कुत्ते पर निबंध

ADVERTISEMENT

कुत्ता पर निबंध - डॉगी पर निबंध - पालतू जानवर पर निबंध - About dog in hindi - Dog essay in hindi - Essay on dog in hindi - Kutta par nibandh

कुत्ता एक पालतू जानवर है। इसके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। इसके पैर पतले और मजबूत होते हैं। यह तेज दौड़ सकता है। यह जोर से भौंकता है और अजनबियों पर हमला करता है। इसका शरीर बालों से ढका होता है। कुत्तों को विभिन्न रंगों में देखा जाता है। वे काले, सफेद, भूरे या मिश्रित आदि रंग में पाए जाते हैं। वे विभिन्न प्रजातियों, आकार और रूप के हैं। ये पूरी दुनिया भर में पाए जाते हैं।

कुत्ते चावल, रोटी, दूध, मछली, मांस खाते हैं। सर्वाहारी होने के कारण कुछ भी प्यार से खिलाने पर खा लेते है। उनकी सूंघने की शक्ति तेज होती है। वे अपने मालिक के प्रति बुद्धिमान और वफादार होते हैं। बुद्धिमान कुत्तों को पुलिस या सेना द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और अपराधियों के निशान को सूंघकर जांच में भी इस्तेमाल किया जाता है। कुत्ते का इस्तेमाल शिकारियों द्वारा शिकार को ट्रैक करने के लिए जंगलों में भी किया जाता है।

एक कुत्ते में सुंघने की मजबूत शक्ति होती है। इन्हें वफादार और विश्वासपात्र होने के कारण लोग अधिक पसंद करते हैं। कुत्तों के कई रंग होते हैं जैसे कि ग्रे, सफ़ेद, काला, भूरा और लाल। ये कई प्रकार के होते हैं, जैसे ब्लडहाउंड, ग्रेहाउंड, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, रोटवीलर, बुलडॉग, पुडल, पामेरियन, पग आदि। इसकी पूंछ लम्बी होती है, जो हमेशा ऊपर की तरफ मुड़ी होती है। इनकी पूंछ इन्हें संतुलन बनाने में मदद करती है। कुछ नस्लों में पूंछ छोटी भी होती है।

एक कुत्ते का जीवन बहुत छोटा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम कैनिस ल्यूपस फैमिलिएरिस है। कुत्ता लोमड़ी की प्रजाति का जीव होता है। यह स्तनधारी होता हैं और मादा अपने जैसे बच्चों को जन्म देती है। रिपोर्ट के अनुसार यह लगभग 12 से 15 साल तक जीवित रह सकता है। एक कुत्ते का जीवन उनके आकार पर निर्भर करता है जैसे कि छोटे कुत्ते लंबा जीवन जीते हैं। एक मादा कुत्ता एक बार में सामान्यतः 6 से 7 बच्चों को जन्म देती है। इसलिए स्तनपायी श्रेणी में कुत्ते आते हैं। कुत्ते के बच्चे को पिल्ला और कुत्ते के घर को केनेल कहा जाता है।

कुत्तों को उनकी काम के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है जैसे हंटिंग डॉग, पुलिस डॉग, गाइड डॉग, गार्ड डॉग, हेरिंग डॉग, स्निफर डॉग, इत्यादि नामों से जाना जाता है। इसमें सुंघने की अद्भुत शक्ति होती है, जिसकी सहायता से पुलिस हत्यारों, चोरों और डाकुओं को आसानी से पकड़ सकते है। मिलिट्री कुत्तों को ट्रैक करने और बम का पता लगाने के लिए भी प्रशिक्षित करती हैं। खोजी कुत्तों को हवाई अड्डों, पुलिस स्टेशनों, सीमाओं और स्कूलों में नियुक्त किया जाता है। टेरियर्स, ट्रैकिंग और शिकार के लिए कुत्तों की सबसे ज्यादा जरुरत पड़ती हैं। इन कुत्तों को उनके मानव साथियों के लिए सुनने, देखने और शिकार ढूंढ कर लाने के लिए प्रशिक्षित (शिक्षित) किया जाता है।

कुछ परिवारों में एक कुत्ते को प्रिय पालतू जानवर माना जाता है और उसे परिवार के सदस्यों में गिना जाता है। कुत्ते एक आज्ञाकारी पालतू जानवर हैं। एक पालतू कुत्ता घर की रखवाली भी करते है। कुत्तों को मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में संदर्भित किया जाता है। ये आसानी से घरेलू वातावरण में पल जाते हैं। यह बहुत चालाक जानवर है और चोरों को पकड़ने में बहुत उपयोगी है। कुत्ते बहुत वफादार जानवर होते हैं। इनमें तेज दिमाग और चीजों को सूंघने की तीव्र क्षमता होती है जो पुलिस और अन्य लोगों के लिए उपयोगी साबित होते है। इनमें पानी में तैरना, कहीं से भी कूदना, किसी भी चीजों को सूंघने, घर की सुरक्षा करना आदि जैसे कई गुण होते हैं।


ADVERTISEMENT