बिहार दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

रुपरेखा : प्रस्तावना - बिहार दिवस २०२१ - बिहार दिवस का इतिहास - बिहार दिवस कैसे मनाते है - बिहार के त्योहार - बिहार में भाषाएँ - उपसंहार।


प्रस्तावना / बिहार दिवस / बिहार स्थापना दिवस -

बिहार भारत के राज्यों में से एक राज्य है | बिहार को राजनीति तथा सांस्कृतिक का एक केंद्र बिंदु कहा जाता है | बिहार राज्य में गंगा नदी और उनकी अन्य सहायक नदियों का स्थान बसा है | महात्मा गांधीजी ने बिहार से ही सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुवात की थी जिसके बाद बिहार में राजनीतिक और सामाजिक स्थिति में बहुत सारा बदलाव हो गया था |


बिहार दिवस कब है / बिहार दिवस कब मनाते है / बिहार दिवस कब मनाया जाता है / बिहार स्थापना दिवस कब मनाया जाता है -

भारत देश में सिथ्त बिहार राज्य में हर साल 22 मार्च, को बिहार दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, 22 मार्च, सोमवार के दिन बिहार दिवस मनाया जायेगा।


बिहार दिवस का इतिहास / बिहार का इतिहास / बिहार की स्थापना कब हुई -

बिहार पहले मगध के नाम से जाना जाता था। मगध महाजनपद का विभाजन होने के बाद बिहार राज्य की स्थापना 1912 में हुई थी । तत्पश्चात सन 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई । बिहार की राजधानी पटना है। पटना शहर बिहार राज्य का सबसे बड़ा शहर है। भारत देश में बिहार राज्य को अधिक महत्व दिया जाता है क्योंकि देश के कई महापुरुष जैसे अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य ,समुद्रगुप्त ,राजा विक्रमादित्य, आदि जिनका जन्म बिहार राज्य में हुआ था।


बिहार दिवस कैसे मनाते है -

बिहार राज्य में हर साल 22 मार्च को, बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी संस्थानों जैसे सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज की छुट्टी होती है। इस दिन बिहार में कई जगह कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बिहार के वरिष्ठ नेता सभी को संबोधित करते हुए बधाइयां देते हैं । इसके अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किए जाते हैं । बिहार दिवस शुभ अवसर के दिन वहां के युवाओं को संबोधित किया जाता है उनको आगे बढ़ने के रास्ते दिखाए जाते हैं । बिहार दिवस के दिन बच्चे द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया जाता है और जितने वाले बच्चों को सम्मान के साथ पुरस्कार दिया जाता है । बिहार दिवस के दिन कई स्कूलों एवं कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बिहार दिवस के दिन स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति द्वारा बिहार के इतिहास क्र बारे में जानकारी देते हैं ।


बिहार के त्योहार -

बिहार राज्य में कई त्यौहार मनाये जाते है। बिहार में लोग सभी त्योहारों को बड़ा महत्व देते है। होली, दिवाली, दशहरा, महाशिवरात्रि, मुहर्रम, ईद, नागपंचमी, दुर्गा पूजा , छठ पूजा, संक्रांति, आदि त्यौहार यह सब त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाये जाते है | यहाँ के लोग त्योहारों को बहुत मानते, त्यौहार के दिन उपवास व्रत रख कर तथा मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा करते है। दुर्गा पूजा और छठ पूजा बिहार का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है।


बिहार में भाषाएँ -

बिहार राज्य में कई भाषाएँ बोली जाती है। बिहार में हिंदी, उर्दू, भोजपुरी, मागधी, मैथली भाषाए बोली जाती है | मैथली और भोजपुरी बिहार का लोकप्रिय भाषा है।


उपसंहार -

बिहार भारत के राज्यों में से एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार में सभी तरह का त्यौहार बड़े ही आनंदपूर्वक तरीके से मनाया जाता है। यहाँ के लोगो द्वारा भोजपुरी और मैथली भाषा अधिक बोली जाती है। बिहार राज्य की पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड और उत्तर में नेपाल तक सीमाएं जुडी हुई है | बिहार में कई पर्यटन स्थल है जैसे महात्मा गाँधी सेतु, नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, विष्णुपाद मंदिर और बोधगया मंदिर, सिमरिया, बाबा थाम, आदि यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है |

बिहार दिवस 2021 - बिहार स्थापना दिवस पर निबंध - Bihar Diwas in Hindi - Bihar Diwas Essay in Hindi - Bihar in Hindi - About Bihar in Hindi - Nibandh

ADVERTISEMENT