होली पर निबंध

ADVERTISEMENT

होली पर निबंध पर हिंदी निबंध कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए। - Essay Writing on Holi in hindi - Holi Essay in hindi for class 10, 11 and 12 Students. Essay on Holi in Hindi for Class 10, 11 and 12 Students and Teachers.

रुपरेखा : प्रस्तावना - होली 2021 में कब है - होली त्योहार के पीछे की प्रसिद्ध कहानी - होली त्यौहार कैसे मनाया जाता है - होली के दिन - लोगों को संदेश - उपसंहार।

प्रस्तावना

भारत त्योहारों का अनोखा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। उन सभी लोगों के अपने-अपने त्योहार हैं। होली हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह फाल्गुन महीने में भारत के अनेक राज्यों में बड़े आनंद के साथ मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि होली का त्योहार वसंत-ऋतु का स्वागत करता है। यह सभी के लिए हर्ष और उमंग का त्योहार है।

होली कब मनाया जाता हैं

होली का पर्व फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, होली का यह त्यौहार 29 मार्च सोमवार के दिन अनेक राज्यों में बड़े आनंद के साथ मनाया गया है। वर्ष 2022 में, होली का त्योहार 19 मार्च शनिवार के दिन मनाया जायेगा।

होली त्योहार मनाने के पीछे की प्रसिद्ध कहानी / होली का इतिहास

होली मनाए जाने के पीछे कई कहानियाँ हैं। राजा हिरण्यकशिपु और उसके पुत्र प्रह्लाद से सम्बद्ध कहानी उनमें सबसे प्रसिद्ध है। राजा हिरण्यकशिपु चाहता था कि लोग उसे ईश्वर की तरह पूजा करें। परंतु, उसके पुत्र ने उसके आदेशों को स्वीकार नहीं किया। वह भगवान् विष्णु का उपासक था। इसलिए राजा ने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को मार डालने को कहा। ईश्वर द्वारा उसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। वह प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठ गई। परंतु, चमत्कारिक रूप से वह जल गई और भगवान् विष्णु ने प्रह्लाद को बचा लिया।

होली त्यौहार कैसे मनाया जाता है

बुराई पर अच्छाई की इस जीत को व्यक्त करने के लिए होली की पूर्व-संध्या पर होलिका दहन होती है। यह माना जाता है कि सभी बुरी शक्तियाँ उस आग में जल जाती हैं। अगली सुबह लोग रंगों से खेलते हैं। वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। बच्चे एक-दूसरे पर रंगीन गुब्बारे फेंकते हैं। वे पिचकारियों से खेलते हैं। बड़ी-बड़ी टंकियाँ रंगीन पानी से भर दी जाती हैं। लोग इस पानी को एक-दूसरे पर फेंकते हैं और आनंद लेते हैं। संध्या-काल में लोग एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल लगाते हैं। बच्चे अपने से बड़ों के पैरों पर गुलाल रखकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। अनेक स्वादिष्ट व्यंजन, जैसे - गुलाब जामुन, गुजिया, दहीबड़ा, सवैयाँ एवं मालपुआ बनाए जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति उन्हें खाता है और त्योहार का आनंद लेता है।

होली के दिन लोगों को संदेश

होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। हम सभी को इस दिन सभी से हुए बैर और ईर्ष्या को भूल जाना चाहिए। इस दिन हमें सकारात्मक भाव से लोगों से मिलना चाहिए। इस दिन हम सभी को अपने परिवार के संग होली का इस महा पर्व का आनंद लेना चाहिए।

उपसंहार

भारत त्योहारों का अनोखा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। होली हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। वर्ष २०२१ में, होली का यह त्यौहार 29 मार्च सोमवार के दिन अनेक राज्यों में बड़े आनंद के साथ मनाया जायेगा। होली मनाये जाने के दिन की राजा हिरण्यकशिपु और उसके पुत्र प्रह्लाद से सम्बद्ध कहानी सबसे प्रसिद्ध है। होली के दिन लोग रंगों से खेलते हैं। वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। बच्चे एक-दूसरे पर रंगीन गुब्बारे फेंकते हैं। वे पिचकारियों से खेलते हैं। होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। हम सभी को इस दिन सभी से हुए बैर और ईर्ष्या को भूल जाना चाहिए। इस तरह होली का यह महा पर्व खुशियाँ के साथ मनाई जाती है।


ADVERTISEMENT