हमारे राष्ट्रीय त्योहार पर निबंध

ADVERTISEMENT

हमारे राष्ट्रीय त्योहार पर हिंदी निबंध - हमारे राष्ट्रीय त्योहार पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Our National Festival - Essay on Our National Festival in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers - Our National Festival Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

१५ अगस्त हमारा स्वाधीनता दिवस है। २६ जनवरी हमारा गणतंत्र दिवस है। ये दोनों हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।

राष्ट्रीय त्योहारों पर सार्वजनिक छुट्टी होती है। सुबह विद्यार्थी गणवेश पहन कर अपने-अपने विद्यालय में जाते हैं। वहाँ तिरंगा झंडा फहराया जाता है। राष्ट्रगान गाया जाता है। बच्चों को मिठाई बाँटी जाती है। गाँवों में ग्रामपंचायत में तिरंगा फहराया जाता है। कहीं-कहीं प्रभातफेरी भी निकाली जाती है।

भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। अगर आप पंचांग खोलकर देखेंगे, तो आपको हर दिन कोई न कोई त्यौहार तथा मेला ही नजर आएगा । इनमें प्रमुख पर्व चार हैं। विद्यालयों और कार्यालयों में छुट्टी रहती है। सुबह जगह-जगह झंडा-वंदन के कार्यक्रम होते हैं। राष्ट्रगान 'जन-गण-मन गाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में अनेक कार्यक्रम होते हैं।

राष्ट्रीय त्योहार के पूर्व संध्या को हमारे राष्ट्रपति दूरदर्शन पर राष्ट्र के नाम अपना संदेश प्रसारित करते हैं। इस संदेश में वे देश से जुड़ी हुई समस्याओं की चर्चा करते हैं और देशवासियों तथा विदेशों में बसे भारतीयों का अभिनंदन करते हैं।

राजधानी दिल्ली में इस दिन भारतीय सेना की शानदार परेड होती है। परेड में विभिन्न प्रांतों की सुंदर झाँकियाँ भी होती हैं। भारत के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।

राष्ट्रीय त्योहार के दिन मकानों की खिड़कियों पर छोटे-छोटे तिरंगे झंडों की शोभा दर्शनीय होती है। जगह-जगह ध्वजवंदन के कार्यक्रमों की धूम मच जाती है।

हमें अपने राष्ट्रीय पर्व हर्ष और उल्लास से मनाने चाहिए।

ADVERTISEMENT