Short Essay on Saraswati Puja in Hindi

ADVERTISEMENT

सरस्वती पूजा पर निबंध

सरस्वती पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार का अपने आप में ही बहुत महत्व होता है। इस त्योहार पर माता सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सरस्वती माता को स्वयं ज्ञान की देवी कहा जाता है। सरस्वती पूजा को हर साल बसंत पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है। बसंत पंचमी का यह त्यौहार प्राचीन काल से बहुत प्रचलित है। इस दिन प्रत्येक मनुष्य सरस्वती माता की पूजा करके उनसे शांति समृद्धि बुद्धि व सफलता के लिए कामना करते हैं। इसके साथ ही साथ स्कूल व कॉलेजों में भी इन की प्रतिमा की पूजा की जाती है और पीले पीले सुगंधित पुष्प चढ़ाए जाते हैं।

सरस्वती पूजा प्रति नए वर्ष के जनवरी-फरवरी माह में मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में सरस्वती पूजा 5 फरवरी के दिन मनाया जाएगा। यह दिन शनिवार का दिन होगा। यह दिन अपने आप में बहुत विशेष होता है क्योंकि इस दिन सरस्वती माता की सभी लोग पूजा अर्चना करते हैं और उनसे इस संसार के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं।

हमारे पूर्वजों का कहना है कि बसंत पंचमी के दिन ही सरस्वती मां का जन्मदिन आता है और इसीलिए इस दिन सरस्वती पूजा करते हुए मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया जाता है। इस दिन स्कूलों में पूजा अर्चना करते हुए मां सरस्वती को याद किया जाता है और सरस्वती वंदना कि जाती है।

ऐसी मान्यता है कि जो भी विद्यार्थी सच्चे मन से सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें हमेशा मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। जो उन्हें अपने भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। किसी भी शिक्षा संबंधित जगह पर हमे मां सरस्वती की प्रतिमा विराजमान देखने को मिलती है। जिसे खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है।

सरस्वती पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व हैं। यह केवल भारत में ही प्रचलित नहीं है अपितु भारत देश के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश जैसे कि नेपाल, बांग्लादेश में भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। सरस्वती पूजा को बसंत पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है। सरस्वती पूजा का उल्लेख हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों में भी किया गया है। इस पूजा में प्रत्येक विद्यार्थी को अवश्य ही भाग लेना चाहिए।

सरस्वती मां को बुद्धि की देवी माना जाता है और इसीलिए विद्यार्थियों के लिए सरस्वती मां की पूजा करना अच्छा माना जाता है। इस दिन विद्यार्थी पीले वस्त्र पहनकर पीले फूल सरस्वती मां पर चढ़ाते हैं। इस दिन विद्यालयों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि सरस्वती पूजा के बाद से ही गर्मी का आगमन हो जाता है और विद्यार्थी पढ़ाई में अपना ध्यान लगाते हैं। अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले अगर सरस्वती मां का ध्यान विद्यार्थी अपने मन में लगाते हैं, तो इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगता है।

वैसे तो सरस्वती पूजा पूरे भारत में ही मनाई जाती है। लेकिन उत्तर भारत में इसे बड़े ही अच्छे तरीके से मनाया जाता है और सरस्वती मां को खुश किया जाता है। सभी के जीवन में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए सरस्वती मां से गुजारिश की जाती है।

जिस प्रकार ज्ञान से ही हम सबका विकास संभव है ठीक उसी प्रकार माता सरस्वती के आशीर्वाद के बिना हम सच्चे ज्ञान को प्राप्त नहीं कर सकते। हम सरस्वती माता से विनती करते हैं कि वह सब पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखें। बसंत के मौसम में आयोजित सरस्वती पूजा का त्यौहार खिलखिला उठता हैं। प्रकृति के साथ-साथ मां सरस्वती की अलौकिक कृपा हर तरफ उजाला कर देती है।

ADVERTISEMENT