Short Essay on Summer Season in Hindi

ADVERTISEMENT

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध अथवा गर्मी का मौसम पर निबंध

पृथ्वी का जो भाग सूरज की ओर झुकता है वहां सूरज की धुप ज्यादा पड़ती है और वहां गर्मी का मौसम आ जाता है। मई-जून के महीने में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहते हैं और पंखा, कूलर, एसी आदि का उपयोग करते हैं। अक्सर लोग शाम को अपने घरों से बाहर आना पसंद करते हैं क्योंकि इस समय धुप कम होती है और गर्मी कम हो जाती है।

मार्च-अप्रैल के महीने में स्कूल के बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं। अगली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाता है। मई-जून के महीने में बच्चों की छुट्टियाँ होती हैं जिसका बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बच्चे आम जैसे रसीले फलों और आइसक्रीम का मजा लेते हैं।

इस मौसम में बहुत से लोग अपने घरों को छोडकर किसी पहाड़ी इलाके और ठंडी जगहों पर रहते हैं। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि बार-बार नहाने का मन करता है कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बार-बार पानी पीने पर भी प्यास नहीं बुझती है। लू इतनी प्रचंड होती है कि घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। इस मौसम में चलना-फिरना भी कष्टदायक हो जाता है। ऐसे मौसम में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है बिना कूलर के गुजारा नहीं हो पाता है। ये साल के सबसे लंबे और गर्म दिन होते हैं। इन दिनों में हमें अपने पसंदीदा फल और फसलें मिलती हैं।

गर्मी से मनुष्य जीवन को बहुत लाभ होते हैं। अगर गर्मी अच्छी पडती हैं तो वर्षा भी बहुत अच्छी होती है। गर्मी की वजह से ही खाना पकता है और खाने के योग्य बनता है। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इस ऋतु में आम, लीची आदि अनेक रसीले फल भी मिलते हैं।

गर्मी में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पसीने से लथपथ होना, लू लगना, शरीर में पानी की कमी हो जाना आदि। गर्मी के मौसम में लोगों का बाहर आना जाना बहुत ही कम हो जाता है क्योंकि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाता है तामपान भी वैसे-वैसे ही बढ़ता जाता है। कुछ वैज्ञानिक का कहना है की मनुष्य द्वारा उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के कारण ही गर्मी का स्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस मौसम में तेज गर्मी और धुप पड़ती है और यही इस मौसम की सबसे बड़ी हानि है।

गर्मी से बचने के लिए हलके और पतले कपडे पहने। गर्मी मौसम में गहरे रंग के कपड़े न पहने। गर्मी मौसम में आम, तरबूज जैसे ठन्डे फलों का सेवन करें। गर्मी मौसम में तेज धुप में बाहर न निकलें। गर्मी मौसम में गर्म हवाओं से बचें। गर्मी मौसम में जूस, लस्सी, गन्ने का रस, नारियल पानी आदि पियें। गर्मी मौसम में हानिकारक कोल्ड्रिंक और पेय पदार्थों से बचें।

हर ऋतु की अपनी-अपनी विशेषता और अपना-अपना महत्व होता है। हमें हमेशा बढ़ते तापमान के बारे में विचार करने के साथ-साथ उस पर सकारात्मक रूप से कार्य भी करना चाहिए।

ADVERTISEMENT