बराक ओबामा पर निबंध

ADVERTISEMENT

प्रेसिडेंट बराक ओबामा पर हिंदी निबंध - बराक ओबामा कहां से हैं - ओबामा पर निबंध - बराक ओबामा का धर्म - बराक ओबामा बायोग्राफी इन हिंदी - बराक ओबामा की कहानी - बराक ओबामा प्रधानमंत्री कब बने थे - बराक ओबामा सरकार की उपलब्धियां - बराक ओबामा के विचार - बराक ओबामा का कार्यकाल - बराक ओबामा हिंदी में - बराक ओबामा की जीवन कथा - बराक ओबामा का जीवन परिचय - बराक ओबामा का राजनीतिक सफर - बराक ओबामा पिछले कार्य काल - प्रधानमंत्री बराक ओबामा की जीवनी इन हिंदी - बराक ओबामा का इतिहास - Barack Obama Essay in Hindi - Essay Writing on President Barack Obama in Hindi - About Barack Obama in Hindi - Essay on Barack Obama in Hindi - PM Barack Obama History in hindi - Barack Obama par Nibandh - Barack Obama Essay in Hindi in 100, 200, 300, 400, 500, 1000, 2000 Words - US President Barack Obama Information in Hindi Essay - Hindi Essay on Obama - Barack Obama Information in Hindi - Barack Obama in Hindi - Short Essay on Barack Obama in Hindi - Barack Obama Hindi Nibandh

रूपरेखा : परिचय - बराक ओबामा का प्रारंभिक जीवन - बराक ओबामा की शिक्षा - बराक ओबामा का राजनीतिक जीवनवृत्ति - ओबामा का प्रेसिडेंट बनने का सफ़र - निष्कर्ष।

परिचय

ओबामा एक ऐसे शक्स हैं जो अपने हौसलों से नामुमकिन को मुमकिन करके दिखाया था। बराक ओबामा यूनाइटेड स्टेट के 44th राष्ट्रपति थे। वह पहले अफ्रीकन अमेरिकन थे जो इस पद पर आसीन हुए। ओबामा ने पहला इलेक्शन 2008 में जीता उसके बाद 2012 में भी जीत हासिल कर राष्ट्रपति पद पर अपनी जगह बनाई थी। बराक ओबामा सबसे सफल राष्ट्रपति के तौर पर देखे जाते हैं।


बराक ओबामा का प्रारंभिक जीवन

बराक ओबामा का पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा हैं। बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त 1961 में होनोलूलू में हुआ था। इनकी माँ का नाम ऐन डनहम था। ओबामा के पिता का नाम बराक ओबामा सीनियर था। उनके पिता अपनी PhD के लिए उनसे दूर रहने चले गए। माता पिता के बीच में संबंध भी जब तक बिगड़ने लगे और दोनों 1964 में डाइवोर्स के साथ अलग हो गए। 1981 में ओबामा के पिता एक कार दुर्घटना का शिकार हुये, जिनमे उनके दोनों पैर कट गए, इसके बाद फिर से 1982 में इनके साथ एक और कार दुर्घटना हुई और इसमें सीनियर ओबामा नहीं बचे। इस वक्त ओबामा की उम्र महज 21 साल थी।


बराक ओबामा की शिक्षा

उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय एवं हारवर्ड लॉ स्कूल से स्नातक किया। पने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ रहते हुए ओबामा ने पुनाहौ अकादमी में दाखिला लिया। वर्ष 1979 में हॉनरर्स की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया। जहाँ उन्हें काली चमड़ी होने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 1990 ई. में हारवर्ड लॉ रिव्यू के प्रथम अश्वेत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। लॉ स्कूल के बाद ओबामा नागरिक अधिकारों के वकील के रूप में वकालत करने शिकागो लौट आए। उन्होंने 'यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल' में अंशकालिक तौर पर संवैधानिक कानून भी पढ़ाया।


बराक ओबामा का राजनीतिक जीवनवृत्ति

ओबामा के वकालत कार्य ने उन्हें इलिनोइस स्टेट सीनेट में एक सीट के लिए खड़ा होने को प्रेरित किया। 1996 ई. में वे डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े हुए और चुनाव जीत गए। वर्षों तक स्टेट सीनेटर के रूप में ओबामा ने लोकतंत्रवादी और गणतंत्रवादी दोनों के साथ नीतिपरक कानून का प्रारूप तैयार किया। उन्होंने गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ एवं प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रमों का भी विस्तार किया। 2009 ई. में वे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

सन् 2008 में ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपतिपद की उम्मीदवारी के लिए घोषणा की। 2009 में बिल क्लिटन की पत्नी श्रीमती हिलेरी क्लिटन के विरुद्ध ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। उस समय अमेरिका बहुत-सी समस्याओं का सामना कर रहा था। वैश्विक आर्थिक मंदी ने इसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया था। इसके साथ विदेशी युद्ध भी चल रहे थे। ओबामा ने ऐसी सभी परिस्थितियों को बहुत बुद्धिमानी से निपटाया। उन्होंने वित्तीय स्थिरता के लिए कार्य किया। चिकित्सा एवं शैक्षिक सुविधाओं में सुधार किए गए। अमेरिकी विदेश-नीति को पुनर्जीवित किया गया। उन्होंने विभिन्न विदेशी राष्ट्रों के साथ संबंधों को मजबूत किया।


ओबामा का प्रेसिडेंट बनने का सफ़र

फ़रवरी 2007 में ओबामा ने डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए अपना नामांकन फॉर्म भरा। जून 2003 में ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से एक उम्मीदवार के रूप में चुने गये। आगे के चुनावी प्रचार प्रसार में हिलेरी रोडम क्लिंटन ने ओबामा का पूरा सहयोग किया। 4 नवम्बर 2008, ओबामा ने अपने प्रतिद्वंदी जॉन मैक्केन को 52.9 % वोट्स से हराया और एक एतिहासिक जीत दर्ज की क्योंकि ओबामा पहले अफ्रीकन- अमेरिकन व्यक्ति थे जो प्रेसिडेंट बने। ओबामा अमेरिका के 44वे राष्ट्रपति थे।


निष्कर्ष

2012 ई. में अपने सभी अच्छे कार्यों के कारण वे अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पुर्निर्वाचित हुए थे। यद्यपि उन्होंने अनेक चुनौतियों एवं आलोचनाओं का सामना किया, तथापि उन्होंने अपने निर्णयों को कभी प्रभावित नहीं होने दिया। वे सभी समस्याओं के विरुद्ध दृढ़तापूर्वक खड़े रहे। हम ऐसे महान नेता का सम्मान करते हैं।


ADVERTISEMENT