स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

ADVERTISEMENT

Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi - स्वच्छ भारत अभियान – Swachh Bharat Par Nibandh - Swachh Bharat Abhiyan In Hindi - Swachh Bharat Abhiyan Par Nibandh - Swachh Bharat Abhiyan Par Essay

रुपरेखा : स्वच्छ भारत अभियान - एक स्वच्छता मिशन - एक राजनीति मुक्त अभियान - एक जागरूकता कार्यक्रम का रूप - भारत सरकार का बड़ा कदम - स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य - इस अभियान से जुड़ने का तरीका - स्वच्छ देश का लक्ष्य - उपसंहार।

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन भी कहा जा सकता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसे भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जो की शहरों और गांवों की सफाई के लिए आरंभ की गयी है। इस अभियान में जगह-जगह शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि शामिल है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। राजघाट, नई दिल्ली जो की महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार का स्थान है, जहाँ इस अभियान की शुरुवात हुई।

एक स्वच्छता मिशन

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। भारत सरकार २ अक्टूबर 2019 तक भारत को स्वच्छ भारत बनाने का उद्देश्य रखी थी जो की महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती होती है। आज देश में कई लोग इस अभियान का हिस्सा बन गए है और देश में स्वच्छता मिशन का कार्य संभाल रहे है।

एक राजनीति मुक्त अभियान

यह एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्तर पर लोगों ने पहल की है। शिक्षक और स्कूल के छात्र इसमें पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हो रहे है और 'स्वच्छ भारत अभियान' को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है। इसीलिए आज कई शहर, गाँव स्वच्छ होकर स्वछता का मिसाल दिया है।

एक जागरूकता कार्यक्रम का रूप

स्वच्छ भारत अभियान के एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक स्वच्छता अभियान है। यह एक स्वच्छ भारत की कल्पना की दृष्टि तथा उसे देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य से लागू किया गया है। भारत को एक स्वच्छ देश बनाना महात्मा गांधी का एक सपना था इसीलिए इसे महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। महात्मा गांधी ने अपने वक्त में नारो द्वारा और लोगो को प्रेरित करके स्वच्छ भारत की कोशिश की थी। कुछ वर्षो बाद इस स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा पुनः आरंभ किया गया। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह तभी संभव है जब भारत में रहने वाला हर व्यक्ति इस अभियान के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझे और इसे एक सफल मिशन बनाने के लिए एक साथ होकर पूरा करने की कोशिश करे। प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों, नेता ने इसकी पहल की और पूरे भारत से एक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में इसका प्रसार किया।

भारत सरकार का बड़ा कदम

स्वच्छ भारत मिशन या स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक विशाल जन आंदोलन है जोकि पुरे भारत में सफाई को बढ़ावा देता है। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने भारत को एक स्वच्छ भारत बनाने का सपना देखा और इसके लिए हमेशा कठिन प्रयास किये। राष्ट्रपिता के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार ने इस अभियान को शुरू करने का यह बड़ा कदम उठाने का निणर्य लिया।

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य

इस मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ करना है ताकि दुनिया के सामने हम एक आदर्श देश का उदाहरण प्रस्तुत कर सके। मिशन के उद्देश्यों में से कुछ उद्देश्य है, खुले में शौच समाप्त करना, अस्वास्थ्यकर शौचालयों को फ्लश शौचालय में परिवर्तित करना, हाथ से मल की सफाई को रोकना, ठोस और तरल कचरे का पुन: उपयोग, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना, अच्छी आदतो के लिए प्रेरित करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था अनुकूल बनाना, व भारत में निवेश के लिए रुचि रखने वाले सभी निजी क्षेत्रों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना, अपने विशाल सूंदर नदी को साफ रखना, आदि है।

इस अभियान से जुड़ने का तरीका

इस अभियान से जुड़ने के लिए बहुत ही रूचि पूर्ण तरीका इस्तेमाल हो रहा है जिसमे प्रत्येक व्यक्ति 9 लोगो को इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करेगा और फिर वह प्रत्येक व्यक्ति अगले 9 लोगो को जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे और ये श्रृंखला तब तक चलती रहेगी जब तक की भारत का प्रत्येक नागरिक इससे जुड़ न जाए और हमारा भारत देश पूरी तरह स्वच्छ न हो जाए।

स्वच्छ देश का लक्ष्य

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाये जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान है। यह अभियान पूरे भारत में सफाई के उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री ने लोगो से अपील की है की वो स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े और अन्य लोगो को भी इससे जुड़ने की प्रेरित करे ताकि हमारा देश दुनिया का सबसे अच्छा और स्वच्छ देश बन सके। इस अभियान की शुरुवात स्वयं नरेंद्र मोदी ने सड़क की सफाई कर के की थी जिससे भारत के हर नागरिक प्रेरित हो और स्वच्छ देश बनाने का लक्ष्य सफल हो।

उपसंहार

स्वच्छ भारत अभियान भारत की सबसे बड़ी सफाई अभियान है जिसके शुभारंभ पर लगभग 30 लाख स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों और सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। शुभारंभ के दिन प्रधानमंत्री ने नौ हस्तियों के नामो की घोषणा की और उनसे अपने क्षेत्र में सफाई अभियान को बढ़ाने और आम जनता को उससे जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इन हस्तियों को अगले नौ लोगो को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना है और ये श्रृंखला तब तक चलेगी जब तक की पुरे भारत तक इसका संदेश न पहुंच जाए और भारत देश स्वच्छ न हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर भारतीय इसे एक चुनौती के रूप में ले और इसे सफल अभियान बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करे। नौ लोगों की श्रृंखला पेड़ की एक शाखाओं की तरह है। उन्होंने आम जनता को इससे जुड़ने के लिए अनुरोध किया और कहा की वे सफाई की तस्वीर सोशल मीडिया जैसे की व्हाट्सप्प, फेसबुक, ट्विटर व अन्य वेबसाइट पर डालें और अन्य लोगो को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करे। इस तरह भारत एक स्वच्छ देश हो सकता है और महात्मा गाँधी जी का 'स्वच्छ भारत' सपना पूरा हो सकता हैं।


ADVERTISEMENT