विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व पर निबंध

ADVERTISEMENT

विद्यार्थी जीवन का समय पर हिंदी निबंध - विद्यार्थी और समय का सदुपयोग - आज के विद्यार्थी के समय का महत्व - विद्यार्थी का समय का महत्व - विद्यार्थी और समय का सम्बन्ध - विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व - छात्र जीवन में समय का महत्व पर निबंध - Importance of Time in Student Life Essay in Hindi - Essay on importance of time in Student life Hindi

रूपरेखा : प्रस्तावना - विद्यार्थी और समय - समय का महत्व - उपसंहार।

परिचय | विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व | विद्यार्थी का समय का महत्व की प्रस्तावना-

इस संसार में समय का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। खोया हुआ धन पुनः अर्जित किया जा सकता है, खोया वैभव पुनः प्राप्त किया जा सकता है, अपने पसंदिता जगह फिरसे घुमा जा सकता है, पसंदिता खाना कई बार खा सकते है किन्तु समय को एक बार खोने के बाद पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता। हम समय को कभी रोक नहीं सकते। समय कभी नहीं रुकता किसी के लिए। बिता फिरसे नहीं ला सकते। समय निरंतर गतिशील रहता है। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा उनर उन्नति प्रधान की जा सकती है जबकि इसका दुरूपयोग 'अब पछताय होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत' कहने के लिए बाध्य करता है। विद्यार्थी जीवन में तो समय का महत्व और भी बढ़ जाता है।


विद्यार्थी और समय | विद्यार्थी और समय का सदुपयोग | विद्यार्थी और समय का सम्बन्ध-

विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व हम शब्दों में बया नहीं कर सकते। कहते है अगर विद्यार्थी ने समय का सदुपयोग करना सिख गया तो उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसके विपरीत जो विद्यार्थी कर लेंगे या पढ़ लेंगे का दृष्टिकोण रखते हैं, उन्हें असफलता का सामना करना पड़ता हैं। विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपना हर कार्य निर्धारित समय पर या उसके पूर्व ही समाप्त कर लें जिससे बचे हुए समय में दूसरे कामों को करने की रूपरेखा बनायी जा सके।

समय बहुत ही मूल्यवान है इसीलिए खाली समय का भी ऐसा उपयोग करना चाहिए की वह भी उपयोगी सिद्ध हो। इस खाली समय में विद्यार्थी अपने शिक्षकों या अपने से बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। विद्यारती अपने खाने-पीने, खेलने-कूदने, सोने-जागने और पढने के लिए एक तालिका का निर्माण कर समय को व्यवस्थित करें। यह न हो की अभी तो परीक्षा के लिए काफी समय है, बाद में पढ़ लेंगे। आज खेल लें, कल पढ़ लेंगे यह कहते-कहते समय कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता और परीक्षाएं सर पर आ जाती हैं। ऐसे में सभी विषयों की तैयारी अच्छे से हो नहीं पाती और परिणाम यह होता है की असफलता ही हाथ लगती हैं और विद्यारती हाथ ही मलते रह जाता है। खाली समय में विद्यार्थी को समाज सेवा का कार्य भी करना चाहिए जिससे की समाज में वे आदर्श विद्यार्थी कहलाये और उनको समाज में सम्मान मिले।

समय का महत्व | विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व | आज के विद्यार्थी के समय का महत्व-

समय सफलता की कुंजी है इसीलिए जीवन में वही लोग सफलता और उन्नति प्राप्त करते हैं जो समय के महत्व को समझते हैं। यदि समय को सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो समय कभी भी प्रतिकूल नहीं होता, बल्कि हर कदम पर हमारा साथ देता है। विद्यार्थियों के लिए तो एक-एक पल कीमती होता है। विद्यार्थियों को चाहिए की वे उन व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लें जिन्होंने समय का सही उपयोग कर जीवन में सफलता प्राप्त की है।

एक वृक्ष पर फूल लगते है एवं सही समय आने पर वृक्ष उन्हें स्वयं गिरा देता है। यदि उस फूल को समय से पहले तोड़ लिया जाए तो उसके गुण एवं स्वरुप में अंतर आ जाता है। इसलिए समय के महत्व को समझना चाहिए। किसी ने सच ही कहा है की विद्यार्थी के तीन वर्ष का कठिन परिश्रम आगे के तीस वर्ष सुख देगा परन्तु अभी की तीन वर्ष की मौज-मस्ती पूरे जीवन दुःख देगी। इसलिए विद्यार्थियों को सोच समझकर समय का उपयोग करना चाहए ताकि आने वाला भविष्य उनके जीवन में रौशनी भर दे तथा समाज में सम्मान मिले।


उपसंहार-

समय के लिए अंग्रेजी में बड़ा ही सही कहा गया है की "टाइम इज मनी" अर्थात समय ही धन है। जो विद्यार्थी इस धन को यूं ही लुटाता रहता है वह एक दिन समय के लिए रोना पड़ता है। इसलिए समय की बहुमूल्यता को जानकार हमें इसका सही प्रबंधन करना सीखना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिल सकेगी। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा उनर उन्नति प्रधान की जा सकती है। विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व हम शब्दों में बया नहीं कर सकते। अगर सफल व्यक्ति बनना है तो समय को सफल तरीके से उपयोग करना होगा।


ADVERTISEMENT