महात्मा गांधी पर निबंध

ADVERTISEMENT

महात्मा गांधी पर निबंध बच्चों के लिए - महात्मा गांधी पर हिंदी निबंध - महात्मा गांधी पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Mahatma Gandhi - Essay on Mahatma Gandhi in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Kids, Childrens and Teachers. Mahatma Gandhi Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids - Mahatma Gandhi Essay in Hindi in 50, 100, 150, 200, 250, 300 Words

भारत महापुरुषों का एक अनोखा देश है। जवाहरलाल नेहरू, बाल गंगाधर टिळक, महादेव गोविंद रानडे, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाषचंद्र बोस, आदि अनेक नेताओं ने हमारे इतिहास की शोभा बढ़ाई है। लेकिन महात्मा गाँधी बापू या राष्ट्रपिता के रूप में भारत में बहुत प्रसिद्ध हुए। महात्मा गांधी हमारे देश के एक महान नेता थे।

गांधी जी का जन्म २ अक्टूबर, १८६९ को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। उनके पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी ने इंग्लैंड जाकर वकालत की परीक्षा पास की थी।

उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था। गांधी जी ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए आंदोलन शुरू किया। इसके लिए उन्होंने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया। आखिरकार उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आज़ादी दिलाई। सन १९४८ में दिल्ली में गांधी जी की हत्या हो गई। गांधी जी भारत के राष्ट्रपिता' कहलाते हैं।

गांधीजी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत का नवनिर्माण किया। वे भारत में ही नहीं, सारे विश्व में अपने कार्यों से चर्चे में रहे। ऐसे महान देशभक्त और महामानव को आज भी सभी लोग याद करते है। महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

गांधीजी ने सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चल के अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र संगठन ने प्रतिवर्ष गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।

अंत ३० जनवरी १९४८ को उनकी मृत्यु हो गई और उनके शरीर का राजघाट, नई दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए ३० जनवरी को भारत में शहीद दिवस के रूप में हर साल मनाने की घोषणा की गयी। महात्मा गांधी जी को प्यार से 'बापू' कहते हैं।

ADVERTISEMENT