बंदर पर निबंध - Monkey Essay in Hindi - Bandar Par Nibandh - Essay on Monkey in Hindi Language

ADVERTISEMENT

बंदर एक अनोखा और चंचल प्राणी है। बंदर एक शरारती और बहुत बुद्धिमान जानवर है। इनमें मनुष्यों की तरह भावनाएं पायी जाती हैं। इसीलिए ये नकल करने की कला में बहुत माहिर होते हैं।

बंदर दुनिया भर में लगभग हर जगह पाए जाते है। बंदर कई प्रकार के पाए जाते है। लाल मुँहवाले बंदर छोटे होते हैं। काले मुँह और लंबी पूँछ वाले बंदर को लंगूर कहते हैं। बंदर के अगले पैर उसके हाथों का भी काम करते हैं। बंदर के कुल 32 दांत होते है। दुनिया भर में बंदर के लगभग 260 जीवित प्रजातियाँ है। रिपोर्ट के अनुसार बंदरों और मनुष्यों का 95 प्रतिशत DNA आपस में मिलता है। बंदर का अपना परिवार भी होता है और यह झुंड में रहना पसंद करते हैं और इनके झुंड का एक मुखिया भी होता है।

यह जंगल में रहते है। इन्हें एक पेड़ से दुसरे पेड़ कूदना पसंद है। बंदर पेड़ पर रहता है। वह फल खाता है। बंदर के आहार में अखरोट, बेरी और फल शामिल हैं बंदर का पसंदीदा फल केले है। बंदर को केला खाना बहुत पसंद है। मौका पाकर वह घरों से खाने-पीने की चीजें उठा ले जाता है। बंदर का छोटा बच्चा अपनी माँ के पेट से चिपका रहता है। मादा बंदर को बंदरिया कहते है। बंदर खूब उछल-कूद करता है। मदारी बंदर को नचाता है। बच्चे बंदर का खेल देखकर बहुत खुश होते हैं। बंदर काटता भी है।

अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर जिसका नाम अल्बर्ट था। एक बंदर लगभग 15 से 35 साल तक जीवित रहते है। बंदर एक चार पैरों वाला जानवर है जो अपने आगे के दो पँजो का प्रयोग हाथ की तरह करता है। बंदरो की एक लंबी पुँछ होती है। बंदर एक दुसरे से बात करने के लिए इशारों का प्रयोग करते हैं। एक समय के बाद बंदर की आँखे मनुष्य की तरह कमजोर हो जाती है। मनुष्य की तरह हर बंदर का भी अपना फिंगरप्रिंट होता है। यह अच्छे तैराक होता है लेकिन इन्हें पानी में रहना पसंद नहीं होता है। बंदर एकमात्र ऐसे जीव है जो केले को छिलका उतार कर खाते हैं। हर साल 14 दिसंबर को 'विश्व बंदर दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

'बंदर' एक बहुत ही बुद्धिमान जानवर है । यह एक चौपाया जानवर है जिसके चार पैर, दो आँखे, दो कान और एक लंबी पूंछ होती है। बंदर एक फुर्तीला जानवर है। यह पेड़ पर एक डाली से दुसरे डाली पर बहुत ही आसानी से छलांग लगा लेते है। बंदर को खाने में केला अधिक पसंद है। आज बंदर लोगों के घर के ऊपर जैसे छत, पत्रा आदि जगहों पर आ जाते है और मनुष्यों के कपड़े, खाना आदि चीजों को चुराकर भाग जाते है। बंदर एक शरारती और चंचल जानवर है।


ADVERTISEMENT