बंदर पर निबंध

ADVERTISEMENT

बंदर पर निबंध हिंदी में - बंदरों पर निबंध - बंदर मामा पर निबंध - बच्चों के लिए निबंध - Essay on monkey for class 2 in hindi - Monkey essay in hindi for class 3 - About monkey in hindi

बंदर एक अनोखा और चंचल प्राणी है। बंदर एक शरारती और बहुत बुद्धिमान जानवर है। इनमें मनुष्यों की तरह भावनाएं पायी जाती हैं। इसीलिए ये नकल करने की कला में बहुत माहिर होते हैं।

बंदर दुनिया भर में लगभग हर जगह पाए जाते है। बंदर कई प्रकार के पाए जाते है। लाल मुँहवाले बंदर छोटे होते हैं। काले मुँह और लंबी पूँछ वाले बंदर को लंगूर कहते हैं। बंदर के अगले पैर उसके हाथों का भी काम करते हैं।

यह जंगल में रहते है। इन्हें एक पेड़ से दुसरे पेड़ कूदना पसंद है। बंदर पेड़ पर रहता है। वह फल खाता है। बंदर के आहार में अखरोट, बेरी और फल शामिल हैं बंदर का पसंदीदा फल केले है। बंदर को केला खाना बहुत पसंद है। मौका पाकर वह घरों से खाने-पीने की चीजें उठा ले जाता है। बंदर का छोटा बच्चा अपनी माँ के पेट से चिपका रहता है। मादा बंदर को बंदरिया कहते है। बंदर खूब उछल-कूद करता है। मदारी बंदर को नचाता है। बच्चे बंदर का खेल देखकर बहुत खुश होते हैं। बंदर काटता भी है।

'बंदर' एक बहुत ही बुद्धिमान जानवर है । यह एक चौपाया जानवर है जिसके चार पैर, दो आँखे, दो कान और एक लंबी पूंछ होती है। बंदर एक फुर्तीला जानवर है। यह पेड़ पर एक डाली से दुसरे डाली पर बहुत ही आसानी से छलांग लगा लेते है। बंदर को खाने में केला अधिक पसंद है।


ADVERTISEMENT