गाय पर निबंध - Cow Essay in Hindi - Cow Par Nibandh - Essay on Cow in Hindi Language

ADVERTISEMENT

रुपरेखा : गाय का परिचय - गाय के प्रकार - गाय की दूध - गाय के स्वभाव - गाय का महत्व - श्री कृष्ण के जीवन में गाय - गाय के लाभ - वर्तमान के गाय - उपसंहार।

गाय का परिचय -

गाय मनुष्य की प्राचीन काल से मित्र रही है। गाय एक बहुउपयोगी पशु है जिसका वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्व होता है। विज्ञान ने भी गाय की महत्वता को स्वीकार किया है। गाय के दूध को अमृत का दर्जा दिया गया है । गाय को एक पवित्र पशु माना जाता है तथा भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। भारत में करोड़ों लोग गाय की पूजा करते हैं। गाय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह मानव जाति को बहुत कुछ देती है लेकिन बदले में कुछ नहीं मांगती है। बहुत से परिवार गाय के दूध, दही अवं घी को बेचकर अपना जीवन जीवित करते हैं।


गाय के प्रकार -

गाय के कई प्रकार होते है। गाय का शरीर बड़ा और शक्तिशाली होता है। गाय के चार पैर, दो सींग, दो कान और एक लम्बी पूंछ होती है। गाय के जबड़े के सिर्फ नीचे के हिस्से में दांत होते हैं। गाय के पैरों के खुर अलग-अलग होते हैं। गाय की आँखें बड़ी व खूबसूरत होती हैं। गाय कई प्रकार की होती है। गाय के रंग के आधार पर गायों के अनेक प्रकार होते हैं। कुछ गाय काली रंग की होती हैं, कुछ सफेद रंग की होती हैं, कुछ लाल रंग की होती है तथा कुछ मिश्रित रंगों की होती हैं। जंगली गाय का भी एक प्रकार होते है। भारत में मुख्य रूप से साहीवाल, गीर, लाल सिंधी, थारपारकर, दज्जल, मेवाती, जैसे आदि गाय पाए जाते हैं।


गाय की दूध -

गाय संसार के लगभग हर क्षेत्र में पाई जाती हैं। हर देश में गाय का आकार एवं लंबाई -चौड़ाई के आधार पर अलग-अलग होती हैं। यूरोप, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया की गायें बहुत ही दूध देने वाली होती हैं। हमारे देश में उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा व गुजरात की गायें अधिक दूध देने वाली होती हैं। गाय की दूध सेहद के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। गाय के दूध से दही, घी, खुवा, मिठाई, जैसे अनेक पदार्थ बनते है। गाय की दूध बच्चों के लिए अमृत के समान पवित्र होता है। गाय के दूध के घी खाने से मनुष्य आजीवन तंदरुस्त रहते है।


गाय के स्वभाव -

गाय का स्वभाव बहुत ही शांत होता है। इसीलिए गाय सबसे प्रिय पालतू पशु है। गाय एक शाकाहारी जानवर है। गाय केवल घास, अन्न, भूसा, खली, भूसी, चोकर, पुवाल और पेड़ों की पत्तियां खाती हैं। गाय पहले चारा निगल जाती है फिर उसे थोडा-थोडा मुंह में लेकर चबाती है इसे हम जुगाली करना कहते हैं। गाय एक समय में केवल एक बछड़ा या बछड़ी को जन्म देती है। गाय अपने बछड़े को बहुत प्यार करती है तथा उन दोनों का प्यार देख मन प्रसन्न हो जाता है।


गाय का महत्व -

हिन्दुओं के तीज-त्यौहार बिना गाय के घी के पूरे नहीं होते हैं। त्यौहार के दिन घर को गाय के गोबर से लिपा जाता है। उस पर भगवान की प्रतिमाओं को बिठाया जाता है। बहुत से लोग किसी भी जरूरी काम को करने से पहले गाय के दर्शन करना बहुत ही शुभ मानते हैं। गाय के गोबर को खेती के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। गाय के उत्सर्जी पदार्थ जैसे गोबर और मूत्र का भी इस्तेमाल होता है। पंचगव्य जैसे दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र की उपमा दी गयी है। इन तत्वों का औषधिय महत्व भी है। बहुत सारी दवाईयों के निर्माण में घी और गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। गाय के अमृत के समान दूध और अन्य गुणों की वजह से इसे धरती माता के समान पूज्य माना जाता है। इसलिए गाय को गौ माता भी कहा जाता है। गांवों में गाय के गोबर से बने उपलों को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ही दुःख की बात है कि प्रोद्योगिकी के विकास के साथ हम गाय की महत्ता को भूलते जा रहे हैं। गाय का महत्व मनुष्य जीवन के लिए अति लाभदायक प्रसिद्ध होता है।


श्री कृष्ण के जीवन में गाय -

भगवान श्री कृष्ण के जीवन में गाय की बहुत मानता थी। भगवान श्रीकृष्ण का बचपन ग्वालों के बीच बीता है। भगवान श्रीकृष्ण को लोग गोविंदा व गोपाल कहकर बुलाते थे जिसका अर्थ होता है गायों का रक्षक तथा मित्र। गाय का दूध बच्चों एवं रोगियों के लिए बहु-उपयोगी होता है। गाय को एक परिवार के सदस्य की तरह माना जाता है। प्राचीनकाल में गायों की संख्या से व्यक्ति की संपन्नता का पता चलता था।


गाय के लाभ -

गाय से अनगिनत लाभ है जैसे गाय दूध देती है जिससे दही, पनीर, घी, मक्खन और कई प्रकार के मिष्ठान बनाए जाते हैं। गाय के दूध से बहुत सारी मिठाईयां भी बनती हैं। जब उसका बछड़ा बड़ा हो जाता है तो बैल बनकर कृषि के काम आता है। गाय का गोबर खाद व ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। गाय के बछड़ा हल चलाने, बैलगाड़ी चलाने व राहत चलाने के काम में आता है। गाय के गोबर का प्रयोग उपले बनाने में, खेतों में खाद बनाने व कच्चे फर्श को लीपने में किया जाता है। गाय के मूत्र का प्रयोग कैंसर जैसी घटक बिमारियों के इलाज में भी उपयोग किया जाता है।


वर्तमान के गाय -

मानव समाज के लिए इतने उपयोगी होने के बावजूद भी गाय की वर्तमान दशा बहुत बुरी है। आज दुकानों में गायों का मांस बेचा जाता है। जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसे चंद पैसों के लिए उसे भेज दिया जाता है। दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां गाय के मांस को खाया जाता है। कई जगह गाय का बछड़ा होते ही उसे उसकी माँ से अलग कर उसे बेच दिया जाता है। मानव जाति का ये कर्तव्य है कि गाय का आदर करें तथा उसे हर संभव रक्षा करें।


उपसंहार -

गाय बहुत ही प्यारा और उपयोगिता पशु है हमें इनका आदरपूर्वक ख्याल रखना चाहिए। यह हमारे लिए बहुत ही शर्म की बात है कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो कई लोग उसे बेच देते है तथा उसका पालन पोषण करना छोड़ देते है। गाय का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है। गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तो आज भी रीढ़ है। शहरों में जिस पॉलिथीन का उपयोग किया जाता है वह ऐसे ही फेंक दिया जाता है उसे खाकर गायों की असमय मौत हो जाती है। इस दशा में भी हमें गंभीरता से विचार करने होगा ताकि आस्था और अर्थव्यवस्था के प्रतीक गोवंश को बचाया जा सके। गाय की सुरक्षा करने तथा उनका पालन पोषण में मनुष्य को हर संभव प्रयास करना चाहिए।


ADVERTISEMENT