डिजिटल इंडिया पर निबंध

ADVERTISEMENT

Essay On Digital India In Hindi - डिजिटल इंडिया इन हिंदी - Digital India Par Nibandh - Digital India Essay In Hindi – Digital India Essay UPSC - डिजिटल इंडिया मिशन

रुपरेखा : परिचय - डिजिटल इंडिया - डिजिटल इंडिया की शुरुआत - डिजिटल इंडिया का उद्देश्य - डिजिटल व्यवस्था की सेवाएं - डिजिटल इंडिया होने से लाभ - डिजिटल इंडिया होने से हानि - उपसंहार।

परिचय

डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक मुहीम है जिससे भारत में लोगों को डिजिटल दुनिया से प्रेरित कर सके और सभी लोग उनका लाभ उठा सके। भारत देश डिजिटल दुनिया से बहुत दूर हैं क्योंकि अधिकतर लोग ऑनलाइन सेवाएं पर भरोसा नहीं करते इसीलिए भारत सरकार ने इस मुहीम को शुरू किया है। देश में बेहतर विकास और वृद्धि के लिए रूपांतरित भारत की यह एक बहुत ही प्रभावशाली अभियान है। सुशासन और अधिक नौकरियों के लिए भारत को डिजिटल विस्तार देना इसका लक्ष्य है। डिजिटल इंडिया का मुख्य लक्ष्य सभी सरकारी सुविधाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध और ऑनलाइन सेवाएं में उपलब्ध कराना है।

डिजिटल इंडिया

डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी अभियान है जिसका मूल उद्देश्य देश के हर विभाग को एक ही कड़ी से जोड़ना है और वह कड़ी है देश की डिजिटल डाटा सिस्टम की कड़ी जो काम की गति को बढ़ाने में सहायता करती है। डिजिटल इंडिया एक अभियान है जो देश को एक डिजिटल शसक्ति सोसाइटी में बदल सकती है और भारत को एक नया रूप दे सकती है। डिजिटल इंडिया अभियान से देश की हर जानकारी और रिकॉर्ड को स्वच्छता से डिजिटल सिस्टम में रखा जा रहा है जिससे आने वाले समय में साड़ी जानकारी सरलता से सभी लोगों को उपलब्ध कराये जाएं।

डिजिटल इंडिया की शुरुआत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जुलाई, 2015 को डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की गई थी। सरकार द्वारा इस अभियान को 2019 तक पूरे भारत में डिजिटल सुविधाएँ प्रदान करने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के अनुसार ग्रामीण स्थानों में तेज इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। डिजिटल इंडिया होने से कागजों में रिकॉर्ड रखने का समय भी बचेगा और कार्यालयों में लोगों की लंबी कतारों भी काम होंगे। इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की है जो इसके पीछे काम में लगे हुए हैं। वरिष्ठ मंत्रालयी सहयोगियों और प्रमुख कंपनियों के सीईओ की मौजूदगी में बुधवार को पीएम के द्वारा डिजिटल इंडिया सप्ताह की शुरुआत हुई।

डिजिटल इंडिया का उद्देश्य

डिजिटल इंडिया का उद्देश्य भारत में अधिक से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धि कराना है जिससे देश का आर्थिक और विकास में बढ़त मिलेगा। डिजिटल इंडिया मुहीम के अनुसार भारत में छोटे गाँव से लेकर शहर तक सभी जगह हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी जिसकी सहायता से लोग घर बैठे-बैठे ऑनलाइन सारी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे और आने वाले कल में अपने जीवन का एक हिस्सा बनायेंगे। आज देश के अधिकतर कार्यालयों में इंटरनेट के माध्यम से काम हो रहा है। लेकिन कुछ कार्यलयों में ऑनलाइन काम शुरू नहीं हुआ है। इस मुहीम के अनुसार सभी सरकारी संगठन में बहुत ही जल्द सारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य किए है जैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, जीवन बीमा जैसी सेवाओं को जोड़ने का काम शुरू किया है जिसकी मदद से हर भारतीय की पहचान आसानी से हो जाएगी और एक कार्ड के माध्यम से कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है। डिजिटल इंडिया का उद्देश्य है की देश के करीब 3 लाख पंचायतों के समेत 7 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का लक्ष्य है। सरकार ने इस लक्ष्य को 2017 के अंत तक हासिल करने का लक्ष्य रखा था। आज करीब 5 लाख गांव इस सेवा का लाभ उठा रहे है। सरकार का मुख्य उदेश्य है की सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ देश के हर नागरिक को मिले और अपने समय अनुसार ऑनलाइन के माध्यम से योजनाओं का आवेदन भर सके।

डिजिटल व्यवस्था की सेवाएं

डिजिटल व्यवस्था की कई सेवाएं आज देश में उपलब्ध है जैसे आधार कार्ड की मदद से लोगों को भारतीय नागरिकता की पहचान मिली। भारतीय लोगों को अद्वितीय पहचान मिलने के बाद भारतीय नागरिकों से सभी सेवाओं जैसे मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, जीवन बीमा, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ने का मुहीम शुरू किया। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड की सहायता से लोगों को सभी सुविधाएँ दी जा रही हैं। इससे लोगों की पहचान सरलता से होगी और उनको सही सुविधा प्रदान की जाएगी। आज घर पर बैठे आधार कार्ड की मदद से मोबाइल सिम खरीद सकते हैं, अपना पैन आवेदन कर सकते हैं, आदि कई सेवाएं हैं जो डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से देश के उचित नागरिक को उचित सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आज देश के सभी बैंकों में ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है जिसकी सहायता से लोग अपने स्थान से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है जिसकी मदद से कोई भी आयकर चोरी या घोटाला नहीं कर पाएंगे और साथ ही लोग घर बैठे आयकर का भुगतान कर सकते हैं।

डिजिटल इंडिया होने से लाभ

डिजिटल व्यवस्था की सहायता से आज देश में लगभग सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गयी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर से मिलने का समय निश्चित करना, बच्चों का फीस जमा करना, ऑनलाइन लक्षणिक जाँच करना, खून जाँच करना, कोई पढाई के लिए आवेदन करना, आदि। कई सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई है जैसे अर्जियां जमा करने, प्रमाणीकरण प्रक्रिया, अनुमोदन और संवितरण की स्वीकृति के द्वारा राष्ट्रिय छात्रवृति पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी के लिए लाभ उपलब्ध कराता है। डिजिटल इंडिया अभियान एक ऐसा मंच है जहां देश के नागरिकों के लिए पूरे देश भर में सरकारी और निजी सेवाओं के प्रभावशाली वितरण को आसान बनाता है।

मोबाईल पर ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर प्रबंधन के लिए बीएसएनएल की आने वाली पीढ़ी का नेटवर्क 35 साल पुराने टेलीफोन एक्सचेंज को बदल देगा। राष्ट्रीय केंद्र द्वारा फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। पूरे देश में बीएसएनएल के द्वारा बड़े पैमाने पर वाई-फाई हॉटस्पॉट को फैलाने की योजना बनाई गई है। कनेक्टिविटी से जुड़े हुए सभी संबंधित मुद्दों को संभालने के लिए ब्रॉडबैंड हाइवे है। सभी शहरों, नगरों और गांवों में ब्रॉडबैंड हाइवे की खुली पहुंच माउस के एक क्लिक पर विश्व स्तरीय सेवा की उपलब्धता को मुमकिन बनाएगा।

डिजिटल इंडिया होने से हानि

जिस प्रकार से डिजिटल इंडिया अभियान के लाभ हैं उसी प्रकार इसके कई नुकसान भी हैं। डिजिटल इंडिया होने से गरीबों और कम पढ़े लोगों को कोई भी ढग सकता है क्योंकि उन्हें यह तकनीक समझने में और इससे अभियस्त होने में कुछ समय लग जायेगा। कई लोग ऑनलाइन माध्यम से भले लोगों को लूटने तथा ढगने का काम करते है। काम का या पैसों का लालच देकर कई लोगों लूटना शुरू कर दिए। डिजिटल इंडिया अभियान से लोगों को लूटने का नया साधन ढूढ़ लिया है। कई लोग गलत जगह अपनी जानकारी देकर भारी नुकसान का सामना करते है। अगर आपको सही जानकारी ना हो तो आप डिजिटल व्यवस्था उपयोग नहीं कर सकते और आप उसका लाभ नहीं उठा सकते।

उपसंहार

आज सरकार सभी डिजिटल सुविधाएँ और सेवाएं लोगों के लिए शुरू कर दी है। आज देश के हर युवा बड़े पैमाने में डिजिटल अभियान का लाभ उठा रहे है और अपने रोजमारा जीवन में डिजिटल भुगतान कर रहे है। कई गांव आज भी है जहां इस अभियान की शुरुआत नहीं हुए है और उनके गांव में इसकी सेवाएं उपलब्ध नहीं हुए है। लेकिन आने वाले कल में हम आशा करेंगे की डिजिटल इंडिया की सेवा हर गांव, हर घर में पहुंचे और इसका लाभ देश का हर नागरिक अपने सही उदेश्य तथा अपने कामों के लिए उपयोग करें।


ADVERTISEMENT