समाचार पत्र पर निबंध

ADVERTISEMENT

समाचार पत्र पर हिंदी निबंध - समाचार पत्र पर निबंध कक्षा 5, 6, 7, 8 और 9 के लिए - Essay writing on Newspaper in Hindi - Essay on Samachar Patra in hindi for Class 5, 6, 7, 8 and 9 Students and Teachers. Newspaper Essay in Hindi for Class 5, 6, 7, 8 and 9 Children and Teachers - Newspaper (Samachar Patra) Essay in Hindi in 100, 150, 200, 300, 400, 500 Words

रूपरेखा : परिचय - समाचार पत्र की परिभाषा - समाचार पत्र की शुरुआत - समाचार पत्र की उपयोगिता - निष्कर्ष।

समाचार पत्र का परिचय

समाचार पत्र का जन्म सोलहवीं सदी में चीन में हुआ था। पीकिंग गजट विश्व का प्रथम समाचार पत्र था। भारत का प्रथम समाचार पत्र 'इंडिया गैजेट' था। आजकल तो समाचार-पत्रों की अनेक प्रकार आ गए है।

समाचार पत्र की परिभाषा

समाचार पत्र हमें संस्कृति, परम्पराओं, कलाओं, पारस्परिक नृत्य आदि के बारे में जानकारी देता है। ऐसे आधुनिक समय में जब सभी व्यक्तियों को अपने पेशे या नौकरी से अलग कुछ भी जानने का समय नहीं है, ऐसी स्थिति में यह हमें मेलों, उत्सवों, त्योहारों, सांस्कृतिक त्योहारों आदि का दिन व तारीख बताता है। यह समाज, शिक्षा, भविष्य, प्रोत्साहन संदेश और विषयों के बारे में खबरें देता हैं।

समाचार पत्र का इतिहास | समाचार पत्र शुरुआत

हमारे देश भारतवर्ष में अंग्रेजों के आने के पहले तक समाचार पत्रों का प्रचलन नहीं था। अंग्रेजों ने ही भारत में समाचार पत्रों का विकास किया। सन 1780 में भारत का सबसे पहला समाचार पत्र कोलकाता में प्रकाशित किया गया जिसका नाम था "दी इंडिया गैजेट" जिसका सम्पादन जेम्स हिक्की ने किया था। यही वो क्षण था जब से भारत में समाचार पत्रों का विकास हुआ। आज भारत में विभिन्न भाषाओं में समाचार पत्र प्रकाशित किये जा रहे हैं।

समाचार पत्र की उपयोगिता

इन दिनों समाचार पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण वस्तु है। यह सभी के लिए अपने दिन की शुरुआत करने के लिए पहली और महत्वपूर्ण वस्तु है। अपने दिन की शुरुआत ताजी खबरों और सूचनाओं के साथ करना बहुत ही बेहतर होता है। यह हमें आत्मविश्वासी बनाता है और हमारे व्यक्तित्व को सुधारने में हमारी मदद करता है। यह सुबह में सबसे पहले हम सभी को ढेर सारी सूचनाओं और खबरों की जानकारी प्रदान करता है।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में, जब सभी लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त है, ऐसे में उनके लिए बाहरी संसार के बारे में सूचनाओं या खबरों की जानकारी होना बहुत ही मुश्किल से संभव है, इसलिए समाचार पत्र इस तरह की कमजोरी को हटाने का सबसे अच्छा विकल्प है।

ADVERTISEMENT