नरेंद्र मोदी पर निबंध

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंदी निबंध - नरेंद्र मोदी कहां से हैं - मोदी पर निबंध - भारत देश का प्रधानमंत्री कौन है - नरेंद्र मोदी की कहानी - नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कब बने थे - नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां - नरेंद्र मोदी के विचार - नरेंद्र मोदी हिंदी में - नरेंद्र मोदी की जीवन कथा - नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय - नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर - नरेंद्र मोदी पिछले कार्य काल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी इन हिंदी - नरेंद्र मोदी का इतिहास - Narendra Modi Essay in Hindi - Essay Writing on Prime Minister Narendra Modi in Hindi - About Narendra Modi in Hindi - Essay on Narendra Modi in Hindi - PM Narendra Modi History in hindi - Narendra Modi par Nibandh - Narendra Modi Essay in Hindi in 100, 200, 300, 400, 500, 1000, 2000 Words - Dr. Manmohan Singh Information in Hindi Essay - Hindi Essay on Modi - Mann ki Baat Narendra Modi Information in Hindi - Narendra Modi in Hindi - Short Essay on Narendra Modi in Hindi - Narendra Modi Hindi Nibandh

रूपरेखा : परिचय - नरेंद्र मोदी जी का प्रारंभिक जीवन - मोदी जी की शिक्षा - मोदी जी का राजनीति में प्रवेश - प्रधानमंत्री बनना - उनका मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने का सफ़र - मोदी जी के कार्य - नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां - निष्कर्ष।

परिचय

हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री तथा भारत के 14 वें प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारतीय जनता पार्टी के महान नेता है। आज वो हमारे देश के प्रमुख प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त राजनेता हैं। इन्होंने विदेशों में जाकर सभी बड़े बड़े देशों से मित्रता स्थापित की। भारत की विकास करने में मोदी जी का बड़ा योगदान रहा है।


नरेंद्र मोदी जी का प्रारंभिक जीवन

हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर कस्वा में हुआ। इनका पूरा नाम “नरेंद्र दामोदर दास मोदी” है। उनके माता का नाम हीराबेन तथा पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी था। नरेंद्र मोदी का बचपन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब थी। उनके पिता एक चाय की दुकान चलाया करते थे। मोदी उनकी सहायता किया करते थे। इसलिए नरेंद्र मोदी को चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री कहते है।


मोदी जी की शिक्षा जीवन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शिक्षा

मोदी जी ने वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य नामक विद्यालय में पढ़ाई की। इन्होंने सन 1980 में राजनीति शास्त्र में एमए की परीक्षा पास की। इनके शिक्षकों के अनुसार मोदी जी पढ़ाई में एक औसत छात्र थे। थे। लेकिन वे कुछ गतिविधियों जैसे नाटक, अभिनय और वाद विवाद में बहुत अच्छे थे और काफी रुचि भी लेते थे।

जब वे युवा अवस्था में थे, तब विद्यार्थियों के एक संगठन जिसका नाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद था उसमें में जुड़ गए। तभी इन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध नव निर्माण आन्दोलन में भी भाग लिया था। वे एक अच्छे वक्ता थे उन्होंने प्रारंभिक अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभाओं में जाना शुरू कर दिया। ये एक कवि के रूप में जाने जाते हैं और कविताएं भी लिखते है। इनको हिंदी भाषा के साथ साथ गुजराती, अंग्रेजी भी आती है।


मोदी जी का राजनीति में प्रवेश

लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए कार्य करने के बाद अंततः मोदी जी भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के संगठन सचिव के रूप में चुने गए। 1995 ई. में मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए। उन्हें दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। 2001 ई. में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने । 2002 ई. में दुर्भाग्यवश गोधरा-कांड घटित हुआ। उसके कारण मोदी जी ने बहुत-सी आलोचनाओं का सामना किया। उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया।

परंतु, 2002 ई. में भारतीय जनता पार्टी ने पुनः चुनाव जीत लिया। मोदी जी ने दूसरी अवधि के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय उन्होंने गुजरात के आर्थिक विकास पर अपेक्षाकृत ज्यादा जोर दिया। भ्रष्टाचार में कमी आई। उन्होंने राज्य में अनेक वित्तीय एवं तकनीकी पार्कों की स्थापना की। गुजरात एक अच्छा निवेश-स्थान बन गया। भूमिगत जल-संरक्षण परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया गया। कृषि का विकास किया गया।


भारत देश का प्रधानमंत्री बनना

2014 ई. में मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने। वे देश की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अनेक नई नीतियों की शुरूआत की है। उन्होंने विदेशी राष्ट्रों से संबंधों को मजबूत बनाया है। मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया कार्यक्रम आदि-जैसी नीतियों को विश्वभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कालाधन के खिलाफ उठाए गए उनके कदम को पूरे संसार में सराहा गया है। 2019 में उन्हें पुनः प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।


उनका मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने का सफ़र

गुजरात में किए गए इनके कार्यों की वजह से ना सिर्फ गुजरात में बल्कि पूरे देश में इन्होंने ख्याति प्राप्त की। सारा देश इनके काम और शासन की प्रसंशा करने लगे। इसी बीच मोदी जी ने सन 2014 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ही प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा। इस चुनाव के दौरान उन्होंने कई जगहों पर भाषण दिए और भारत की जनता से वोट देने की अपील की, ताकि वे पूरे देश की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण कार्य करके जनता की सेवा कर सकें। उनका आत्मविश्वास से भरे व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता से सभी उनके समर्थक बने।

जिसके फलस्वरूप बीजेपी की सरकार ने बहुमत से 282 सीटों को जीत लिया और नरेंद्र मोदी जी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बने। सभी आश्चर्य चकित थे कि बचपन में रेलवे स्टेशन पर जो बालक चाय बेचा करता था, आज वो प्रधानमंत्री बनकर सारे देश का कार्यभार संभालेगा। सभी नागरिकों के साथ ‘लाइव चैट करने वाले ये भारत के प्रथम राजनेता भी बने, जो हमारे देश के लिए एक गौरवपूर्ण बात है। हर व्यक्ति के लिए वे रोलमॉडल हैं चाहे वो बच्चा हो या युवा। मोदी जी दुनिया में चौथे ऐसे नेता हैं जो इस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर इतने फेमस हैं। कुछ इसतरह कड़ी मेहनत, संघर्ष और लोगों का दिल जीत कर उनका मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने का सफ़र रहा।


मोदी जी के कार्य | भारत देश के प्रति नरेंद्र मोदी का योगदान

इन्होंने अपने कार्यकाल में देशहित के बहुत से काम किए और आज भी निरंतर कर रहे हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए नियम बनाए जैसे की नोटबंदी, जिससे भ्रष्टाचारियों का भंडाफोड़ हुआ और देश में भ्रष्टाचार कम हुआ। मोदी जी ने बच्चों और महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया, ताकि भारत देश का भविष्य उज्जवल हो सके। कृषिप्रधान देश भारत में किसानों कि हालात अच्छी नहीं थी, तो उन्होंने किसानों के हित में कई योजनाएं बनाई जिससे कई किसानों भाई को लाभ हुआ।

इन्होंने गरीब, असहाय और विकलांग व्यक्तियों के लिए भी उनकी सहायतार्थ बहुत से काम किए और उनके लिए भी कई योजनाए लाये। इतना ही नहीं इन्होने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य किए। विदेशों में मित्रतापूर्ण संबंध बनाकर उनसे व्यापार और उद्योग में बढ़ावा दिया। इतना ही नहीं मोदी जी ने देश रक्षा के लिए समय समय पर कानून बनाए और सैनिकों को हर प्रकार से सहायता देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

सभी को शिक्षा और रोजगार दिलाने के लिए बहुत प्रयास किए और इस हेतु कई नियम और योजनाओं का क्रियान्वयन किया। युवा पीढ़ी को रोजगार हेतु मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया इत्यादि योजनाएं शुरू की और इसके साथ ही गृह उद्योग और लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया। इन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया, जिसके तहत सभी काम डिजिटल पद्धति से किए जाने लगे और सूचना व संचार प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिला। कई गांव और शहर को डिजिटलाइजेशन से जोड़ा गया। भारत में कई जगह पर मेट्रो रेल की सेवा शुरू की गई और स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई।

इन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की भी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सारे भारत को स्वछता का संदेश दिया और इसमें योगदान के लिए कहा। बहुत से बड़े बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसे देखते हुए सारे भारतवासियों ने उनका सहयोग किया और देश में हर स्थान पर सफाई में विशेष ध्यान दिया गया। ऐसे अनेक कार्य कर के मोदी जी का विकास किया है।


नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां

नरेंद्र मोदी अपने राजनीति जीवन में, वे गुजरात राज्य के लगातार चार बार मुख्यमंत्री बनने के बाद देश के दो बार लगातार प्रधानमंत्री भी बन चुके है। ये नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। नरेंद्र मोदी के लगातार चल रहे इस विजय रथ से भाजपा की नीव मजबूत हो रही है वही विपक्षी पार्टी कमजोर होती जा रही है। मोदीजी ने अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान पाए हैं। मोदी ने अपनी कौशल शक्ति तथा अपने भाषण के प्रभाव से भारतीयों को ही नहीं बल्कि आज मोदी को विदेशो में भी पसंद किया जा रहा है। हर साल मोदी को विदेशो सम्मलेन में आने का आमंत्रण मिलता है। खुले में शौच मुक्त के लिए सभी को शौचालय प्रदान किया तथा बूढ़े-बुजुर्ग लोगो को पेंशन प्रदान के लिए योजना चलाई है। इस प्रकार बालिकाओं के शिक्षा तथा उनकी सुरक्षा के लिए भी अनेक योजनाए शुरू की है।

आज हमारा देश ओर विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। इस महामारी में बड़े बड़े झुंझ रहे है। हमारे देश पर नरेंद्र मोदी का नियंत्रण बना हुआ है। इस महामारी में मोदी सरकार हर जरुरतमंदो का मदत कर रही है। उन तक हर जरुरत सामान पहुंचाया जा रहा है।


निष्कर्ष

नरेंद्र मोदी को उनकी सफलता का उल्लेख के बारे में कहा गया तो उन्होंने कठोर सोच और मेहनत को श्रेय दिया। नरेंद्र मोदी आत्मविश्वास को अपना बल मानते है। नरेंद्र मोदी ने गरीबो, किसानो, पिछड़े लोगो तथा देश के बेरोजगार लोगो की सहायता के लिए अनेक योजनाए चलाई है जिसमे कई योजनाओ में नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिको को आवास दिया है। हम आशा करते हैं कि वे देश की प्रगति और विकास के लिए काम करते रहेंगे। हमारी शुभकामनाएँ सदैव उनके साथ हैं।


ADVERTISEMENT