इंद्रधनुष पर निबंध

ADVERTISEMENT

इंद्रधनुष पर हिंदी निबंध - इंद्रधनुष पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Rainbow - Essay on Indradhanush in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Rainbow Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

प्रकृति की सुंदरता के अनेक रूप हैं। उनमें से रंगबिरंगा इंद्रधनुष एक है। इंद्रधनुष तो आमतौर पर सभी लोगों ने देखा होगा। जो अक्सर हमें बरसात के मौसम में आसमान में स्पष्ट दिखाई देता है और सात रंगों का बना हुआ होता है।

इंद्रधनुष वर्षा ऋतु में दिखाई देता है। इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं जैसे लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, भूरा और जामुनी। ये रंग सूर्य की किरणों में होते हैं। वर्षा ऋतु में ये किरणें बादलों पर तिरछी पड़ती हैं। तब ये रंग पट्टे के रूप में आकाश में बिखर जाते हैं। इस पट्टे का आकार धनुष जैसा होता है।

वर्षा के देवता इंद्र माने जाते हैं। इसलिए सात रंग के इस पट्टे को 'इंद्रधनुष' कहते हैं। यह देखने में बड़ा सुंदर लगता है।


ADVERTISEMENT