मेरा शहर पर निबंध

ADVERTISEMENT

मेरा शहर मुंबई पर हिंदी निबंध - मेरा शहर पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on My City - Essay on My City Mumbai in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. My City Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

मेरा शहर (My City)

मैं मुंबई शहर में रहता हूँ। मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुंबई की गिनती भारत के बड़े शहरों में होती है।

मुंबई शहर अरब सागर के किनारे बसा है यह व्यापार का बहुत बड़ा केंद्र है। मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यह शहर देश के सभी भागों से जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत सारे दफ्तर, बैंक, सिनेमाघर और होटल हैं। चौपाटी, जुहू बीच, गेट वे ऑफ इंडिया, हैंगिंग गार्डन, कमला नेहरू पार्क, सी-लिंक आदि यहाँ के दर्शनीय स्थान हैं। रानीबाग यहाँ का प्रसिद्ध चिड़ियाघर है। यहाँ का म्यूजियम भी देखने लायक है। मुंबई शहर से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है । मुंबई शहर फिल्म इंडस्ट्रीज के साथ साथ उद्योग केंद्र के लिए भी जाना जाता है । ऐसा कोई भी बिजनेस नहीं है जो मुंबई में नहीं किया जाता हो ।

मुंबई में सबसे बड़े एवं सबसे अच्छे होटल मौजूद है । मुंबई शहर मे हर धर्म एवं जाति के लोग निवास करते हैं । मुंबई शहर की आबादी तकरीबन 4 करोड़ से ऊपर की है । यदि हम इतिहास की बात करें तो मुंबई शहर का इतिहास काफी पुराना रहा है । पहले यहां पर बहुत से छोटे एवं बड़े दीप समूह हुआ करते थे ।

मुंबई एक पंचरंगी शहर है। इसे 'छोटा भारत' भी कहा जा सकता है।

ADVERTISEMENT