मोर पर निबंध

ADVERTISEMENT

मोर पर हिंदी निबंध - राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Peacock - Essay on Peacock in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Peacock Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

मोर एक सुंदर पक्षी है। यह बाग और जंगल में पाया जाता है।

मोर का शरीर लंबा होता है। उसकी गरदन नीले रंग की होती है। उसके सिर पर कलगी होती है। मोर के पंख लंबे और रंगबिरंगे होते हैं। उसके पंखों पर आँख के आकार के नीले-नीले सुंदर धब्बे होते हैं।

मोर स्वभाव से साहसी होता है। वर्षा उसकी प्रिय ऋतु है। काले-काले बादलों को देखकर मोर खुशी से झूम उठता है और पंख फैलाकर नाचने लगता है।

मोर अनाज के दाने, नरम फल और कीड़े-मकोड़े खाता है। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। मोर माता सरस्वती देवी का वाहन है।


ADVERTISEMENT