स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस पर निबंध - Essay on Annual Sports Day in School - Annual Sports Day in School Essay in Hindi

रूपरेखा : प्रस्तावना - स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन - उद्घाटन - स्पर्धाओं का विवरण - विजेता को सम्मानित - उपसंहार।

परिचय / स्कूल में वार्षिक खेलकूद की प्रस्तावना-

मनुष्य जीवन का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन की सफलता है। स्वस्थ रहने के लिए मानव जीवन का सक्रिय होना बहुत जरुरी है। यही स्वस्थ जीवन खेल-कूद के माध्यम से अधिक आती है। खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी लोगों के जीवन में चाहे वो विद्यार्थी हो या अन्य लोग खेल-कूद का होना अधिक महत्वपूर्ण है।


स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन / हमारे स्कूल का वार्षिक खेलकूद-

खेलकूद स्कूल के पाठ्यक्रम के अनिवार्य अंग होते हैं। वे छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान करते हैं। विद्यालयों में बहुत-से खेल खेले जाते हैं। इस वार्षिक खेलकूद के आयोजन से छात्रों को जो खेल पसंद है, उसे सीखने का अवसर मिलता है। छात्रों की मदद के लिए खेल-प्रशिक्षक होते हैं। शैक्षिक सत्र के अंत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया जाता है।


उद्घाटन / स्कूल में वार्षिक खेलकूद की शुरुआत-

स्कूल में वार्षिक खेल-कूद अक्टूबर माह में होते हैं लगभग दो सप्ताह पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। तैयारियों में मैदान की साफ़ सफाई, स्टेज को सजाना, मैदानों में सभी खेलों के हिसाब से निशान देना, सामान्य चिकित्सक (डॉक्टर) के लिए कक्ष तैयार करना आदि कार्यो को देखा जाता है। सामान्य चिकित्सक (डॉक्टर) के लिए कक्ष इसीलिए तैयार किया जाता है क्योंकि खेल के दौरान किसी छात्र को चोट लग जाती है तो उसका जल्द ही उपचार करवाया जाए ताकि देर होने से छात्र की हालत गंभीर न हो जाए। प्रायः सभी वर्गों के लड़के-लड़कियाँ इसमें भाग लेते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है।


स्पर्धाओं का विवरण / स्कूल में किन-किन खेलो का आयोजन होता है-

हर वर्ष सभी स्कूलों में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह का आयोजन होता है। वार्षिक खेलकूद दिवस पर पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, रिले (टोली) दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला-फेंक की प्रतियोगिताएँ होती है। सभी प्रतिभागी उत्तेजित एवं ऊर्जावान होते है। स्कूल के खेल-मैदान के विभिन्न भाग भिन्न-भिन्न खेलों के लिए निर्धारित किये जाते है। पूरा मैदान छात्रों से भरा हुआ रहता है। एक भाग में खिलाड़ियों हेतु नाश्ता एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध रहते है।

दूसरे दिन का कार्यक्रम बैडमिंटन, टेनिस, शतरंज, बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल के अंतिम मैंचों के लिए होता है। सभी मैच बहुत रोचक होते है। सभी छात्र, शिक्षक पूरा दिन आनंद खेल का आनंद लेते है। तीसरे दिन एक मैत्रीपूर्ण कबड्डी मैच आयोजित किया जाता है। सभी खिलाड़ियों वार्षिक खेलकूद दिवस पर अच्छा प्रदर्शन करते है।


विजेता को सम्मानित-

अंत में, पुरस्कार-वितरण समारोह होता है। सभी खेलों में शीर्षस्थ स्थान पानेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। समारोह में छात्र के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया जाता है। अपने बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित होता देख उनके माता-पिता बहुत खुश होते है।


उपसंहार-

स्कूल के प्राचार्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत खुश थे। प्रति वर्ष स्कूल से कुछ छात्र राज्य-स्तर पर चुने जाते है। वार्षिक खेलकूद समाप्त होने के बाद सभी छात्रों के लिए दो दिनों के अवकाश की घोषणा होती है। इससे सभी छात्र वहुत खुश होते है। वार्षिक खेल-कूद समारोह प्रत्येक छात्र को नई ऊर्जा से भर देता है।


ADVERTISEMENT