पाठशाला का मैदान पर निबंध

ADVERTISEMENT

हमारी पाठशाला का मैदान पर हिंदी निबंध - पाठशाला का मैदान पर निबंध पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on School Ground - Essay on Ground of Our School in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. School Field Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

पाठशाला का मैदान (Ground of Our School)

हमारी पाठशाला में काफी बड़ा मैदान है। पूरा मैदान हरीहरी छोटी घास से भरा हुआ है।

हमारे पाठशाला में खेल कूदों जैसे गतिविधियों पर बहुत महत्व दिया जाता है। सभी विद्यार्थियों के लिए खेल में भाग लेना अनिवार्य होता है जिस कारन पाठशाला के विद्यार्थी खेल में बहुत रूचि लेते हैं। हमारे पाठशाला के खिलाडी कई खेलों में पुरस्कार भी प्राप्त किये है। हमारे पाठशाला में बहुत सी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं जिससे वह अपने शारीरिक और मानसिक विकास में वृद्धि कर सके।

इस मैदान में हम खेल के घंटे में तरह-तरह के खेल खेलते हैं। कभी-कभी यहाँ खेल प्रतियोगिताएँ भी होती हैं। कभी हम हॉकी या फुटबाल भी खेलते हैं। क्रिकेट मैच भी होते हैं। मैदान के किनारे-किनारे रंगबिरंगे फूलों वाली झाड़ियाँ हैं। हमारी पाठशाला का यह मैदान साफ-सुथरा रहता है।

जिस प्रकार से पढाई मनुष्य के भविष्य के लिए बहुत जरूरी होती है उसी प्रकार खेल भी मनुष्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। खेलों से मनुष्य बहुत कुछ जान पाता है तथा अपने पाठशाला का नाम को रोशन करने हेतु अपना योगदान देते है। यह मैदान हमें बहुत अच्छा लगता है।

ADVERTISEMENT