मेरे पिता पर निबंध

ADVERTISEMENT

पिता पर निबंध - Essay on My Father in Hindi - Mere Papa Essay in Hindi - My Father Essay for Class 5 - My Father Essay in Hindi for Class 6 - Mere Papa par Nibandh Class 7 - My Father Hindi Essay for Class 8 - My Father Hindi Essay for Class 9

मेरे पिता का नाम श्री अमोल ठाकुर है। वह हमारे छोटे और खुशहाल परिवार के सदस्य और मुखिया है। उनकी उम्र पचास वर्ष है। वह हमारे परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। वह एक सरकारी दफ्तर में अधिकारी हैं।

मेरे पिता की आय अच्छी है। वह करीब बिस साल से दफ्तर में काम कर रहे है। वह एक ईमानदार आदमी है। अपने दफ्तर के लिए उन्होंने हमेसा ईमानदारी के साथ काम किया है। वह अपने दफ्तर में बहुत लोकप्रिय है। मेरे पिता बहुत अच्छे इंसान हैं। मेरे पिता हमारी पढ़ाई और हमारे भविष्य के लिए हमेसा सोच विचार में रहते है।

मेरे पिता एक धार्मिक इंसान हैं। वह बहुत दयालु है। जब उन्हें मौका मिलता है वे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुझे इनके जैसे अच्छे पिता मिलने पर बहुत गर्व है। वह बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं। उनकी आय का एक निश्चित हिस्सा दान में खर्च किया जाता है।

अंतिम वर्ष उन्होंने मेरे एक मित्र के लिए पुस्तकों और पहने के लिए कुछ कपड़ों का एक सेट खरीदा था। मेरा वह मित्र एक गरीब परिवार से है इसीलिए मेरे पिताजी ने उनकी मदत के लिए आगे आये। उनका प्यार, मदद और मार्गदर्शन मेरे लिए शक्ति का महान स्रोत है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मैं हमेशा उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। वह अपने दोस्तों के बीच अच्छे विषय पर बात करते है। वे बहुत अच्छे है और मुझे उनसे बहुत प्यार है। में आशा करता हूँ की मेरे पिताजी जैसे पिता सभी को मिले।


ADVERTISEMENT