Essay on Summer Season in Hindi in 100, 150, 200, 300, 400, 500, 600, 700, 800, 900 to 1000 Words for Kids, Students and Teachers

ADVERTISEMENT

गर्मी का मौसम पर निबंध

रूपरेखा: प्रस्तावना - गर्मी का मौसम - गर्मी का मौसम का महत्त्व - गर्मी का मौसम के लाभ - गर्मी का मौसम के हानि - गर्मी से बचने के उपाय - उपसंहार।

प्रस्तावना -

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम है। यह अप्रैल से शुरू होकर जुलाई तक रहती है। गर्मी का मौसम को ज्येष्ट या आषाढ़ के नाम से भी जाना जाता है। गर्मी का मौसम के दौरान दिन बड़े और रात छोटी होती है। इस मौसम में चलने वाली हवा को लू कहते हैं। नदियों, तालाबों, और झीलों आदि का पानी सुखकर कम होने लगता है।

पृथ्वी का जो भाग सूरज की ओर झुकता है वहां सूरज की धुप ज्यादा पड़ती है और वहां गर्मी का मौसम आ जाता है। मई-जून के महीने में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहते हैं और पंखा, कूलर, एसी आदि का उपयोग करते हैं। अक्सर लोग शाम को अपने घरों से बाहर आना पसंद करते हैं क्योंकि इस समय धुप कम होती है और गर्मी कम हो जाती है।


गर्मी के मौसम की शुरुआत -

मार्च-अप्रैल के महीने में स्कूल के बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं। अगली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाता है। मई-जून के महीने में बच्चों की छुट्टियाँ होती हैं जिसका बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बच्चे आम जैसे रसीले फलों और आइसक्रीम का मजा लेते हैं।

इस मौसम में बहुत से लोग अपने घरों को छोडकर किसी पहाड़ी इलाके और ठंडी जगहों पर रहते हैं। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि बार-बार नहाने का मन करता है कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बार-बार पानी पीने पर भी प्यास नहीं बुझती है। लू इतनी प्रचंड होती है कि घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। इस मौसम में चलना-फिरना भी कष्टदायक हो जाता है। ऐसे मौसम में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है बिना कूलर के गुजारा नहीं हो पाता है। ये साल के सबसे लंबे और गर्म दिन होते हैं। इन दिनों में हमें अपने पसंदीदा फल और फसलें मिलती हैं।


गर्मी का मौसम का महत्त्व -

गर्मी का मौसम वर्ष का सबसे गर्म समय होता है हालांकि बच्चों के लिए बहुत ही रूचि पूर्णा और मनोरंजक मौसम है क्योंकि, उन्हें अपने मामा घर जाने को मिलता है, दोस्तों के साथ खेलने को मिलता है, आइसक्रीम खाने, लस्सी पीने, गन्ने पीने, पसंदीदा फल खाने का मौका मिलता है। गर्मी के मौसम में बच्चे स्कूल की छुट्टी का आनंद लेते हैं। गर्मी का मौसम में गर्मी की वजह से लोग हल्के रंग के कपड़े पहनते है।


गर्मी का मौसम के लाभ -

गर्मी से मनुष्य जीवन को बहुत लाभ होते हैं। अगर गर्मी अच्छी पडती हैं तो वर्षा भी बहुत अच्छी होती है। गर्मी की वजह से ही खाना पकता है और खाने के योग्य बनता है। गर्मी का मौसम में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। गर्मी का मौसम में आम, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, तरबूज, आदि खाने को मिलता है। इन फलों का स्वाद ही निराला होता है। गर्मी के दिनों की वजह से जगह-जगह पर शरबत, लस्सी, पेप्सी, ठंडा पानी आसानी से सडकों पर मिल जाता है। गर्मी के दिनों में सभी लोग ठंडी कुल्फी खाना पसंद करते हैं और इन दिनों में लोगों को कुल्फी आसानी से प्राप्त हो जाती है।

साल का अधिक कर्म मौसम होने के बावजूद भी बच्चे इससे अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें बहुत तरीके से मस्ती करने का तथा गर्मी की छुट्टी का आनंद लेने को मिलता है। गर्मी से मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक लाभ भी होते है। यदि गर्मी अच्छी पड़ती है तो बरसा भी अधिक होती है। गर्मी का मौसम में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।


गर्मी का मौसम से हानि -

गर्मी में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पसीने से लथपथ होना, लू लगना, शरीर में पानी की कमी हो जाना आदि। गर्मी के मौसम में लोगों का बाहर आना जाना बहुत ही कम हो जाता है क्योंकि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाता है तामपान भी वैसे-वैसे ही बढ़ता जाता है। गर्मी का मौसम में गर्मी अधिक होने के कारण तालाब नदी झिलो का पानी सुख कर कम होने लगता है। गर्मी के कारण खेतों की जमीन कठोर हो जाती है जिससे खेती कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में कूलर, पँखा, एयर कंडीशनर लगाते हैं।


गर्मी से बचने के उपाय -

गर्मी से बचने के लिए हलके और पतले कपडे पहने। गर्मी मौसम में गहरे रंग के कपड़े न पहने। गर्मी मौसम में आम, तरबूज जैसे ठन्डे फलों का सेवन करें। गर्मी मौसम में तेज धुप में बाहर न निकलें। गर्मी मौसम में गर्म हवाओं से बचें। गर्मी मौसम में जूस, लस्सी, गन्ने का रस, नारियल पानी आदि पियें। गर्मी मौसम में हानिकारक कोल्ड्रिंक और पेय पदार्थों से बचें।


उपसंहार -

हर ऋतु की अपनी-अपनी विशेषता और अपना-अपना महत्व होता है। गर्मी का मौसम गरीबों के लिए वरदान होती हैं वे जहाँ भी चाहते हैं सो जाते हैं। गर्मी का मौसम का मौसम सबसे गर्म होता है। हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखते हुए गर्मी का मौसम में जितना कम हो सके खाना खाना चाहिए और थोड़े हल्के फुल्के खाना खाना चाहिए। गर्मी का मौसम में हमें अपने घरों पर ही रहना चाहिए। हमें हमेशा बढ़ते तापमान के बारे में विचार करने के साथ-साथ उस पर सकारात्मक रूप से कार्य भी करना चाहिए।


ADVERTISEMENT