इंद्रधनुष पर निबंध

ADVERTISEMENT

इंद्रधनुष पर हिंदी निबंध - इंद्रधनुष को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - इंद्रधनुष के बारे में पूर्ण जानकारी - इंद्रधनुष के रंग क्रम से - इंद्रधनुष के रंग कितने होते हैं - इंद्रधनुष के रंग का महत्व - इंद्रधनुष के रंग के नाम - इंद्रधनुष के रंग हिंदी में - इंद्रधनुष का रहस्य - इंद्रधनुष की परिभाषा - Essay Writing on Rainbow in Hindi - Hindi Essay on Rainbow - Essay on Rainbow in Hindi - Indradhanush par nibandh - Rainbow in Hindi - Rainbow Essay in 100, 200, 300, 400, 500, 1000 Words

प्रकृति की सुंदरता के अनेक रूप हैं। उनमें से रंगबिरंगा इंद्रधनुष एक है। इंद्रधनुष तो आमतौर पर सभी लोगों ने देखा होगा। जो अक्सर हमें बरसात के मौसम में आसमान में स्पष्ट दिखाई देता है और सात रंगों का बना हुआ होता है। इंद्रधनुष को अंग्रेजी में "Rainbow" कहते हैं।

आसमान में संध्या समय पूर्व दिशा में और प्रातःकाल पश्चिम दिशा में सात रंगों का एक विशालकाय वृत्ताकार चक्र दिखाई देता है, जिसे इंद्रधनुष कहते है, जो एक प्राकृतिक घटना है। इस घटना में जब आसमान में वर्षा की छोटी-छोटी बूंदे रह जाती हैं और सूर्य किरण इन छोटी-छोटी बूंदों से होकर गुजरता है, तो प्रकाश अपने सात रंगों में विभक्त हो जाता है तथा एक अर्धचन्द्राकार रंगों का आकार ग्रहण कर लेता है जिसे आमतौर पर लोग इंद्रधनुष के नाम से जानते हैं।

इंद्रधनुष वर्षा ऋतु में दिखाई देता है। इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं जैसे लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, भूरा और जामुनी। ये रंग सूर्य की किरणों में होते हैं। वर्षा ऋतु में ये किरणें बादलों पर तिरछी पड़ती हैं। तब ये रंग पट्टे के रूप में आकाश में बिखर जाते हैं। इस पट्टे का आकार धनुष जैसा होता है। वर्षा के देवता इंद्र माने जाते हैं। इसलिए सात रंग के इस पट्टे को 'इंद्रधनुष' कहते हैं। यह देखने में बड़ा सुंदर लगता है।

अक्सर बरसात के मौसम में जब बरसात के पहले या बाद में काले-काले बादल छाए रहते हैं या बरसात रिमझिम प्रकृति की होती और धूप निकलती है, तब अक्सर इंद्रधनुष दिखाई देता है। स्कूल के छात्र इंद्रधनुष के रंगों को याद करने के लिए अंग्रेजी में VIBGYOR (V - Violet, I - Indigo, B - Blue, G - Green, Y - Yellow, O - Orange, R- Red) शब्द का उपयोग भी करते हैं।

जो सात रंगों में विभक्त रहता है और इन रंगों के बारे में अलग-अलग धारणाएं हैं। ये रंग हमारे शरीर में स्वास्थ्य संतुलन बनाये रखते है, हमारी सोच को नई दिशा व ऊर्जा प्रदान करते है।


ADVERTISEMENT