स्कूल में गणतंत्र दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर निबंध - स्कूल का गणतंत्र दिवस पर हिंदी निबंध - Essay on Republic Day in School in Hindi - Republic Day in School Essay in Hindi

रूपरेखा: प्रस्तावना - स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन - गणतंत्र दिवस समारोह का विवरण - उपसंहार।

परिचय / स्कूल में गणतंत्र दिवस की प्रस्तावना

गणतंत्र एक राष्ट्रीय दिवस है। भारत देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र हुआ। भारत के इतिहास में यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन हमें अपना संविधान मिला। और, इसी दिन से भारतीय संविधान के अनुसार भारत की शासनव्यवस्था लागू हुई। इस बड़े कार्य में बहुत सारे प्रसिद्ध नेताओं ने अपना योगदान किया। इसलिए प्रत्येक वर्ष यह दिन बड़े गर्व के साथ देश के सभी नागरिकों द्वारा मनाया जाता है।


स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन / हमारे स्कूल का गणतंत्र दिवस

देश में हर साल बड़े ही उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ गणतंत्र दिवस सभी भारतीय स्कूलों में भी मनाया जाता है। मेरे स्कूल में भी यह खूब धूम-धाम और जोश के साथ मनाया जाता है। अतः हम उत्सुकता से इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। हमारे स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाती हैं। इस समारोह में अधिकतर कक्षाओं के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं। मेरे स्कूल के शिक्षक इन कार्यक्रमों को व्यवस्थित करते हैं।


गणतंत्र दिवस समारोह का विवरण / स्कूल में गणतंत्र दिवस कैसे मनाते हैं

इस अवसर पर मेरे स्कूल का अहाता सजाया जाता है। इसके लिए छोटे तिरंगे, रिबन और गुब्बारे उपयोग किए जाते हैं। सभी छात्र सफेद पोशाक में आते हैं। वे बहुत स्मार्ट दिखते हैं। इस दिन सुबह की सभा विशिष्ट होती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को आमंत्रित किया जाता है। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। हम अपना राष्ट्रीय-गान गाते हैं। हमारे प्राचार्य हम सभी को संबोधित करते हैं। वे इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हैं मुख्य अतिथि भी इस दिवस के बारे में बतलाते हैं। हमारे स्कूल के एन. सी. सी. के छात्र एक शानदार पैरेड प्रस्तुत करते हैं। छात्रों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। इसमें लोकनृत्य, देशभक्ति के गीत और नाटक सम्मिलित रहते हैं। इस समारोह के दौरान छात्र देश के योद्धा जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी बलिदान दे दिए थे उनके बारे में इतिहास बताते है। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षक हम सभी छात्र को अच्छे भविष्य बनाने के लिए और देश के प्रति अपना सहयोग देने के लिए जागरूक करते हैं। सभी छात्र अच्छे नागरिक बनकर देश को उन्नति में आगे ले जाने का शपथ लेते है।


उपसंहार

इस दिन नई दिल्ली में 'इंडिया गेट' के पास गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति राष्ट्र को संबोधित करते हैं। हमारे सुरक्षाबल पैरेड के रूप में अपनी शक्ति प्रदर्शित करते हैं। विभिन्न भारतीय राज्यों द्वारा रंगीन झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं। हमलोगों को इस महान् दिवस की महत्ता समझनी चाहिए और इसके लिए देश के छात्र और युवाओं के अंदर देश के प्रति प्यार और अपना योगदान देने का साहस और इच्छा होना चाहिए। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए। हमलोगों को सभी नियमों का पालन करना चाहिए। सिर्फ एक अनुशासित देश ही प्रगति और समृद्धि की राह पर अग्रसर हो सकता है।


ADVERTISEMENT