स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

मेरे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध - हमारे स्कूल का स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी निबंध - Essay on Independence Day in School in Hindi - Independence Day in School Essay in Hindi

रूपरेखा : प्रस्तावना - स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन - स्वतंत्रता का महत्त्व - उपसंहार।

परिचय / स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की प्रस्तावना

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्र दिवस है। भारत देश की सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ अर्थात आजाद हुआ। यह स्वतंत्रता एक लंबे संघर्ष का परिणाम थी। इस संघर्ष में कई बहुमूल्य जानें गईं। कई योद्धा ने आजादी दिलाने के लिए अपनी बलिदान तक दे दी। इसी बलिदान को याद करने के लिए तथा उन्हें सम्मान पूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए प्रत्येक वर्ष यह दिवस देशभर में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है।


स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन / हमारे स्कूल का स्वतंत्रता दिवस

देश में हर साल बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस सभी विद्यालयों में मनाया जाता है। मेरे स्कूल में भी यह महान गौरव का दिवस दिवस हर साल मनाया जाता है। मेरे स्कूल में भी यह खूब धूम-धाम और जोश के साथ मनाया जाता है। अतः हम उत्सुकता से इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। हमारे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ दो दिन पहले से शुरू हो जाती हैं। इस समारोह में अधिकतर कक्षाओं के विद्यार्थी देश भक्ति कार्यक्रम में भाग लेते हैं। मेरे स्कूल के शिक्षक और समारोह के कार्यकर्त्ता इन कार्यक्रमों को व्यवस्थित करते हैं।


स्वतंत्रता दिवस समारोह का विवरण / स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाते हैं

इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। अधिकतर छात्र इसमें भाग लेते हैं। हमलोग इस कार्यक्रम को यादगार बनाने का प्रयास करते हैं। इसके लिए हमलोग काफी अभ्यास करते हैं। अपने शिक्षकों के निर्देशन में हमलोग सारे कार्यक्रम स्वयं तैयार करते हैं। मेरे स्कूल में इस दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, प्रतियोगिता, देश भक्ति भाषण आदि गतिविधियां का आयोजन होता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी छात्र सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल पहुँच जाते हैं। वे सफेद पोशाक में रहते हैं। सभा-मंच तिरंगे-गुब्बारों और फूलों से सजाया जाता है। हमलोग सभा-मैदान में सुबह नौ बजे जमा हो जाते हैं। हमारे प्राचार्य राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। हमलोग अपना राष्ट्रीय गान गाते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य एक प्रेरणादायक भाषण करते हैं। प्रायः सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश-भक्तों का स्मरण किया जाता है। उनके योगदानों की चर्चा की जाती है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम से संबद्ध तथ्यों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाती है। एक फैंसी पोशाक की प्रतियोगिता भी होती है। विजेताओं को पुरस्कार दिया जाता है। छात्र एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसमें नाटक, देशभक्ति के गीत और लोकनृत्य सम्मिलित रहते हैं। अंत में सभी छात्रों के बीच मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं। सारे कार्यक्रम दोपहर तक चलते हैं। उसके बाद हमलोग अपने-अपने घर चले जाते हैं।


स्वतंत्रता का महत्त्व / स्वतंत्रता दिवस का क्या महत्त्व

स्वतंत्रता का देश के सभी नागरिक के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें हम कुछ शब्दों में बयान नहीं कर सकते। भारत दशकों से ब्रिटिश शासन के अधीन था। उस दौरान अंग्रेजों के अत्याचार समय के साथ बढ़ते चले जा रहे थे। बाल गंगाधर तिलक, शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मी बाई और सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में, भारत के नागरिको ने एकजुट होकर अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया। स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व द्वारा बहुत से आंदोलनों, स्वतंत्रता संग्रामों की शुरुआत की गई। इन आंदोलनों के कारण कई लोगों को अपने प्राणों की आहुती देनी पड़ी तो कईयों को जेल जाना पड़ा, हालांकि, फिर भी लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने की अपनी इस भावना को नहीं छोड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर यह हमें उनके उन बलिदानों की याद दिलाता है और हमारे देश के नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है।


उपसंहार

स्वतंत्रता दिवस को हमारे आजादी के जश्न मनाने के लिए एक विशेष दिन के रुप में मनाया जाता है। भारत के नागरिक तथा स्वतंत्रता सेनानियों ने इस दिन हमारे देश को अंग्रेजो के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि हमलोगों ने बड़ी कठिनाई से अपनी स्वतंत्रता को जीता। इसलिए इस स्वतंत्रता की रक्षा करने और इसे सम्मान देने की हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए। हमलोगों के बीच एकता की भावना होनी चाहिए। यह हमे ऊंचे उड़ान भरने और स्वतंत्र महसूस करने के बावजूद भी बुनियादी रहने के लिए प्रेरित करता हैं। हमलोगों को अपने देश की प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए सबकुछ करने का प्रयास करना चाहिए।


ADVERTISEMENT