ADVERTISEMENT
संतरा एक लोकप्रिय फल है। यह नारंगी रंग का होता है इसी कारण इसे ऑरेंज कहा जाता है।
संतरे के बाग होते हैं। कच्चा संतरा हरे रंग का होता है। पकने पर उसका रंग पीला हो जाता है। संतरे की फाँके होती हैं। फाँकों के अंदर बीज होते हैं। पके संतरे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। अच्छी किस्म के संतरे में मिठास के साथ सुगंध भी होती है।
संतरा जाड़े की ऋतु में खूब होता है। लोग संतरे का रस पीते हैं। भारत में नागपुर शहर के संतरे मशहूर होते हैं और सबसे अधिक संतरे की पैदावार होती है इसी कारण नागपुर को 'संतरों का शहर' कहते हैं।
ADVERTISEMENT