आसमान पर निबंध

ADVERTISEMENT

आकाश पर हिंदी निबंध - आसमान पर निबंध इन हिंदी - आकाश/आसमान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - आकाश/आसमान के कई नाम - आकाश/आसमान के बारे में पूर्ण जानकारी - आसमान में क्या है - Essay Writing on Sky in Hindi - Hindi Essay on Sky - Essay on Sky in Hindi - Aakash/Aasman par nibandh - Sky in Hindi - Sky Essay in 100, 200, 300, 400, 500, 1000 Words

जब भी हम उपर की ओर देखते हैं तो हमें आकाश दिखाई देता है। आकाश का रंग दिन में नीला होता है और जैसे ही रात होती है तो यह काला हो जाता है। वह हम सबके सिर पर बड़े तंबू जैसा फैला हुआ है। आकाश का विलोम शब्द पाताल होता है, जबकि आसमान का विलोम शब्द ज़मीन होता है। आकाश/आसमान को अंग्रेजी में "Sky" कहते हैं।

पृथ्वी के चारों ओर घेरे हुआ गोलाकार गुंबज को ही आकाश या आसमान कहा जाता है। जबकि आकाश कुछ भी नही है यह बिल्कुल नगन्य है, अर्थात यहाँ न हवा-पानी है और न ही रोशनी। आकाश को कई नामो से जाना जाता है, जैसे- आसमान, अंबर, व्योम, नभ, निलाम्बर, गगन, अंतरिक्ष, ब्रह्माण्ड और अंग्रेजी में इसे स्काई (Sky) के नाम से जाना जाता है।

आकाश में सूरज और चाँद चमकते हैं। रात में आकाश में तारे टिमटिमाते हैं। आकाश में बादल बनते हैं। आकाश में बिजली चमकती है। इंद्रधनुष भी आकाश में ही बनता है। जो बच्चों को बहुत पसंद आता है।

आकाश में हमें समय-समय पर कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलते रहते है। जैसे दिन के समय में आकाश नीले रंग का दिखाई देता है, तो वही रात के समय में काला दिखाई देने लगता है। दिन में सूर्य और पक्षी आकाश में देखने को मिलते हैं, तथा रात होते ही आकाश में चाँद और तारे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे सुन्दर दृश्य को देख कर मन प्रसन्न हो जाता है।

वही बरसात के दिनो में हमें आसमान में बादल भी देखने को मिलते है। और ये बादल कभी सफेद तो कभी काले-नीले और कभी लाल-पीले रंगों के दिखाई देते है। बरसात के दिनो में कभी-कभी इंद्रधनुष भी आसमान में दिखाई देते है। जो कि आसमान की सुन्दरता को और भी ज्यादा निखार देता है।

आकाश का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। हमारे शरीर के पाँच तत्वों में से एक आकाश ही है। हमारा शरीर आकाश, जल, वायु, मिट्टी और अग्नि इन पाँच तत्व से मिलकर बना है। इसीलिए आकाश के बिना हमारे या किसी के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।

आकाश में पक्षी उड़ते हैं। पतंग आकाश में उड़ती है। विमान भी आकाश में उड़ते हैं। विमान में बैठकर हम आकाश में दूर-दूर की यात्रा कर सकते हैं।

ऐसे मनमोहक आसमान को देखकर कोई भी प्रसन्न व प्रफुल्लित हो सकता है। आसमान हमारे जीवन चक्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। आकाश का आरपार नहीं है। हमारा आसमान इतना विशाल है कि इसका न तो शुरुआत है और ना ही इसका कोई अंत है।


ADVERTISEMENT