संतरा पर निबंध

ADVERTISEMENT

संतरा पर हिंदी निबंध - संतरा फल के बारे में जानकारी - Essay Writing on Orange in Hindi - Hindi Essay on Orange - Santara par Nibandh - Essay on Orange Fruit in Hindi - Oranges Fruit Essay in Hindi - Orange Essay in Hindi 100, 200, 300, 400, 500, 1000, 2000 Words

संतरा एक लोकप्रिय फल है। यह नारंगी रंग का होता है इसी कारण इसे ऑरेंज कहा जाता है।

संतरे के बाग होते हैं। कच्चा संतरा हरे रंग का होता है। पकने पर उसका रंग पीला हो जाता है। संतरे की फाँके होती हैं। फाँकों के अंदर बीज होते हैं। पके संतरे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। अच्छी किस्म के संतरे में मिठास के साथ सुगंध भी होती है।

संतरा छीलकर खाया जाता है। संतरे के ऊपर इसका छिलका होता है जो बहुत ही मोटा होता है। जिसके भीतर संतरे की रसदार कलियां होती हैं। संतरे का रस कई लोगों के नाश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है रोज एक संतरा खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी दूर हो जाती है इसके अतिरिक्त संतरे में पोटेशियम और आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है क्योंकि यह खट्टा होता है इसलिए इसमें सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है इस प्रकार संतरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

संतरा जाड़े की ऋतु में खूब होता है। लोग संतरे का रस पीते हैं। दुनिया में सबसे अधिक संतरे का उत्पादन ब्राजील में होता है। दुनिया में खाया जाने वाला हर चार में से एक संतरा ब्राजील का ही होता है। ब्राजील के अतिरिक्त संयुक्त राज्य अमेरिका मैक्सिको भारत और चीन में भी संतरे का उत्पादन किया जाता है। भारत में नागपुर शहर के संतरे मशहूर होते हैं और सबसे अधिक संतरे की पैदावार होती है इसी कारण नागपुर को 'संतरों का शहर' कहते हैं।


ADVERTISEMENT