तितली पर निबंध

ADVERTISEMENT

तितली पर हिंदी निबंध - तितली के बारे में पूर्ण जानकारी - तितली क्या खाती है - तितली पर पांच वाक्य - तितली का जीवन काल - तितली की पूरी जानकारी यहां पर - तितलियां - Essay Writing on Butterfly in Hindi - Hindi Essay on ButterFlies - Essay on Butterfly in Hindi - Titli par nibandh - Butterfly in Hindi - Butterfly Essay in 100, 200, 300, 400, 500, 1000 Words

तितली एक छोटा-सा सुंदर जीव है। तितलियां शाकाहारी होती है। वो फूलो का रस पीकर बड़ी होती है। तितली को अंग्रेजी में "Butterfly" कहते हैं।

तितली इधर-उधर उड़ती रहती है। उसके पंख बहुत कोमल और रंगबिरंगे होते हैं। तितली के छह पैर होते हैं। छोटी-सी सूंड़ ही उसका मुँह है।

तितली अकसर बगीचों में दिखाई देती है। वह उड़-उड़कर फूलों पर बैठती है। वह अपनी सूंड से फूलों का रस पीती है । जब भी तितलियां अंडे देती है उनके अंडे में एक चिपचिपा पदार्थ लगा होता है जिससे अंडे पत्तियो पर चिपके रहते हैं।

तितलियां ज्यादातर गर्म क्षेत्र में रहना पसंद करती है। बच्चों को तितली बहुत अच्छी लगती है। वे उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ते हैं। तितलियां के अनेक रंग होते हैं जैसे की लाल, पीले, नीले, हरे, सफ़ेद इत्यादि रंग पाये जाते हैं। तथा तितलियों के शारीर तीन भाग होते हैं, सिर, छाती और पेट यह सबसे रंगीन और प्यारी होती हैं। यह रंग-बिरंगी होने के कारण बहुत ही खुबसूरत होती हैं।

तितलियों के सबसे विशिष्ट सुविधाओं में से एक हैं तथा इनके चमकदार और रंगीन पंख होते हैं। तितली ठंडे खून वाली जीव होती हैं, किसी भी चीजों के गंध को यह अपने एंटीना के सहायता से पहचान लेती हैं। यह पुरे विश्व में पाई जाती हैं।

तितलियां अपने पैरों से भोजन का स्वाद चखने में सक्षम होती हैं। सचमुच, तितली बाग की रानी है।


ADVERTISEMENT