केला पर निबंध

ADVERTISEMENT

केला पर हिंदी निबंध - केले पर निबंध हिंदी में - केला फल के बारे में जानकारी - केला खाने के फायदे और नुकसान - Essay Writing on Banana in Hindi - Hindi Essay on Banana - Kela par Nibandh - Essay on Banana Fruit in Hindi - Bananas Fruit Essay in Hindi - Banana Essay in Hindi 100, 200, 300, 400, 500, 1000, 2000 Words

केला एक पौष्टिक और मीठा फल है। केला दुनिया में सबसे अधिक खाए जाने वाले फलों में से एक है।

केले का पेड़ अधिक ऊँचा नहीं होता। इसके पत्ते बड़े और चौड़े होते हैं। केला घौंध में फलता है। केले की कई जातियाँ होती हैं। इसका रंग हरा होता है परंतु पकने के बाद यह पीले रंग का हो जाता है। पकने के बाद केला मीठा और स्वादिष्ट होता है। एलची केला छोटा, पीले रंग का और स्वादिष्ट होता है। कच्चे केले की सब्जी बनती है। कच्चे केले से वेफर भी बनते हैं।

केले गुच्छे में उगते हैं। दूध के साथ केला खाने से शरीर ताकतवर हो जाता है। केला विटामिन ए, बी तथा सी का अच्छा स्रोत होता है। इसमें खनिज तत्व जैसे मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के विकास में सहायक होते हैं। केला खाने से निम्न रक्तचाप की समस्या कम हो जाती है और यह हमें कैंसर और अस्थमा जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

यह पवित्र फलों में से एक माना जाता है और भगवान विष्णु का प्रतीक है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केला चढ़ाया जाता है। दक्षिण भारत में केले के पत्तों तथा फलों का उपयोग शादियों, त्यौहारों और पूजा के लिए किया जाता है। केले के पत्ते विकास और उत्थान का प्रतीक हैं और शुभ समारोहों में पत्तों को घरों के प्रवेश द्वार से बांधा जाता है। सचमुच, केला एक लोकप्रिय फल है।


ADVERTISEMENT