कौआ पर निबंध

ADVERTISEMENT

कौआ पर हिंदी निबंध - कौआ के बारे में जानकारी - कौआ पक्षी पर निबंध - Essay Writing on Crow in Hindi - Hindi Essay on Crow - Crow par nibandh in hindi - Essay on Crow in hindi - Crow in Hindi - Crow Essay 100, 200, 300, 400, 500, 1000 Words

कौआ हमारा जाना पहचाना पक्षी है। यह संसार में हर जगह पाया जाता है।

कौए का रंग काला होता है। वह एक तगड़ा पक्षी है। उसकी चोंच बहुत मजबूत होती है। उसकी नजर तेज होती है। यह कठोर से कठोर चीज को भी आसानी से तोड़ सकती है।

मछली, मांस, रोटी कौए का प्रिय भोजन है। वह गंदी चीजें खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाता है। यह सुबह जल्दी उठते हैं और अपनी कर्कश वाणी से काँव-काँव करना शुरू कर देते हैं। मुँडेर, खिड़की या छत के पतरे पर बैठकर वह 'काँव-काँव' करता है। उसकी बोली बहुत कर्कश होती है। इसलिए सुनने में अप्रिय लगती है।

कौआ बहुत चालाक पक्षी है। कौए पेड़ पर झुण्ड में रहते हैं। वह हमेशा सावधान रहता है। जरा-सी आहट होते ही वह उड़ जाता है। पहाड़ों पर रहने वाले कौए आकार में बड़े तथा सम्पूर्ण काले होते हैं। जबकि शहर में रहने वाले सभी कौओं की गर्दन हल्का सफेद रंग की होती है। कोयल कौवे के घोसले में अपने अंडे रख देती है और कौआ अनजाने में ही कोयल के अंडे के ऊपर बैठकर उन्हें फोड़ता है। जिससे कोयल के बच्चे जन्म लेते हैं। एक अन्य चिड़िया भी कौए की भाँती ही दिखती है जिसे जैक डाव कहा जाता है। कौआ एक उपयोगी पक्षी है।


ADVERTISEMENT