Hindi Essay on Mera Desh (मेरा देश पर हिंदी निबंध)

ADVERTISEMENT

रूपरेखा : प्रस्तावना - मेरा देश कृषि प्रधान देश - मेरे देश की नदियां मेरे देश की संस्कृति - मेरे देश का कानून - मेरे देश का विज्ञान - उपसंहार।

मेरा देश का प्रस्तावना

मेरे देश का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है। मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है। मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है। जहाँ ऐसे पुरातन काल में आर्यवत नाम से पुकारा जाता था। मेरा भारत देश ने भले ही कितने संकटो और युद्ध को झेला हो परंतु हर क्षेत्र में मेरा देश हर युग में अग्रणी रहा।


मेरा देश कृषि प्रधान देश

मेरा देश कृषि प्रधान देश है यहां पर हर तरह के अनाजौ की पैदावार होती है जेसे मक्का ,ज्वार ,गेंहू ,बाजरा ,इत्यादि। मेरा देश में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही कि जा रही है। मेरा देश में लगभग 51% भाग पर कृषि की जाती है, कुल 52 फ़ीसदी लोग कृषि से अपनी आजीविका चलाते हैं। मेरा देश देश कृषि प्रधान होने के साथ अन्य देशों में भी अग्रणी है।


मेरे देश की नदियां और राज्य

मेरे देश में हिमालय से निकली शुद्ध निर्मल जल की धाराएं है। मेरा देश में कई नदियां हैं- जैसे गंगा ,यमुना ,सतलज,गोदावरी ,और अन्य कई है मेरे देश की नदिया पूजनीय है। मेरे देश में कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कई खनिजों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं। कश्मीर, नैनीताल, शिमला ,कुल्लू मनाली - जैसे ऐसे राज्य जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है।


मेरे देश की संस्कृति

मेरे देश की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है। यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है। मेरा देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं। मेरा देश मर्या ,चोल ,मुगलकाल और ब्रिटिश साम्राज्य तक मेरे देश ने अपनी परंपरा और अतिथि के लिए मशहूर रहा। मेरे देश ने उन ब्रिटिशो का भी स्वागत किया जिन्होंने मेरे देश पर कई सालो तक राज किया परंतु उसके कूटनीतिज्ञ की वजह से ही मेरे देश अनेकता में एकता दिखाकर उनको मेरे देश से जाने के लिए मजबूर कर दिया। मेरे देश की संस्कृति और उसकी कला शिल्प नृत्य और संगीत की वजह से भी है। मेरे देश की संस्कृति अन्य देशों की अपेक्षा अत्यंत आकर्षित है।


मेरे देश का कानून

मेरे देश में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सामान्य आचरण का पालन करें इसके लिए कुछ नियम बनाए गए है ,जिसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है जो इसका पालन नहीं करता उसके लिए मेरे देश में न्यायपालिका द्वारा दंड निर्धारित किया गया है। मेरे देश में लोकतंत्र है। मेरे देश में सभी के लिए समान कानून लागू होता है और उसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है।


मेरे देश का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्थान

मेरे देश का नाम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकसित हो चुका है सभी देशों में विज्ञान प्रौद्योगिकी में नई-नई खोजे हो रही है परंतु इस दौड में मेरा देश भी पीछे नहीं है। मेरे देश में वैज्ञानिक खोजों के लिए कई वैज्ञानिक शामिल है। जिसमें सी.वी. रमण ,जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन ,और भी कई वैज्ञानिक हुए। इन्होने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान ,सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरे देश का नाम रोशन किया है।


उपसंहार

मेरे देश के बारे में लिखना चाहे तो शब्द कम पड़ जाएंगे इसने ना जाने कितने दर्द और लहू सहकर स्वतंत्रता हासिल की है परंतु फिर भी इसने हार नहीं मानी। आज मेरा देश जिसे एक सोने की चिड़िया कहा जाता था उस सोने की चिड़िया को अंग्रेज चुरा कर ले गए थे ,परंतु आज मेरे देश ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से वही स्थान प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी मुझे मेरे देश पर गर्व है।


ADVERTISEMENT