नीम का पेड़ पर निबंध

ADVERTISEMENT

नीम का पेड़ पर हिंदी निबंध - नीम का पेड़ पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Neem Tree - Essay on Neem Tree in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Neem Tree Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

नीम हमारा जाना-पहचाना पेड़ है।

नीम का पेड़ हर जगह पाया जाता है। यह घना और छायादार होता है। नीम की पत्तियाँ आरे जैसे किनारोंवाली होती हैं। इसका हर अंग कडुवा होता है। नीम के फल को 'निबौली' कहते हैं। नीम वृक्ष के फूल सफ़ेद और खुशबूदार होते है। नीम पेड़ का फल छोटे गोल आकर का होता है।

नीम का पेड़ बहुत गुणकारी है। इसकी पत्तियों, फल और छाल से तरह-तरह की दवाइयाँ बनती हैं। नीम की दातून दाँतों को स्वस्थ रखती है। इसकी छाया शीतल होती है। नीम के पेड़ की पत्तियों, छाल और फल आदि का स्वाद कड़वा होता है।

नीम की कडुवाहट ही उसका गुण है। नीम भारत के राज्य आँध्रप्रदेश का राजकीय वृक्ष है।


ADVERTISEMENT