महंगाई पर निबंध

ADVERTISEMENT

बढ़ती हुई महंगाई पर निबंध - Essay On Mehangai In Hindi - Essay On Inflation In Hindi - Mehangai Ek Samasya Essay In Hindi - Mehangai Par Nibandh

रुपरेखा : महंगाई - भारत में महंगाई के कारण - कालाबाजारी की समस्या - वितरण की ख़राब व्यवस्था - सही वितरण की व्यवस्था होना - महंगाई को रोकने का उपाय - उपसंहार।

महंगाई

कोई भी वस्तुओं और उत्पादों की कीमत में वृद्धि होने को महंगाई । महंगाई के कारन देश की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव आते हैं। महंगाई मनुष्य की रोजी-रोटी को भी प्रभावित करता है। बढती हुई महंगाई भारत की एक बहुत ही गंभीर समस्या है। सरकार एक तरफ महंगाई को कम करने की बात करती है वही दूसरी तरफ महंगाई दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। आज देश में महंगाई मानो आसमान छू रही हो। कई लोग महंगाई के कारन शहर को छोड़कर अपने गांव बस जाते है क्यूंकि रोज की महंगाई उन्हें शहर में बसने नहीं देती। आज सभी लोग महंगाई को कम करने की मांग कर रही है। परंतु महंगाई देश में साल-दर-साल ऊपर चली जा रही है।

भारत में महंगाई के कारण

भारत में महंगाई के बढने के अनेक कारण हैं जैसे उत्पादों की कम आपूर्ति होना, वस्तुओं और उत्पादों की कालाबाजारी करना, वस्तुओं और उत्पादों की कीमत बढ़ा देना, आदि । महंगाई की समस्या हमारे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की एक बहुत ही गंभीर समस्या बन गयी है जो लगातार बढती जा रही है। भारत में महंगाई के बढने के और एक कारन है देश की जनसँख्या बढ़ना। तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है उस तरह से फसलों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली उत्पादन भी महंगाई को प्रभावित करता है। उपज की कमी से भी महंगाई बढती जाती है। जब सूखा पड़ना, बाढ़ आने और किसी वजह से जब उपज में कमी हो जाती है तो महंगाई का बढ़ने का एक कारन बन जाता है। कई जगह लोग वस्तुओं और उत्पादों को जमा कर के उसका कालाबाजारी करते है। उत्पादों को अधिक मात्रा में जमा कर के शहर में उत्पादों की मात्रा कम कर देते है जिससे उत्पादों का दाम बढ़ जाता है और फिर उसे दुगने दाम में बेचकर मुनाफा कमाते है। इस घोटाले के वजह से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।

कालाबाजारी की समस्या

देश में कालाबाजारी के बढ़ने से महंगाई की समस्या बढती जा रही है। इस वजह से कई लोगों को खाने के लिए अन्न नसीब नहीं होता। जब मंडी में माल आता है तब व्यापारी लोग उसे अधिक मात्रा में खरीदकर अपने गोदामों में भर लेते हैं। इस तरह से वे अनेक तरह की वस्तुओं को इकट्ठा कर लेते हैं। इसीतरह वस्तुओं की कमी होने पर उनकी कीमत बढ़ जाती है। इस तरह व्यापारी अपने माल को दुगने दाम पर बेचता है। इस तरह व्यापारी कालाबाजारी कर देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ देते है। आज कालाबाजारी की समस्या तेजी से बढ़ रहे है जीसे समय रहते रोका न गया और उनपे कड़ी कारवाई न की जाए तो मंहगाई की समस्या कभी खत्म नहीं होगी।

वितरण की ख़राब व्यवस्था

देश में मंहगाई बढ़ने का एक कारन वितरण की ख़राब व्यवस्था है। कई बार देखते हैं कि अच्छा उत्पादन होने के बाद भी वस्तुएँ नहीं मिलती हैं अगर मिलती भी हैं तो वे महंगी होती हैं। इसकी दोषी हमारी वितरण प्रणाली होती है। हमें कई बार उदाहरण भी देखने को मिले हैं कि भ्रष्ट लोगों और व्यापारियों की वजह से ही महंगाई बढती आ रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की सक्त जरुरत है। वितरण के काम को सरकार को अपने हाथों में लेना चाहिए और ईमानदार लोगों को यह काम सौंपना चाहिए। उपजों में सरकार ने बढ़ोतरी करके भी देखी हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है वस्तु की कीमत फिर भी उतनी ही रहती है। वितरण की ख़राब व्यवस्था को ठीक करने की सक्त जरूरत है।

सही वितरण की व्यवस्था होना

देश में सही वितरण की व्यवस्था होना एक बड़ी समस्या बन गयी है। जरूरत की चीजों के उपभोग के समुचित वितरण के लिए बहुत से कानून बनने चाहिए। हर जगह में खाद्यानों की पूर्ति के लिए खाद्यान आपूर्ति विभाग स्थापित किये जाना चाहिए। देश के हर नगर में राशन की दुकानों खुलने चाहिए। व्यापारी का एक मात्र लक्ष्य धन कमाना होता है वह इसके लिए अलग-अलग तरह के रास्ते निकालता रहता है। इसका परिणाम यह निकलता है कि दुकानदार जरुरतमंद वस्तुओं का संग्रह कर लेता है और अधिक-से-अधिक मूल्य में उसे बेचता है। वितरण व्यवस्था के अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का पालन करना होगा। अगर खाद्यान वितरण की व्यवस्था सही हो तो महंगाई को रोका जा सकता है ।

महंगाई को रोकने का उपाय

देश के बुरे व्यापारी, अफसरशाही, नेता, इस महंगाई को बढ़ाने के लिए अधिक जिम्मेदार होते हैं। अगर सही नियम-कानून का पालन किया जाए तो भारत में महंगाई को रोका जा सकता है। सबसे पहले सरकार को देश में उत्पादों की संख्या बढ़ानी होगी। हमारे लिए यह बहुत दुःख की बात है कि आज तक किसानों को सिंचाई के लिए आधुनिक साधन प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार को बड़े-बड़े नगरों के विकास से ज्यादा गांवों के विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पूरे देश के लिए एक तरह की सिंचाई व्यवस्था का आयोजन होना चाहिए। किसानों को उत्पाद बढ़ाने में सरकार को अपना योगदान देना होगा जिससे किसान अच्छी तरह अपने फसल की आपूर्ति बढाए। दूसरी ओर सरकार को कालाबाजारी, जमाखोरों को रोकने के लिए कड़ी कानून बनाने चाहिएँ।

उपसंहार

महंगाई को रोकने के लिए समय-समय पर हड़तालें और आंदोलन चलाये गये हैं लेकिन फिर भी महंगाई कम नहीं हुए है। महंगाई की वजह से गरीब लोग पहनने के लिए कपड़े नहीं खरीद पाते हैं तथा अपने परिवार एक वक़्त का खाना ठीक से नहीं करा पाते है। महंगाई को कम करने के लिए उपयोगी राष्ट्र नीति की जरूरत है। जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है उस तरीके से महंगाई को रोकना बहुत ही जरूरी है नहीं तो हमारी आजादी को दुबारा से खतरा उत्पन्न हो जाएगा। हमारी अधिकांश समस्याओं का मूल कारण देश की बढती जनसंख्या है। जब तक जनसंख्या को वश में नहीं किया जा सकता महंगाई कम नहीं होगी। महंगाई की वजह से निम्न वर्ग के लोगों को जरूरत की चीजें नहीं मिल पाती हैं और इससे अपने रोजमरा जीवन में खुशी से जीवन व्यतीत नहीं कर पाते हैं।


ADVERTISEMENT