवस पर विश्व के कई क्षत्रों में विभिन्न प्रकार के अभियान चलाये जाते है। इस दिन कई अस्पतालों में लोगों को रक्त दान करने के लिए समझाया जाता है तथा रक्त दान करने का क्या प्रक्रिया होती है उसके बारे में उचित शिक्षा दी जाती है। रक्त देना किनको करना चाहिए और किन को नहीं करना चाहिए इस बारे में उचित जानकारी देने का कार्य इस दिवस के माध्यम से किया जाता है।


विश्व रक्तदान दिवस का विषय / विश्व रक्तदान दिवस की थीम / वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2021 थीम-

विश्व रक्तदान दिवस को बेहतर तरीके से मनाने के लिए हर साल इस दिवस के दिन एक विषय यानी थीम का चयन किया जाता है जिसके माध्यम से यह दिवस को मनाया जाता है।

  • विश्व रक्तदान दिवस 2019 की थीम "रक्तदान और सुरक्षित रक्त संचार की सार्वभौमिक पहुंच" ("Blood donation and universal access to safe blood transfusion") थी।
  • विश्व रक्तदान दिवस अथवा विश्व रक्त दाता दिवस 2020 की थीम 'सुरक्षि‍त रक्त, बचाए जीवन', सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स (Safe blood saves lives) रखी गई।
  • विश्व रक्तदान दिवस अथवा विश्व रक्त दाता दिवस 2021 की थीम 'रक्त दान करके दुनिया को हराते रहो' (Give Blood And Keep The World Beating) रखी गई है।

उपसंहार-

विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है। भारत विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद रक्तदान में काफी पीछे है। रक्त की कमी को खत्म करने के लिए विश्व भर में रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहित करना और उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। जरुरतमंद व्यक्ति के लिये रक्त की जरुरत को पूरा करने हेतु विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है। ये अभियान प्रत्येक साल लाखों लोगों की जान बचाता है और रक्त प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक नयी जिंदगी और उनके परिवारों के चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कुराहट देता है।


ADVERTISEMENT