मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध

ADVERTISEMENT

मेरे प्रिय शिक्षक पर हिंदी निबंध - मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on My Best Teacher - Essay on My Best Teacher in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. My Favourite Teacher Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

मेरे प्रिय शिक्षक (My Favourite Teacher)

शिक्षक का हमारे जीवन में अधिक महत्व है। शिक्षक हमारे जीवन में वह व्यक्ति होता है, जो हमें अच्छी शिक्षा के साथ बहुत सी अन्य महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक मायने रखता है। हमारे विद्यालय में कई शिक्षक हैं। उनमें श्री अशोक वर्मा मेरे प्रिय शिक्षक हैं। वे हमारे कक्षा-अध्यापक हैं

वर्मा जी बहुत विद्वान और हँसमुख व्यक्ति हैं। वे बहुत स्वस्थ हैं। उनकी आवाज बहुत साफ और मीठी है।

वर्मा जी हमें हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाते हैं। उनके पढ़ाने का ढंग बहुत अच्छा है। पढ़ाते वक्त बीच-बीच में वे हमें छोटी-छोटी कहानियाँ भी सुनाते हैं। इस तरह कठिन पाठ भी आसानी से याद हो जाता है। वे सब विद्यार्थियों पर बहुत स्नेह रखते हैं। कक्षा के विद्यार्थी उनका बड़ा आदर करते हैं।

अशोक सर खेल-कूद में भी बहुत रुचि लेते हैं। वे विद्यार्थियों के साथ खेल में भाग लेते हैं। नाटक, चर्चा-गोष्ठी, चित्र-प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि में वे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें समय-समय पर विविध क्षेत्रों में प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। हमारे विद्यालय का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं, जिसमें अशोक सर का योगदान न हो।

मैं बड़ा होकर वर्मा जी जैसा शिक्षक बनना चाहता हूँ।

ADVERTISEMENT