पेड़ हमारे मित्र पर निबंध

ADVERTISEMENT

पेड़ हमारे मित्र पर हिंदी निबंध - पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Trees our Friend - Essay on Trees our Friend in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Tree our Best Friend Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

पेड़ धरतीमाता के प्यारे बेटे हैं। पेड़ों से हमें तरह तरह के फल मिलते हैं। फल खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। पेड़ों के फूलों से खुशबू मिलती है। गरमी में पेड़ों की छाया बहुत सुखद होती है। पेड़ हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान कर जीवन प्रदान करते ही हैं, साथ ही हरे भरे पेड़ वर्षा में ही सहायक हैं।

पेड़ अन्य कामों में भी आते हैं। पेड़ों से हमें लकड़ी मिलती है लकड़ी से छत, दरवाजे, खिड़कियाँ, कुर्सी, मेज आदि चीजें बनती हैं। कई पेड़ों की जड़, छाल और पत्तियों से दवाइयाँ बनती हैं। पेड़ पौधे वातावरण को स्वच्छ बनाने तथा संतुलन बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सचमुच, पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए।


ADVERTISEMENT