मेरा परिवार पर निबंध

ADVERTISEMENT

परिवार पर निबंध - Essay on My Family in Hindi - Mera Parivar Essay in Hindi - My Family Essay in Hindi for Class 5 - My Family Essay in Hindi for Class 6 - My Family Essay in Hindi for Class 7 - My Family Essay in Hindi Class 8 - Mera Parivar Essay in Hindi for Class 9

में गुजरात में रहती हूँ। गुजरात में गाँधी नगर में रहती हूँ। मैं अपने परिवार के साथ वहां रहती हूं। मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती हूं। सौंदर्य पार्क के सामने हमारा एक सुंदर-सा घर है। हम अपने घर में बहुत खुशी से रहते हैं। मेरी मां और पिता बहुत अच्छे हैं। मेरे पिताजी एक अध्यापक हैं। मेरी माँ डॉक्टर है। वे हमारी पढ़ाई में हमारी मदद करते हैं। हम सभी मिलजुल कर रहते है।

पिताजी रोज सबेरे स्कूल के लिए निकल जाते है। हम भी रोज सुबह अपने स्कूल जाते है। मेरी माँ सुबह जल्दी उठ जाती हैं। रोज सुबह हम सभी के लिए टिफ़िन बॉक्स तैयार करती है। वह पूरे परिवार के लिए खाना भी बनाती है, और फिर वह अपने अस्पताल जाती है। वह फिर दोपहर दो बजे लौटती है। मेरी माँ और पिताजी बहुत मेहनती है।

मैं और मेरी बहन एक ही स्कूल में पढ़ते है। वह बहुत मेहनती और बुद्धिमान है। वह पढ़ाई में मेरी मदद करती है। वह हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहती है। मैं पांचवी कक्षा में पढ़ती हूं। मुझे हिंदी पढ़ना पसंद हैं। में अपने कक्षा में हिंदी विषय में प्रथम आती हूँ।

मेरे माता-पिता सभी से अच्छे व्यव्हार करते है। मेरे माता-पिता बहुत दयालु हैं। वे जरूरतमंद और गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। में भी बड़ी होकर अपने माता-पिता की तरह जरुरतमंदो की मदत करुँगी। वे बहुत धार्मिक हैं हर रविवार, वे सुबह मंदिर जाते है पूजा करने। मंदिर हमारे घर के पास ही है। हम हर शाम सैर के लिए जाते हैं। मुझे ऐसे अच्छे माता-पिता और बहन मिलने पर गर्व है। वे सभी मुझे बहुत प्यार करते हैं।


ADVERTISEMENT